12.1 C
London
Thursday, June 11, 2026
Homeराज्यकौन हैं जयकुमार गोरे? महाराष्ट्र के बीजेपी कोटे के मंत्री जिन पर...

कौन हैं जयकुमार गोरे? महाराष्ट्र के बीजेपी कोटे के मंत्री जिन पर राउत ने लगाया महिला को न्यूड तस्वीरें भेजने का आरोप

Published on

मुंबई:

महाराष्ट्र में एनसीपी के कोटे से मंत्री धनंजय मुंडे का इस्तीफा होने और माणिकराव कोकाटे पर इस्तीफे की तलवार लटकने के बीच अब बीजेपी के मंत्री पर गंभीर आरोप लगे हैं। शिवसेना यूबीटी के नेता और राज्य सभा सांसद संजय राउत ने मंत्री जयकुमार गोरे पर एक महिला को नग्न (न्यूड) तस्वीरें भेजने का सनसनीखेज आरोप लगाया है। राउत ने कहा है कि पीड़ित महिला अगले कुछ दिनों में विधानसभा के सामने धरना देगी। इस पूरे विवाद पर कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार की भी प्रतिक्रिया आई है तो वहीं बीजेपी चीफ चंद्रशेखकर बावनकुले ने जानकारी नहीं होने का हवाला देकर कुछ भी कहने से मनाकर दिया है।

संजय राउत का बड़ा आरोप
राउत का आरोप है कि मंत्री जयकुमार गोरे एक प्रमुख मराठा योद्धा हंबीरराव मोहिते के परिवार की एक महिला के साथ छेड़छाड़ की। राउत के आरोपों का मंत्री जयकुमार गोरे की प्रतिक्रिया भी सामने आई है, तो वहीं दूसरी तरफ राउत ने मांग की है कि ऐसे मंत्रियों को मंत्रिमंडल से बाहर कर देना चाहिए। गोरे की गिनती बीजेपी के ऐसे नेताओं में है। जिन्हें फडणवीस आगे की राजनीति के लिए तैयार करना चाहते हैं। मंत्री गोरे पर लगे आरोप नए नहीं हैं। इस मामले ने इस साल जनवरी में नया टि्वस्ट लिया था। पीड़िता ने जनवरी में राज्यपाल को एक पत्र भेजकर आरोप लगाया कि उसका नाम और पता कई व्हाट्सएप ग्रुपों पर व्यापक रूप से साझा किया जा रहा है।

क्या है पूरा मामला?
यह पूरा मामला करीब आठ साल पुराना है। साल 2016 में जयकुमार गोरे के खिलाफ एक महिला को आपत्तिजनक तस्वीरें भेजने के आरोप में दर्ज मामले से संबंधित हैं। महिला द्वारा शिकायत दर्ज कराने के बाद जयकुमार गोरे ने गिरफ्तारी से बचने के लिए सतारा जिला न्यायालय और मुंबई हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया। उस समय अदालत ने उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी थी और उन्हें 10 दिन के लिए जेल भेज दिया गया था। राउत के आरोपों पर जयकुमार गोरे का कहा है कि जयकुमार गोरे ने कहा कि इस मामले में फैसला 2019 में सुनाया गया था। अदालत ने मुझे बरी कर दिया है। अदालत ने जब्त सामग्री और मोबाइल फोन को नष्ट करने का आदेश दिया था।

कौन हैं जयकुमार गोरे?
49 साल के जयकुमार गोरे सतारा जिले के मान-खटाव निर्वाचन क्षेत्र से विधायक हैं। वह वर्तमान में महाराष्ट्र के ग्रामीण विकास और पंचायती राज विभाग के मंत्री हैं। वह 2019 तक कांग्रेस के विधायक थे, जिसके बाद वह भाजपा में चले गए। वह 2014 से 2019 तक कांग्रेस में भी रह चुके हैं। गोरे 2019 में ही बीजेपी में आए थे। गोरे पिछले साल हुए विधानसभा चुनावों में तीसरी बार चुनाव जीते थे।

Latest articles

मीनाक्षी नटराजन मामले में सुप्रीम कोर्ट कल करेगा सुनवाई, आज नामवापसी की आखिरी तारीख

भोपाल। सुप्रीम कोर्ट ने मध्य प्रदेश से राज्यसभा सीट के लिए मीनाक्षी नटराजन का...

ओमान के तट पर भारतीय क्रू वाले जहाज पर लगातार दूसरे दिन हमला, होर्मुज में अमेरिकी हमले में 3 भारतीय मारे गए

तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। ओमान के तट के पास लगातार दूसरे दिन भारतीय क्रू वाले जहाज...

MP में प्री-मानसून का असर: 34 ज़िलों में तूफ़ान और बारिश का अलर्ट; कुछ इलाकों में ओले गिरने की संभावना

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून के आने से पहले ही मौसम का मिजाज काफी...

प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जताया आभार

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने पर छत्तीसगढ़ के...

More like this

प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जताया आभार

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने पर छत्तीसगढ़ के...

राजस्थान आवासन मंडल की 255वीं बैठक: आमजन के लिए किफायती आवास और इंफ्रास्ट्रक्चर विस्तार के कई बड़े प्रस्तावों को मंजूरी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के कुशल नेतृत्व तथा नगरीय विकास एवं आवासन मंत्री झाबर...

चंडीगढ़ में सीएम भगवंत मान ने 335 युवाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र, पेपर लीक मामले को लेकर केंद्र सरकार पर साधा निशाना

चंडीगढ़। पंजाब सरकार के 'मिशन रोजगार' के तहत मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बुधवार को...