11.1 C
London
Monday, December 15, 2025
Homeराज्यपढ़ने वाली लड़कियों का व्हाट्सएप हैक, 100 से ज्यादा बनी शिकार, गुजरात...

पढ़ने वाली लड़कियों का व्हाट्सएप हैक, 100 से ज्यादा बनी शिकार, गुजरात की राजधानी में ‘महा साइबर फ्रॉड’

Published on

गांधीनगर

गुजरात के गांधीनगर से साइबर फ्रॉड का अजीब मामला सामने आया है। जहां पढ़ने वाली लड़कियों का व्हाट्सएप हैक कर दोस्तों-रिश्तेदारों से फीस भरने के लिए आर्थिक मदद मांगने का फर्जीवाड़ा पकड़ में आया है। शुरुआती जांच में 100 से ज्यादा लड़कियां साइबर फ्रॉड का शिकार बनी हैं। स्टेट साइबर क्राइम में एक लड़की द्वारा हेल्पलाइन 1930 नंबर पर दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर मध्य प्रदेश के एक छोटे से गांव से एक युवक को पकड़ा गया है।

कैसे किया फ्रॉड
दरअसल इस धोखेबाज ने पढ़ने वाली लड़की का व्हाट्सएप हैक कर उसके रिश्तेदारों से फीस के लिए मदद के नाम पर पैसा मांगा। इस तरह 100 से ज्यादा लड़कियों को ठगे जाने की प्रारंभिक जानकारी सामने आई है। इस मामले में पुलिस ने प्रभात कुमार छोटेलाल गुप्ता नाम के आरोपी को मध्य प्रदेश के अनुपपुर जिले के बदरा गांव से गिरफ्तार किया है।

व्हाट्सएप हैक कर लगाया चूना
जांच के दौरान एक मोबाइल नंबर और एसबीआई का एक बैंक खाता नंबर मिला, जिसमें फीस के नाम पर फर्जी तरीके से ऐंठा गया पैसा ट्रांसफर किया गया था। राज्य साइबर सेल की टीम अब आरोपी को स्कूल और कॉलेजों में पढ़ने वाली लड़कियों और युवतियों के नंबर कहां से मिले और वह व्हाट्सएप को कैसे हैक करता था, इस मामले की जांच में जुटी हुई है।

साइबर पुलिस क्या बोली?
गांधीनगर सीआईडी साइबर सेल के अधिकारी धर्मेंद्र शर्मा ने कहा कि आज के डिजिटल युग में साइबर अपराध तेजी से बढ़ रहे हैं। साइबर अपराधी अपराध करने के लिए आपकी सोशल मीडिया जानकारी का उपयोग करते हैं। हाल ही में एक लड़की का व्हाट्सएप हैक किया गया था और उसके दोस्तों-रिश्तेदारों से पैसे की मांग की गई। आरोपी ने पैसे अपने बैंक खाते में ट्रांसफर कर लिए। आरोपी को हमने गिरफ्तार कर लिया है। हमने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Latest articles

बीएचईएल ने केंद्र सरकार को 109.98 करोड़ रुपये का अंतिम लाभांश दिया

नई दिल्ली भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए भारत...

IPL Mini Auction 2026: सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के 5 धांसू खिलाड़ी, जिन पर हर फ़्रेंचाइज़ी की होगी गहरी नज़र!

IPL Mini Auction 2026: सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी (SMAT) भारतीय क्रिकेटरों के लिए IPL...

प्रदेश का सबसे बड़ा भोजपाल महोत्सव मेला, 18 दिन और रहेगा रोमांचरामचंद्र का सेवक हूं मैं भगवे के रंग में रहता हूं, जयश्री राम...

भोपाल. राजधानी का भेल दशहरा मैदान रविवार को भगवान श्रीराम के जयकारों से गूंज...

More like this

सागर में नेशनल हाईवे 44 पर भीषण सड़क हादसा

सागर ।मध्यप्रदेश के सागर जिले में नेशनल हाईवे-44 पर मंगलवार की सुबह बड़ा हादसा...

राजस्थान के सीकर में दर्दनाक सड़क हादसा

राजस्थान ।राजस्थान के सीकर जिले में जयपुर–बीकानेर राष्ट्रीय राजमार्ग पर देर रात दिल दहला...

खजुराहो में कैबिनेट बैठक : बुंदेलखंड विकास के लिए कई बड़े निर्णय

भोपाल ।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को खजुराहो के महाराजा छत्रसाल...