4.7 C
London
Saturday, March 14, 2026
Homeराज्यमंच पर वाशिंग मशीन और ममता का 'ब्लैक टू व्हाइट' डेमो... नए...

मंच पर वाशिंग मशीन और ममता का ‘ब्लैक टू व्हाइट’ डेमो… नए तेवर में टीएमसी

Published on

कोलकाता,

पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव से पहले सीएम ममता बनर्जी ने एक बार फिर से राज्य का राजनीतिक तापमान बढ़ा दिया है. ममता बनर्जी ने एक बार फिर से केंद्र सरकार की ओर से विपक्ष के नेताओं के खिलाफ जांच एजेंसियों के दुरुपयोग का मुद्दा उठाया. अपनी बात को दमदार तरीके से रखने के लिए ममता बनर्जी एक वाशिंग मशीन को लेकर मंच पर आई थीं.

ममता ने इस वाशिंग मशीन को बीजेपी वाशिंग मशीन का नाम दिया था. इस मशीन से पश्चिम बंगाल की सीएम ने लाइव डेमो किया और दिखाया कि कैसे इस मशीन में जाते ही काले कपड़े सफेद हो जाते हैं. इसके बाद ममता ने कहा कि विपक्ष के नेताओं को केंद्रीय एजेंसियां लगातार परेशान करती हैं, लेकिन जैसे ही यही विपक्ष के नेता बीजेपी में शामिल होते हैं वे मेमने की तरह मासूम और निर्दोष हो जाते हैं.

ममता बनर्जी बुधवार से कोलकाता में केंद्र के खिलाफ 2 दिनों के धरने पर बैठी हुई हैं. ममता का आरोप है कि केंद्र सरकार पश्चिम बंगाल के खिलाफ भेदभाव का रवैया अपना रही हैं. ममता ने 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले सभी विपक्षी दलों से एकजुट होकर बीजेपी को टक्कर देने की अपील की और बीजेपी को हटाने के लिए साथ आने का आह्वान किया.

बीजेपी वाशिंग मशीन लेकर मंच पर आई ममता
ममता बनर्जी ने टीएमसी के बड़े नेता अनुब्रत मंडल की गिरफ्तारी का जिक्र करते हुए कहा कि केंद्र सरकार सेंट्रल एजेंसियों की मदद से विपक्षी नेताओं को गिरफ्तार करवा रही है ताकि बंगाल में पंचायत चुनाव से पहले वे पार्टी के लिए काम नहीं कर सकें. बता दें कि ED ने जानवरों की तस्करी के मामले में बीरभूम के टीएमसी अध्यक्ष अनुब्रत मंडल को गिरफ्तार किया है और उन्हें पूछताछ के लिए दिल्ली लेकर आई है.

ममता बनर्जी बुधवार को मंच पर एक वाशिंग मशीन लेकर आईं. बीजेपी पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि जैसे ही कोई कथित ‘भ्रष्ट’ नेता बीजेपी में शामिल होता है उसके सारे भ्रष्टाचार धुलकर साफ हो जाते हैं. ममता बनर्जी ने मंच पर डेमो देकर भी लोगों को दिखाया. वे वाशिंग मशीन में काले कपड़े डाल रही थीं और वहां से सफेद कपड़े निकाल रही थीं. ममता बनर्जी ने कहा कि ये बीजेपी वाशिंग मशीन का जादू है.

…तो पीएम आवास के बाहर भी धरने पर बैठूंगी
ममता बनर्जी ने कहा कि अगर जररूत पड़ी तो दिल्ली जाकर प्रधानमंत्री के दफ्तर के सामने भी धरने पर बैठेंगी. उन्होंने कहा कि लोग उन्हें पूछते हैं कि क्या मैं राज्य सरकार की ओर से धरना दे रही है या फिर टीएमसी की ओर से. इस पर उन्होंने कहा कि मैं कहूंगी मैं अपनी पार्टी की ओर से धरना दे रही हूं.

बीजेपी को दुर्योधन और दुशासन का नाम
ममता बनर्जी ने अपने संबोधन में बीजेपी को दुर्योधन और दुशासन का नाम दिया. बंगाल की मुख्यमंत्री ने कहा कि वे भारत के हर राजनीतिक दल से इस दुशासन भाजपा सरकार को हटाने के लिए एकजुट होने का आग्रह करती हैं. इस दुर्योधन भाजपा को देश के आम आदमी और भारतीय लोकतंत्र को बचाने के लिए सत्ता से हटा देना चाहिए.

रात भर मंच पर रहीं ममता
ममता बनर्जी बुधवार रात पर बाबा साहेब अम्बेडकर की प्रतिमा के नीचे धरने पर बैठी रहीं. ममता बनर्जी का ये धरना गुरुवार 7 बजे शाम तक चलने वाला है.

Latest articles

महिला समाज और राष्ट्र की प्रगति का आधार, सर्वांगीण विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध — मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि महिला शक्ति न केवल परिवार, बल्कि समाज...

बीएचईएल में गूंजा मजदूर-किसान एकता का नारा, नुक्कड़ नाटक से नए श्रम कानूनों का विरोध

भोपाल बीएचईएल  गेट क्रमांक 5 पर आज मजदूर-किसान एकता का नया जोश देखने को मिला।...

लाड़ली बहनों के खातों में पहुंचे 1836 करोड़, सीएम डॉ. मोहन यादव ने दी 122 करोड़ की सौगात

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश की सवा करोड़ लाड़ली बहनों को बड़ी सौगात...

ईरान-इजराइल युद्ध की आंच: देशभर में एलपीजी के लिए हाहाकार, 2 हजार का सिलेंडर 4 हजार में

अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच छिड़ी जंग की चिंगारी अब भारत के आम जनजीवन...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...