17.5 C
London
Thursday, May 28, 2026
Homeराज्य'हम 3 शादी कर पत्नियों को इज्जत देते हैं, तुम तो...', AIMIM...

‘हम 3 शादी कर पत्नियों को इज्जत देते हैं, तुम तो…’, AIMIM नेता के बिगड़े बोल

Published on

संभल,

उत्तर प्रदेश में सियासी जमीन तलाश रही असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली ने विवादित बयान दिया है. AIMIM के यूपी अध्यक्ष शौकत अली ने एक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि लोग कहते हैं कि हम तीन शादियां करते हैं.

उन्होंने कहा कि अगर हम तीन शादियां करते भी हैं तो तीनों पत्नियों को समाज में इज्जत भी दिलाते हैं. दूसरे धर्म पर तंज करते हुए शौकत अली ने कहा कि लेकिन तुम लोग एक शादी करके तीन अन्य महिलाओं से संबंध रखते हो. न तो पत्नी को ही इज्जत देते हो, न उन अन्य महिलाओं को. उन्होंने आगे कहा कि हम अपनी पत्नियों को रखते हैं, इज्जत देते हैं और राशन कार्ड में अपने बच्चों के नाम भी डलवाते हैं.

किसे क्या पहनना है ये संविधान तय करेगा
शौकत अली ने हिजाब बैन के मुद्दे पर भी अपनी बात रखी. उन्होंने कहा कि देश में किसे क्या पहनना है, यह संविधान तय करेगा न कि हिंदुत्व. लेकिन भारतीय जनता पार्टी ऐसे मुद्दे उठाकर देश को तोड़ने का काम कर रही है. बीजेपी पर हमलावर होते हुए शौकत अली ने कहा कि मुसलमानों पर निशाना साधा जा रहा है.

उन्होंने आगे कहा कि मदरसा, लिंचिंग, वक्फ और हिजाब जैसे मुद्दे इसलिए उठाए जा रहे हैं क्योंकि हमें टारगेट करना ज्यादा आसान है. एआईएमआईएम के यूपी प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली ने कहा कि जब भी भारतीय जनता पार्टी कमजोर होती है, तब वह मुसलमानों का मुद्दा उठा देती है.

हिजाब मुद्दे पर तीन जजों की बेंच करेगी फैसला
बता दें कि स्कूल कॉलेजों में हिजाब पर प्रतिबंध रहेगा या नहीं? इस पर अब सुप्रीम कोर्ट की तीन जजों की बेंच फैसला करेगी. दरअसल, सुप्रीम कोर्ट में दो जजों की बेंच का फैसला अलग-अलग आया है. जस्टिस हेमंत गुप्ता ने जहां कर्नाटक हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ दायर याचिकाओं को खारिज कर दिया तो वहीं जस्टिस सुधांशु धूलिया ने कर्नाटक हाईकोर्ट के फैसले को गलत मानते हुए रद्द कर दिया. हिजाब पर प्रतिबंध को लेकर जस्टिस हेमंत गुप्ता और जस्टिस सुधांशु धूलिया की राय अलग-अलग होने के चलते अब ये मामला बड़ी बेंच के पास जाएगा. इस बेंच में तीन जज कौन होंगे? इस पर चीफ जस्टिस फैसला लेंगे.

Latest articles

भीषण गर्मी में सतर्कता और संवेदनशीलता बरतें, मूक पशु-पक्षियों का भी बनें सहारा : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न हिस्सों में पारा चढ़ने के साथ ही भीषण...

नौतपा और भीषण गर्मी को लेकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अपील: बरतें सावधानी, जनगणना कर्मियों का करें आदर-सत्कार

जयपुर। राजस्थान में पड़ रही भीषण गर्मी और 'नौतपा' के कड़े मिजाज को देखते...

बीकानेर में अमित शाह की सुरक्षा समीक्षा बैठक, सीमा से 15 किमी दायरे में अवैध निर्माण हटाने के निर्देश

जयपुर। केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने राजस्थान के बीकानेर में एक...

भीषण गर्मी से राहत: पंजाब में बदले स्कूल और दफ्तरों के समय, चंडीगढ़ में 25 मई से ग्रीष्मकालीन छुट्टियां घोषित

चंडीगढ़। उत्तर भारत में पैर पसार रही भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान को देखते...

More like this