32.9 C
London
Tuesday, June 23, 2026
Homeभोपाल'नमाज से निकल रहे थे, तभी किसी ने सुतली बम फेंका और...

‘नमाज से निकल रहे थे, तभी किसी ने सुतली बम फेंका और पूरा माहौल…’, चैंपियंस ट्रॉफी की जीत के बाद ऐसे भड़की महू में हिंसा

Published on

इंदौर

महू में भारत की जीत के बाद जुलूस निकाला जा रहा था। जुलूस के आखिरी क्षणों में जामा मस्जिद के सामने किसी को बाद को लेकर विवाद हो गया। इसी बात पर दो पक्ष भिड़ गए। बाद में यह भयंकर रूप ले लिया और एक-दूसरे पर लोग पत्थरबाजी करने लगे। साथ ही गाड़ियों और दुकानों में आगजनी शुरू कर दी है। घटना के कई वीडियो फुटेज आए हैं। पुलिस उसकी जांच कर रही है। अभी मौके पर स्थिति सामान्य है। वहीं, घटना के बाद मौके पर मौजूद मोहम्मद जावेद ने बताया है कि कैसे यह घटना घटी है।

नमाज के बाद निकल रहे थे लोग
जामा मस्जिद के पास मौजूद रहे मोहम्मद जावेद ने बताया कि यहां नामाज चल रही थी। इसी दौरान जुलूस में लोग शोर शराबा करते हुए निकल रहे थे। इस दौरान किसी ने अंदर की ओर बम फेंका। वह सुतली बम था। उससे पूरा धुआं उठा। इसके बाद माहौल बिगड़ता गया। मुझे समझ में नहीं आ रहा है कि इस रूट से जुलूस निकाला कैसे गया। क्या लोगों ने इसके लिए परमिशन ली थी या बिना परमिशन के जुलूस निकाली गई थी।

पथराव की शुरुआत ऐसी हुई
मो जावेद ने कहा कि बम फेंकने वाले लोगों के साथ पहले हाथापाई हुई। इसके बाद मैंने लोगों को बाहर किया। इस दौरान अमित जोशी आएं तो मैंने कहा कि थाने पर बात करते हैं। उनके जाने के बाद यहां पथराव शुरू हो गया। मो जावेद ने कहा कि हमलोग लोगों को समझाने की कोशिश कर रहे थे। पुलिस भी मौजूद थी। इसके बावजूद पत्थरबाजी होने लगी। उन्होंने कहा कि दोनों तरफ से पत्थरबाजी हो रही थी।

अब स्थिति सामान्य
वहीं, इंदौर कलेक्टर आशीष सिंह ने कहा कि अब महू में पूरी तरह से शांति है। किसी तरह के अफवाहों पर ध्यान नहीं दें। उन्होंने कहा कि वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान की जाएगी। घटना में शामिल लोगों की पहचान कर उन पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को कंट्रोल किया गया है। कलेक्टर ने कहा कि आगे पूरी तरह से मुस्तैदी रहेगी। गौरतलब है कि महू में हिंसा के बाद प्रभावित इलाकों में चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल की तैनाती है। पुलिस के अनुसार पत्थरबाजी चार-पांच स्पॉट पर हुए हैं। अभी पूरी तरह से शांति है। आरोपियों की पहचान की जा रही है। वहीं, महू में सेना भी मुस्तैद है।

Latest articles

भेल में यूनियन चुनाव की बढ़ी चुनौती, 20 प्रतिशत वोट के बिना नहीं मिलेगी मान्यता

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल में मान्यता प्राप्त यूनियन के आगामी चुनाव...

भेल के शीर्ष अधिकारियों ने आम कर्मचारियों की तरह कतार में खड़े होकर किया भोजन, कैंटीन व्यवस्था का लिया जायजा

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल), भोपाल की प्लांट कमेटी की बैठक में हेस्टू...

मध्य प्रदेश में 52% कम बारिश, मानसून की देरी से आधा सूखा जून, 4 जिलों में लू, 30 में बारिश का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक में हो रही देरी का असर बारिश...

भाजपा संगठन में बड़ा बदलाव, प्रदेश कार्यसमिति और स्थायी आमंत्रित सदस्यों की घोषणा

भोपाल। मध्य प्रदेश भाजपा से बड़ी खबर सामने आ रही है। पार्टी ने प्रदेश...

More like this

मध्य प्रदेश में 52% कम बारिश, मानसून की देरी से आधा सूखा जून, 4 जिलों में लू, 30 में बारिश का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक में हो रही देरी का असर बारिश...

भाजपा संगठन में बड़ा बदलाव, प्रदेश कार्यसमिति और स्थायी आमंत्रित सदस्यों की घोषणा

भोपाल। मध्य प्रदेश भाजपा से बड़ी खबर सामने आ रही है। पार्टी ने प्रदेश...

बंद हो चुके स्कूल में कर दिया शिक्षक का तबादला, कोर्ट और कलेक्टर तक पहुंचा मामला

भोपाल। मप्र के स्कूल शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली एक बार फिर सवालों के घेरे...