7.6 C
London
Monday, April 20, 2026
Homeराज्य'मंत्री क्या, पीएम और सीएम से भी लड़ सकती हूं' क्यों बोलीं...

‘मंत्री क्या, पीएम और सीएम से भी लड़ सकती हूं’ क्यों बोलीं BJP MLA शैलारानी

Published on

रुद्रप्रयाग,

उत्तराखंड की केदारनाथ विधानसभा से बीजेपी विधायक ने अपनी ही सरकार पर सवाल खड़े किए हैं. इसके साथ ही विधायक ने दो टूक कहा कि अगर उनके क्षेत्र की अवहेलना हुई तो वो मंत्री क्या मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री से भी लड़ सकती हैं. हालांकि, उन्होंने ये भी कहा कि सतपाल महाराज अच्छा काम कर रहे हैं, लेकिन मैं अपने क्षेत्र की अवहेलना पर नहीं बोलूंगी तो कौन बोलेगा.

अच्छे अधिकारियों को नहीं भेजा जा रहा
गौरतलब है कि केदारनाथ विधानसभा सीट से शैलारानी रावत विधायक हैं. उन्होंने अपनी सरकार में लोक निर्माण विभाग मंत्री सतपाल महाराज के विभाग पर सवाल खड़े किए हैं. विधायक का कहना है कि रुद्रप्रयाग में अच्छे अधिकारियों को नहीं भेजा जा रहा है. पनिसमेंट के तौर पर लापरवाह अधिकारियों को यहां जिम्मेदारी दी जा रही है.

लापरवाह और कामचोर अधिकारी भेजा जा रहे
शैलारानी का कहना है, “लापरवाह और कामचोर अधिकारियों को विधानसभा क्षेत्र में भेजा जा रहा है. पीडब्ल्यूडी व एनएच विभाग में जो अधिकारी कामचोर, लापरवाह और किसी काम के नहीं होते हैं, उन्हें सजा के तौर पर पहाड़ों पर भेज दिया जाता है”.

अगर मेरे क्षेत्र की अवेहलना होगी तो…
उनका गुस्सा यहीं नहीं थमा. उन्होंने कहा, “पहाड़ी क्षेत्रों में जो काबिल अधिकारी होते हैं, उन्हें मैदान में पोस्टिंग दी जाती है. अगर मेरे क्षेत्र की अवेहलना होगी तो चाहे वो कोई भी हो, पीएम हों, सीएम या फिर मंत्री सतपाल महाराज ही क्यों न हो, वो नाराज होंगी. ”

सतपाल महाराज बोले- अच्छे अधिकारियों को भेजेंगे
वहीं पूरे मामले में मंत्री सतपाल महाराज से जब विधायक विधायक शैलारानी के आरोप पर सवाल पूछा गया तो वो असहज हो गए. उनका कहना है कि अच्छे अधिकारियों को यहां (केदारनाथ विधानसभा क्षेत्र) भेजेंगे.

Latest articles

भोपाल तमिल संगम ने सफलतापूर्वक किया बीटीएस तमिल उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह और भव्य तमिल नव वर्ष समारोह का आयोजन 

भोपाल। मध्य भारत में तमिल समुदाय के लिए एक ऐतिहासिक और सांस्कृतिक रूप से...

नारी शक्ति वंदन विधेयक गिरने के विरोध में भाजपा आज निकालेगी आक्रोश रैली

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने रविवार को...

राज्यमंत्री गौर का सख्त रुख: लापरवाही पर एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश

वार्ड 68 में 1 करोड़ 37 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन और...

भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर बैरसिया भगवामय, जयघोषों के बीच निकली भव्य विशाल बाइक रैली

राजेन्द्र शर्मा बैरसिया। अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर रविवार को नगर बैरसिया भगवान...

More like this

छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी को 50 लाख की प्रोत्साहन राशि, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया सम्मानित

रायपुर। भारत को कबड्डी विश्वकप और एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक दिलाने वाली छत्तीसगढ़...

राजस्थान की बेटियां हर क्षेत्र में बना रही हैं अपनी विशिष्ट पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश की छात्राओं के साथ वर्चुअल संवाद के माध्यम...

77वें राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की शिरकत

जयपुर। राजस्थान पुलिस के 77वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह...