10.9 C
London
Wednesday, May 6, 2026
Homeभोपाल'कांग्रेस में ... थे', सिंधिया की तारीफ में ये क्या बोल गए...

‘कांग्रेस में … थे’, सिंधिया की तारीफ में ये क्या बोल गए बीजेपी के पूर्व विधायक

Published on

शाजापुर,

सियासत में अक्सर ऐसे मामले आते रहते हैं, जब नेताओं के मुंह से निकला एक शब्द घमासान मचा देता है. अक्सर ऐसे मामले तभी देखने को मिलते हैं, जब एक नेता दूसरे नेता या पार्टी पर जुबानी वार करता है. मगर, मध्य प्रदेश से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसमें बीजेपी नेता ने पार्टी के ही दिग्गज नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया की तारीफ करते हुए ऐसे शब्द का इस्तेमाल कर दिया, जिससे घमासान मचा हुआ है.

दरअसल, मोदी सरकार के 9 साल पूरे होने पर बीजेपी कार्यक्रम आयोजित कर उपलब्धियां बता रही है. इसी क्रम में राज्य के शाजापुर जिले के पोलायकलां में भी एक कार्यक्रम आयोजित किया गया था. इसमें पूर्व विधायक अरुण भीमावद  ने मंच से बोलना शुरू किया और सिंधिया की तारीफ की. इसी बीच उन्होंने एक ऐसा शब्द बोल दिया जिसे सुनकर मौजूद नेता और कार्यकर्ता हतप्रभ रह गए.

‘बीजेपी की सरकार बनाने में उन्होंने महत्वपूर्ण योगदान दिया’
अरुण भीमावद ने कहा कि भगवान में उनको (सिंधिया) सद्बुद्धि दी कि कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में आ गए. ईश्वर ने हमारी, जनता और कार्यकर्ताओं की आवाज को सुना. बीजेपी की सरकार बनाने में उन्होंने (सिंधिया) महत्वपूर्ण योगदान दिया. इसी बीच तारीफ करते समय अरुण ने सिंधिया के लिए आपत्तिजनक शब्द का इस्तेमाल कर दिया. कहा कि वो कांग्रेस में नामर्द थे.

सियासी गलियारों में सुर्खियों में अरुण भीमावद की टिप्पणी
ये सुनकर मौजूद नेता और कार्यकर्ता हतप्रभ रह गए. देखते ही देखते उनकी ये विवादास्पद टिप्पणी सियासी गलियारों में सुर्खियों में आ गई. इसको लेकर कांग्रेस ने सिंधिया से ही सवाल-जवाब करने शुरू कर दिए. कालापीपल विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक कुणाल चौधरी ने कहा, सिंधिया से मेरा सवाल है कि बीजेपी के पूर्व विधायक ने आपके लिए ऐसे शब्द का इस्तेमाल किया. क्या आपको बीजेपी में यही सम्मान मिला है.

मध्य प्रदेश कांग्रेस ने अरुण भीमावद का वीडियो ट्वीट कर कसा तंज
इसके साथ ही मध्य प्रदेश कांग्रेस ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर अरुण भीमावद का वीडियो शेयर करते हुए तंज कसा. कहा, ‘बीजेपी के पूर्व विधायक अरुण भीमावद ने सिंधिया को नामर्द बताया. शाजापुर से बीजेपी विधायक और जिलाध्यक्ष भी रह चुके है अरुण भीमावद. क्या उसूलों पर आंच आई?’

Latest articles

भोपाल-इंदौर मेट्रो में अब ₹7000 में कर सकेंगे प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थ-डे सेलिब्रेशन

भोपाल। भोपाल और इंदौर मेट्रो में अब प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थडे...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

ममता बोलीं- मैं इस्तीफा नहीं दूंगी, चुनाव आयोग असली विलेन, भाजपा के साथ मिलकर 100 सीटें लूटीं

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को कोलकाता में प्रेस कॉन्फ्रेंस...

इंदौर प्रेस क्लब में एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5 वर्ष पूर्ण होने पर सम्मान समारोह आयोजित

इंदौर। इंदौर प्रेस क्लब में 1 मई 2026 को एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5...

More like this

भोपाल-इंदौर मेट्रो में अब ₹7000 में कर सकेंगे प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थ-डे सेलिब्रेशन

भोपाल। भोपाल और इंदौर मेट्रो में अब प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थडे...

इंदौर प्रेस क्लब में एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5 वर्ष पूर्ण होने पर सम्मान समारोह आयोजित

इंदौर। इंदौर प्रेस क्लब में 1 मई 2026 को एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5...

विकास कार्यों में लेटलतीफी बर्दाश्त नहीं, गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूरे हों कार्य : राज्यमंत्री कृष्णा गौर

भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर ने मंगलवार को...