16.3 C
London
Thursday, April 23, 2026
Homeराज्यसड़क पर पार्टी करने से रोका तो बुजुर्ग को लाठी-डंडों से पीटकर...

सड़क पर पार्टी करने से रोका तो बुजुर्ग को लाठी-डंडों से पीटकर मार डाला… राजस्थान के पाली में खौफनाक वारदात

Published on

पाली,

राजस्थान के पाली जिले में 65 वर्षीय बुजुर्ग की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई. मृतक ने सड़क पर हो रही पार्टी और उससे हो रहे ट्रैफिक जाम को लेकर आरोपियों को रोका था. इसी के बाद आरोपियों ने लाठी-डंडों से पीटकर मार डाला. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जायजा लिया. पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है.

एजेंसी के अनुसार, यह घटना पाली के जैतपुर इलाके की है. मृतक की पहचान मोहनलाल बैरवा के रूप में हुई है. पुलिस का कहना है कि शुक्रवार रात मोहल्ले में रहने वाले मदाराम ने अपने बेटे के जन्मदिन की खुशी में घर के बाहर डीजे के साथ पार्टी का आयोजन किया था. यह पार्टी सड़क पर हो रही थी, जिसकी वजह से ट्रैफिक बाधित हो रहा था.

जब मोहनलाल बैरवा ने इस पर आपत्ति जताई और मदाराम से सड़क से हटने को कहा तो मदाराम विवाद करने लगा. इसी दौरान मदाराम और उसके दो बेटों व अन्य लोगों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिसमें मोहनलाल गंभीर रूप से घायल हो गया. हमले में घायल मोहनलाल को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

इस मामले के संबंध में एसएचओ राजेंद्र सिंह ने बताया कि मृतक के परिजनों की शिकायत पर चार आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच की जा रही है. घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा. पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है. पुलिस का कहना है कि आरोपी फरार हैं, उनकी तलाश की जा रही है. जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

Latest articles

इंसेंटिव राशि 10 हजार की मांग को लेकर सीटू यूनियन ने किया जंगी द्वार सभा

भोपाल। इंसेंटिव राशि 10 हजार रुपये किए जाने की मांग को लेकर सैकड़ो की...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सादगी और सेवा के साथ 62वां जन्मदिन मनाया

जशपुर/बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपना 62वां जन्मदिन अपने गृह...

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान: हर जिले में खुलेंगे ‘मेंटल हेल्थ केयर सेल्स’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के...

सीएम मान का कैंसर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बोले- रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाओं से लैस होगा संस्थान

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कैंसर के इलाज को विश्व-स्तरीय...

More like this