11.9 C
London
Wednesday, March 4, 2026
Homeराजनीतिहमने नेहरू, इंदिरा, सोनिया के नाम पर खूब पैसा बनाया... कांग्रेस नेता...

हमने नेहरू, इंदिरा, सोनिया के नाम पर खूब पैसा बनाया… कांग्रेस नेता रमेश कुमार का विवादित बयान

Published on

बेंगलुरु

पिछले साल विधानसभा में बलात्कार को लेकर विवादित टिप्पणी करने वाले कर्नाटक कांग्रेस के विधायक रमेश कुमार एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार उन्होंने नेहरू-गांधी परिवार पर टिप्पणी कर विवाद खड़ा कर दिया है। कुमार ने दावा किया है कि कांग्रेस ने गांधी परिवार के नाम पर काफी पैसा कमाया है। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, रमेश कुमार कहा, हमने जवाहरलाल नेहरू, इंदिरा गांधी और सोनिया गांधी के नाम पर तीन-चार पीढ़ियों के लिए पर्याप्त पैसा कमाया है। अगर हम कांग्रेस और सोनिया गांधी के लिए इतना त्याग भी नहीं कर सकते तो यह हमारे लिए अच्छा नहीं होगा।

पूर्व मुख्यमंत्री के नेतृत्व में रैली
श्रीनिवासपुर से विधायक कुमार का यह बयान ऐसे समय में आया जब गुरुवार को पार्टी की अध्यक्ष सोनिया गांधी प्रवर्तन निदेशालय के सामने पेश हुईं थी और कांग्रेस ने इसके खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। सोनिया गांधी के समर्थन में कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और प्रदेश अध्यक्ष डीके शिवकुमार के नेतृत्व में कर्नाटक कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को क्वीन्स रोड स्थित पार्टी कार्यालय से एक रैली निकाली थी। इस रैली का समापन फ्रीडम पार्क में एक जनसभा के साथ हुआ।

सोनिया गांधी से करीब दो घंटे हुई पूछताछ
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने समन जारी कर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को नेशनल हेराल्ड समाचारपत्र से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में 25 जुलाई को दूसरे दौर की पूछताछ के लिए बुलाया है। कोविड-19 से उबर रहीं सोनिया गांधी से गुरुवार को करीब दो घंटे पूछताछ की गई। अधिकारियों ने कहा कि सोनिया गांधी से पूछताछ उनके अनुरोध पर रोक दी गई। हालांकि, कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि ईडी ने सोनिया गांधी से कहा कि उनसे अब और पूछताछ नहीं की जाएगी और अब वह जा सकती हैं।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निवास पर धूमधाम से मनाया गया होलिका दहन; सीएम ने की प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना

जयपुर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार मध्यरात्रि के पश्चात सिविल लाइन्स स्थित मुख्यमंत्री निवास पर...

कैमरे किराए पर लेकर युवक फरार, तीन लाख का सामान नहीं लौटाया

भोपाल राजधानी के कमला नगर इलाके में कैमरे किराए पर देने वाले युवक के साथ...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

होली से पहले भोपाल में प्रशासन सख्त: पुराने शहर के मावा भंडारों और डेयरियों पर ताबड़ तोड़ छापे

भोपाल होली के त्योहार से पहले राजधानी में खाद्य विभाग ने मिलावट के खिलाफ बड़ा...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निवास पर धूमधाम से मनाया गया होलिका दहन; सीएम ने की प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना

जयपुर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार मध्यरात्रि के पश्चात सिविल लाइन्स स्थित मुख्यमंत्री निवास पर...

घायल युवक को देख केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह ने रुकवाया काफिला खुद की गाड़ी से पहुँचाया अस्पताल

भोपाल केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक बार फिर अपनी संवेदनशीलता और मानवता का...

तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा उलटफेर ओ. पन्नीरसेल्वम डीएमके  में शामिल

चेन्नई तमिलनाडु विधानसभा चुनाव से ठीक पहले राज्य की राजनीति में बड़ा भूचाल आया है।...