8.2 C
London
Friday, April 24, 2026
Homeराज्यमहाकुंभ में श्रद्धालुओं पर कोड़े बरसाने वाले बाबा कौन हैं? सोशल मीडिया...

महाकुंभ में श्रद्धालुओं पर कोड़े बरसाने वाले बाबा कौन हैं? सोशल मीडिया यूजर्स बोले- FIR करे पुलिस

Published on

प्रयागराज

महाकुंभ नगर में एक बाबा ऐसे भी आए हैं जो रास्‍ते में जा रहे श्रद्धालुओं पर बिना किसी कारण के कोड़े बरसाते नजर आत हैं। सोशल मीडिया पर बाबा के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं। एक वीडियो में तो वह बाइक पर पीछे बैठी युवती को इतनी तेजी से कोड़े मारते हैं कि वह चिहुक उठती है। अब एक नया वीडियो आया है जिसमें एक पुलिसकर्मी बाबा को कोड़े मारने के लिए मना करता है लेकिन वह नहीं मानते। इस पर पुलिसकर्मी बाबा पर थप्‍पड़ों की बौछार कर देता है।

थप्‍पड़ पड़ने से गुस्‍साए कोड़े वाले बाबा भी पुलिसकर्मी पर पलटवार करते हैं। इस दौरान एक व्‍यक्ति बीच बचाव की कोशिश करता है, लेकिन बाबा का क्रोध शांत होने का नाम नहीं ले रहा। सोशल मीडिया पर बाबा के कई वीडियो शेयर करके यूजर्स उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग कर रहे हैं। साथ ही पुलिस से अपील कर रहे हैं कि कोड़े वाले बाबा पर सख्‍त एक्‍शन लिया जाए।

कई पत्रकारों और वकीलों को बना चुके हैं निशाना
कोड़े वाले बाबा सेक्‍टर 20 में शास्‍त्री ब्रिज के नीचे कुटिया बनाकर रहते हैं। एक सोशल मीडिया पोस्‍ट में दावा किया गया है कि बाबा अब तक कई पत्रकारों, वकीलों, विदेशी यात्रियों और महिलाओं पर अचानक से कोड़े बरसा चुके हैं। ऐसे ही एक अन्‍य वीडियो में बाबा राजस्‍थान से आए कुछ लोगों से भिड़ते नजर आ रहे हैं। राजस्‍थानी श्रद्धालुओं ने बाबा की हरकतों का विरोध जताया तो बात और बढ़ गई।

Latest articles

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 92 वर्षीय डॉ. निर्मल घोष को किया सम्मानित, आपातकाल के संघर्षों को किया याद

बैकुंठपुर (कोरिया)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के प्रवास...

ओसियां को 416 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की खेल स्टेडियम की घोषणा, बोले- उन्नत तकनीक से समृद्ध बनें किसान

ओसियां (जोधपुर)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ओसियां उपखण्ड मुख्यालय के दौरे के...

जयपुर में ‘ग्राम-2026’ का शंखनाद: दिल्ली इन्वेस्टर मीट में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को किया आमंत्रित

नई दिल्ली/जयपुर। राजस्थान की कृषि विकास यात्रा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के...

More like this