10.6 C
London
Thursday, April 23, 2026
Homeराष्ट्रीयहम कौन होते हैं शहर और सड़क का नाम बदलने वाले? जानिये...

हम कौन होते हैं शहर और सड़क का नाम बदलने वाले? जानिये CJI चंद्रचूड़ ने क्यों कहा ऐसा

Published on

नई दिल्ली

सुप्रीम कोर्ट ने 5 अप्रैल को औरंगाबाद का नाम बदलने के खिलाफ दायर अर्जी खारिज कर दी। इस दौरान तीखी टिप्पणी भी की। चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया डीवाई चंद्रचूड़ की बेंच ने मामले की सुनवाई करते हुए कहा, ‘हम किसी शहर या सड़क का नाम नाम बदलने वाले कौन होते हैं? यह फैसला तो चुनी गई सरकार को लेना है…’।

सुप्रीम कोर्ट ने क्या कहा?
सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि हम इसे पसंद करें या ना करें लेकिन किसी भी शहर का नाम बदलने का अधिकार सरकार के लोकतांत्रिक दायरे में आता है। सुप्रीम कोर्ट ने अर्जी खारिज करते हुए कहा कि यह मामला अभी बॉम्बे हाईकोर्ट के समक्ष विचाराधीन है। सुनवाई के दौरान सीनियर एडवोकेट संजय हेगड़े ने मजाकिया अंदाज में कहा कि हाई कोर्ट तो अभी भी बॉम्बे के नाम से जाना जाता है…। उनकी टिप्पणी पर मुस्कुरा उठे।

औरंगाबाद का नया नाम संभाजी नगर
आपको बता दें कि कुछ वक्त पहले ही औरंगाबाद का नाम बदलकर छत्रपति संभाजी नगर कर दिया गया था। लंबे वक्त से शहर का नाम बदलने की मांग उठ रही थी। औरंगाबाद का नाम मुगल शासक औरंगजेब के नाम पर रखा गया था। असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM से लेकर तमाम राजनीतिक पार्टियां नाम बदलने का विरोध कर रही हैं। नाम बदलने के खिलाफ पहले हाईकोर्ट में अर्जी दाखिल की गई थी। फिर सुप्रीम कोर्ट में अर्जी दाखिल की गई।

कैसे बदला जाता है नाम?
भारत के संविधान के आर्टिकल 3 और 4 में किसी भी राज्य का नाम बदलने की प्रक्रिया का जिक्र है। आर्टिकल 3 और 4 के मुताबिक यदि सरकार किसी राज्य का नाम बदलना चाहती है तो इसके लिए संसद में विधेयक लाना पड़ता है। विधेयक से पहले संबंधित राज्य की विधानसभा से भी राय मांगी जाती है। इसके लिए एक निर्धारित समय सीमा होती। हालांकि राज्य की राय राष्ट्रपति या संसद के लिए बाध्यकारी नहीं होती। राज्य की राय के बाद विधेयक संसद में पेश किया जाता है और पास होने के बाद राष्ट्रपति को मंजूरी के लिए भेजा जाता है।

ठीक इसी तरीके से किसी शहर या सड़क नाम बदलने का फैसला भी आपकी सरकार ले सकती है। इसके लिए कोई जनप्रतिनिधि सरकार को प्रस्ताव दे सकता है। जनता भी मांग उठाती है तो इस मांग पर भी सरकार विचार कर सकती है।

नाम बदलने में आंध्र प्रदेश अव्वल
आजादी के बाद से भारत में 21 राज्यों के 244 जगहों के नाम बदले जा चुके हैं। हाल के दिनों में सर्वाधिक विवाद उत्तर प्रदेश को लेकर रहा है, जहां फैजाबाद से लेकर इलाहाबाद जैसे कई शहरों के नाम बदले गए। लेकिन आंकड़ों पर निगाह डालें तो आजादी के बाद से अब तक आंध्र प्रदेश में अकेले सर्वाधिक 76 जगहों के नाम बदले गए। इसी तरह तमिलनाडु में 31 और केरल में 26 जगहों के नाम बदले गए। महाराष्ट्र में अब तक 18 जगहों का नाम बदला गया है।

नाम बदलने पर खर्च होती है भारी-भरकम रकम
किसी शहर का नाम बदलने में भारी भरकम रकम भी खर्च होती है। पहले गैजेट नोटिफिकेशन होता है। इसके बाद तमाम दस्तावेजों से लेकर साइनेज-होर्डिंग वगैरह में नाम बदलने पड़ते हैं। दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के मुताबिक किसी भी शहर का नाम बदलने में औसतन 300 करोड रुपए खर्च होते हैं। अगर शहर बड़ा हो तो राशि भी बढ़ जाती है।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सादगी और सेवा के साथ 62वां जन्मदिन मनाया

जशपुर/बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपना 62वां जन्मदिन अपने गृह...

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान: हर जिले में खुलेंगे ‘मेंटल हेल्थ केयर सेल्स’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के...

सीएम मान का कैंसर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बोले- रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाओं से लैस होगा संस्थान

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कैंसर के इलाज को विश्व-स्तरीय...

सीएम मान ने तलवंडी साबो में किया नई एसडीएम बिल्डिंग का उद्घाटन, अकाली दल पर साधा निशाना

तलवंडी साबो। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बठिंडा जिले के तलवंडी साबो में...

More like this

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...