3.7 C
London
Saturday, March 14, 2026
Homeभोपालकौन सा तेल लगाती हो और चूम लिया सिर... लड़कियों से गंदी...

कौन सा तेल लगाती हो और चूम लिया सिर… लड़कियों से गंदी हरकत करने वाले डेप्युटी कलेक्टर पर FIR

Published on

झाबुआ

झाबुआ जिले के डेप्युटी कलेक्टर सुनील कुमार झा पर FIR दर्ज हुई है, झा पर नाबालिग बच्ची से छेड़छाड़ का आरोप है। दरअसल, आकस्मिक निरीक्षण करने पहुंचे डेप्युटी कलेक्टर ने कन्या आश्रम की नाबालिग बच्चियों से छेड़छाड़ की और अभद्र भाषा का प्रयोग किया। अधीक्षिका की रिपोर्ट पर कोतवाली पुलिस ने छेड़छाड़, पाक्सो एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।

दरअसल, पूरा मामला झाबुआ जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र का है, जहां रविवार को डेप्युटी कलेक्टर सुनील कुमार झा नवीन अजजा कन्या आश्रम झाबुआ में आकस्मिक निरीक्षण करने पहुंचे थे। इस दौरान छात्रावास के सभी कमरों का निरीक्षण किया। वहीं, एक कमरे में रहने वाली नाबालिग छात्राओं के साथ उन्होंने अश्लील हरकतें की, बच्चियों ने डेप्युटी कलेक्टर पर बेड टच, छेड़छाड़ के आरोप लगाए। बच्चियों ने पूरे मामले की शिकायत हॉस्टल की दीदियों से की।

इसके बाद अधीक्षिका के साथ छात्राओं ने सोमवार को थाने पहुंचकर मामले की शिकायत दर्ज कराई। वहीं, छात्राओं की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने आईपीसी की धारा 354, 354 (A), IPC 11/12 पाक्सो एक्ट 3(1)W (i) (ii) Sc/St Act के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं, मामला सामने आने के बाद संभाग आयुक्त ने उन्हें निलंबित कर दिया है।

बालों को सूंघा
पुलिस के अनुसार एसडीएम सुनील कुमार झा रविवार को अनुसूचित जनजाति कन्या आश्रम झाबुआ हॉस्टल में आकस्मिक निरीक्षण करने गए थे। वहां जाते ही उन्होंने छात्रावास अधीक्षका को कक्ष से बाहर जाने के लिए कह दिया। इसके बाद वे एक नाबालिग छात्रा के कंधे पर हाथ रखकर पूछा कि नाश्ता दोनों समय मिलता है। छात्रा ने हां में जवाब दिया।

इसके बाद एक अन्य छात्रा बाथरूम से नहाकर कक्ष में आई तो एसडीएम उसके पास चले गए और उसे पलंग पर बैठने को कहा। फिर खुद भी पलंग पर उसके पास बैठ गए, उसके बालों को सूंघ कर पूछा कि कौन सा ऑयल लगाती हो, छात्रा ने जवाब दिया कि आंवले का तेल लगाती हूं। एसडीएम ने छात्रा का माथा चूम लिया और पूछा कि मैं कैसा दिखता हूं। अच्छा या बहुत अच्छा।

इंदौर संभाग आयुक्त ने किया निलंबित
इंदौर संभाग आयुक्त पवन शर्मा ने डेप्युटी कलेक्टर को निलंबित कर दिया है। झा को निलंबित कर बुरहानपुर अटैच किया गया है। सस्पेंशन ऑर्डर में गलत हरकत, अश्लील हरकत का भी जिक्र किया गया है। गौरतलब है कि एसडीएम सुनील कुमार झा 2 साल से झाबुआ में पदस्थ थे, इसके पहले वह इंदौर में पदस्थ थे। यहां भी उनके खिलाफ छेड़छाड़ की शिकायतें सामने आई थी, जिसके कारण उन्हें इंदौर से हटाया गया था।

Latest articles

महिला समाज और राष्ट्र की प्रगति का आधार, सर्वांगीण विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध — मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि महिला शक्ति न केवल परिवार, बल्कि समाज...

बीएचईएल में गूंजा मजदूर-किसान एकता का नारा, नुक्कड़ नाटक से नए श्रम कानूनों का विरोध

भोपाल बीएचईएल  गेट क्रमांक 5 पर आज मजदूर-किसान एकता का नया जोश देखने को मिला।...

लाड़ली बहनों के खातों में पहुंचे 1836 करोड़, सीएम डॉ. मोहन यादव ने दी 122 करोड़ की सौगात

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश की सवा करोड़ लाड़ली बहनों को बड़ी सौगात...

ईरान-इजराइल युद्ध की आंच: देशभर में एलपीजी के लिए हाहाकार, 2 हजार का सिलेंडर 4 हजार में

अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच छिड़ी जंग की चिंगारी अब भारत के आम जनजीवन...

More like this

महिला समाज और राष्ट्र की प्रगति का आधार, सर्वांगीण विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध — मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि महिला शक्ति न केवल परिवार, बल्कि समाज...

बीएचईएल में गूंजा मजदूर-किसान एकता का नारा, नुक्कड़ नाटक से नए श्रम कानूनों का विरोध

भोपाल बीएचईएल  गेट क्रमांक 5 पर आज मजदूर-किसान एकता का नया जोश देखने को मिला।...

लाड़ली बहनों के खातों में पहुंचे 1836 करोड़, सीएम डॉ. मोहन यादव ने दी 122 करोड़ की सौगात

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश की सवा करोड़ लाड़ली बहनों को बड़ी सौगात...