11.9 C
London
Saturday, April 4, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयहम स्वस्थ देश चाहते हैं... बांग्लादेश में सियासी उथलपुथल के बीच आर्मी...

हम स्वस्थ देश चाहते हैं… बांग्लादेश में सियासी उथलपुथल के बीच आर्मी चीफ वकार का बयान, यूनुस सरकार को दिया संदेश!

Published on

ढाका

बांग्लादेश के सेना प्रमुख जनरल वकार-उज-जमां ने कहा है कि वह देश को स्वस्थ और स्थिर देखना चाहते हैं। शनिवार को ढाका इंटरनेशनल मैराथन में शामिल हुए जनरल वकार ने कहा कि मजबूत और स्वस्थ आबादी देश के लिए बहुत फायदेमंद होगी। ऐसे में देशभर में मैराथन को बढ़ावा देने की जरूरत है ताकि एक समाज स्वस्थ समाज बन सके। जनरल वकार का ये बयान ऐसे समय आया है, जब बंग्लादेश में भारी राजनीतिक उथलपुथल मची है। देश की राजधानी ढाका में हाल ही में बांग्लादेश के संस्थापक शेख मुजीबरर्हमान के घर को भी भीड़ ने गिरा दिया है। इसे आर्मी चीफ की ओर से मोहम्मद यूनुस सरकार के लिए संदेश की तरह देखा जा रहा है।

ढाका ट्रिब्यून के मुताबिक, बांग्लादेश सेना प्रमुख ने मैराथन के पुरस्कार वितरण समारोह में बोलते हुए अपने भाषण को खेल, फिटनेस और युवाओं पर ज्यादा सीमित रखा। हालांकि उन्होंने अप्रत्यक्ष तौर पर देश में स्थायित्व की जरूरत पर भी जोर दिया। उन्होंने इशारा किया कि लगातार उथलपुथल देश के लिए अच्छी नहीं और इससे युवाओं पर खराब असर होता है। ढाका में हुए इस मैराथन में 10 देशों के 10,000 धावकों ने हिस्सा लिया। यह देश का सबसे बड़ा मैराथन है, जिसे ढाका इंटरनेशनल मैराथन 2025 नाम दिया गया।

बांग्लादेश में स्थिरता पर जोर दे रहे वकार
बांग्लादेश के सेना प्रमुख जनरल वकार उज जमां ने बीते महीने देश में शांति और स्थिरता की अपील की थी। प्रथोमालो को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि हम एक शांतिपूर्ण वातावरण चाहते हैं। बांग्लादेश की अर्थव्यवस्था और सामाजिक विकास के लिए शांति और स्थिरता महत्वपूर्ण है। इसके बिना कोई विकास या सुशासन नहीं हो सकता है। इसलिए हमें आपस में सहिष्णुता बहाल करने की जरूरत है। सुलह की तरफ बढ़ते हुए राष्ट्रीय सहमति का माहौल बनाना होगा।

जनरल वकार का भारत से संबंधों पर कहना है कि ढाका के लिए नई दिल्ली महत्वपूर्ण पड़ोसी है। हम कई मायनों में भारत पर निर्भर हैं तो भारत भी हमसे सुविधाएं लेता है। दोनों ही पक्ष अपनी सुरक्षा आवश्यकताओं, आर्थिक गतिविधियों और दूसरी जरूरतों के लिए एक-दूसरे पर निर्भर हैं। ऐसे में दोनों देशों को अच्छे संबंध रखते हुए आगे बढ़ना होगा।

बांग्लादेश सेना प्रमुख ने भारत को भरोसा देने की कोशिश करते हुए कहा है कि हम अपने किसी पड़ोसी देश के साथ ऐसा कुछ नहीं करेंगे जो उनके रणनीतिक हितों के खिलाफ हो। साथ ही हम भी ये उम्मीद करेंगे कि हमारा पड़ोसी ऐसा कुछ ना करे जो हमारे हितों के विपरीत हो। उन्होंने कहा कि दोनों देशों को एक-दूसरे के हितों का ध्यान रखना चाहिए।

Latest articles

Amla Benefits: सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं है आंवला, इसे खाने से मिलेंगे ढेरों फ़ायदे

Amla Benefits: आयुर्वेद के अनुसार आंवला (Amla) सेहत बेहद फायदेमंद होता है। आंवला शरीर...

केरलम में शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन और ड्राइवर को पीटा, एक आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली। केरलम के मलप्पुरम जिले के वांडूर इलाके में शुक्रवार शाम कांग्रेस सांसद...

अजाक्स के प्रांतीय कार्यालय पर कब्जा करने का प्रयास, पुलिस में शिकायत

भोपाल। राजधानी स्थित अजाक्स के प्रांतीय कार्यालय में एक त्यक्ति ने 20 मार्च को...

मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना से बदली वनांचल की सूरत, लुण्ड्रा के ग्रामीणों का पैदल सफर हुआ खत्म

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ शासन की 'मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना' वनांचल और दूरस्थ क्षेत्रों के ग्रामीणों...

More like this

ट्रम्प बोले- ईरान से डील नहीं हुई तो उपराष्ट्रपति दोषी, अमेरिका ने जंग के बीच 3 आर्मी अफसरों को हटाया

तेहरान। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने जंग के बीच आर्मी चीफ जनरल...

Iran-US War: ईरान की पूरी लीडरशिप, नेवी… एयर फ़ोर्स और मिसाइलें सब खत्म, ट्रंप ने कहा- अब और बड़ा हमला करेंगे

वाशिंगटन डीसी। गुरुवार को US प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान (Iran-US War) के साथ...

इजरायल का बड़ा दावा: लेबनान में मारा गया ईरानी कमांडर अल-जौहरी

तेहरान। ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल (Middle East War) के हमले जारी हैं...