8.6 C
London
Thursday, December 11, 2025
Homeराज्य'मुसलमानों के लिए हमने बहुत काम किया, उन्हें इधर-उधर नहीं जाना चाहिए',...

‘मुसलमानों के लिए हमने बहुत काम किया, उन्हें इधर-उधर नहीं जाना चाहिए’, आरा में बोले नीतीश कुमार

Published on

पटना,

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को आरा में कहा कि हमने मुसलमानों के लिए काफी काम किया है जबकि विपक्ष ने उन्हें सिर्फ वोट के लिए इस्तेमाल किया है. उन्होंने मुसलमानों से अपील करते हुए कहा, ‘मुसलमानों को इधर-उधर नहीं जाना चाहिए.’

‘मुसलमान समुदाय के लिए हमने काफी काम किया’
नीतीश कुमार ने कहा, ‘चाहे हिंदू हो, मुस्लिम हो, अपर कास्ट हो, पिछड़ा हो, अति पिछड़ा हो, दलित हो, महादलित हो सभी के लिए हमने काम किया है. मुसलमान समुदाय के लिए हमने काफी काम किया है. मदरसों को सरकारी मान्यता दी गई. मदरसों के शिक्षकों को वही सैलरी दी जो सरकारी शिक्षक को दी जाती है.’

‘विपक्ष ने सिर्फ मुसलमानों का वोट लिया’
उन्होंने कहा कि विपक्ष ने सिर्फ मुसलमानों का वोट लिया लेकिन कुछ काम नहीं किया. मुसलमानों को देखना चाहिए कि मैंने कितना काम किया. मुसलमानों को इधर-उधर नहीं जाना चाहिए. मुसलमान विपक्ष के चक्कर में न पड़े. हम जब तक हैं हिंदू हो, मुस्लिम हो, अपर कास्ट हो, पिछड़ा हो, अति पिछड़ा हो, दलित हो, महादलित हो सभी की सेवा करते रहेंगे.

पूर्ववर्ती सरकारों पर साधा निशाना
बिहार की पूर्ववर्ती सरकारों पर निशाना साधते हुए नीतीश ने कहा, ‘1989 में भागलपुर में हिंदू-मुस्लिम दंगा हुआ था, कुछ नहीं किया. हम लोग तो 2005 में आए. हमने जांच कराई, जो गड़बड़ थे उनके खिलाफ कार्रवाई हुई.’ उन्होंने कहा कि हमने महिला सशक्तिकरण पर भी काफी जोर दिया.

Latest articles

बीएचईएल भोपाल में नव–पदोन्नत अधिकारियों के लिए छह दिवसीय कार्यक्रम का समापन

भेल भोपाल।बीएचईएल में जून 2025 के दौरान नव–पदोन्नत सहायक अभियंता और सहायक अधिकारी वर्ग...

बीएचईएल में ईडी :भोपाल से बने उपाध्याय,झांसी से सिद्दीकी—बेहतर परफारमेंस वालों को मिला मौका

भोपाल ।भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड भेल महारत्न कंपनी में महाप्रबंधक से ईडी पद के...

लोकसभा में रविशंकर प्रसाद बोले—चुनाव आयोग को एसआईएफआर का पूरा अधिकार,

नई दिल्ली ।संसद के शीतकालीन सत्र के आठवें दिन लोकसभा में चुनाव सुधारों को...

भिंड में टूटी पुलिया से ट्रैक्टर नदी में गिरा, 3 किसानों की मौत

भिंड ।मध्यप्रदेश के भिंड जिले में देर रात एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जब...

More like this

सागर में नेशनल हाईवे 44 पर भीषण सड़क हादसा

सागर ।मध्यप्रदेश के सागर जिले में नेशनल हाईवे-44 पर मंगलवार की सुबह बड़ा हादसा...

राजस्थान के सीकर में दर्दनाक सड़क हादसा

राजस्थान ।राजस्थान के सीकर जिले में जयपुर–बीकानेर राष्ट्रीय राजमार्ग पर देर रात दिल दहला...

खजुराहो में कैबिनेट बैठक : बुंदेलखंड विकास के लिए कई बड़े निर्णय

भोपाल ।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को खजुराहो के महाराजा छत्रसाल...