32.9 C
London
Tuesday, June 23, 2026
Homeराष्ट्रीयकिसने खोला प्लेन का इमरजेंसी गेट? कांग्रेस-ओवैसी का तेजस्वी सूर्या पर आरोप

किसने खोला प्लेन का इमरजेंसी गेट? कांग्रेस-ओवैसी का तेजस्वी सूर्या पर आरोप

Published on

बेंगलुरु,

इंडिगो की एक फ्लाइट में एक यात्री ने विमान का आपातकालीन दरवाजा खोल दिया. इस घटना से फ्लाइट में मौजूद यात्रियों के बीच खौफ पैदा हो गया. भारत में विमानों के ऑपरेशन पर नजर रखने वाली संस्था डीजीसीए ने जांच के आदेश दिए हैं. ये घटना पिछले साल यानी कि 10 दिसंबर 2022 की है. इंडिगो की ये फ्लाइट चेन्नई से तिरुचिरापल्ली जा रही थी.

डीजीसीए ने कहा है कि 10 दिसंबर को चेन्नई से तिरुचिरापल्ली जाने वाली इंडिगो 6E की फ्लाइट 6E-7339 में एक यात्री ने खौफ पैदा कर दिया और इमरजेंसी डोर खोल दिया. डीजीसीए ने इस मामले के जांच के आदेश दे दिए हैं. इस मामले में सियासी ट्विस्ट तब आया जब ये बात सामने आई कि विमान का इमरजेंसी डोर कथित रूप से बीजेपी सांसद तेजस्वी सूर्या ने खोला था. इसके बाद कांग्रेस, AIMIM और टीएमसी ने बीजेपी पर धुआंधार हमला कर दिया.

घटना पर इंडिगो ने क्या कहा?
इस घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए इंडिगो ने कहा कि 10 दिसंबर को 2022 को विमान में जब बोर्डिंग प्रक्रिया चल रही थी यानी कि जब यात्री सवार हो रहे थे तो एक यात्री ने असावधानीवश विमान का इमरजेंसी एग्जिट खोल दिया. डीजीसीए के अनुसार यात्री ने तत्काल इसके लिए माफी मांगी. इसके बाद स्टैंडर्ड प्रक्रिया के बाद घटना को रिकॉर्ड किया गया, विमान में जरूरी इंजीनियरिंग चेक किए गए. विमान का प्रेशर चेक किया गया. इससे विमान के उड़ान भरने में देरी हुई. अपने बयान में इंडिगो ने इमरजेंसी गेट खोलने के लिए किसी यात्री का नाम नहीं लिया.

सुरक्षा के साथ किसी तरह का समझौता नहीं- डीजीसीए
इस घटना की जानकारी देते हुए डीजीसीए के डीजी ने कहा कि ये बात सामने आई है कि तमिलनाडु के बीजेपी चीफ अन्नामलाई, डीएमके के प्रवक्ता बीटी अर्सकुमार और बीजेपी एमपी तेजस्वी सूर्या फ्लाइट में थे. डीएमके प्रवक्ता ने इस बात की पुष्टि की है अन्नामलाई इस फ्लाइट में मौजूद थे, उनके साथ ‘कर्नाटक के एक एमपी’ भी थे. इस घटना के बाद उन्हें उतरने कहा गया और 30 मिनट से ज्यादा समय तक बस में प्रतीक्षा करने को कहा गया. डीजीसीए ने कहा कि पूरे घटनाक्रम के दौरान सुरक्षा से किसी तरह का समझौता नहीं किया गया.

टीएमसी, कांग्रेस, और AIMIM का वार
कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने इस घटना पर तीखी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने ट्वीट कर कहा है कि ‘ये बीजेपी के वीआईपी बिगडैल है. एयरलाइन को कम्पलेन करने की हिम्मत कैसे हुई. क्या के पावर एलीट का यही रवैया बन गया है. क्या इससे यात्रियों की सुरक्षा प्रभावित हुई. ओह आप बीजेपी के VIP से सवाल नहीं पूछ सकते हैं.”

इस घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए टीएमसी ने कहा कि बीजेपी एमपी तेजस्वी सूर्या की गैरजिम्मेदारी से यात्रियों की जान पर बन आ सकती थी. प्रत्यक्षदर्शी बताते हैं कि उन्होंने ही 10 दिसंबर 2022 को इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी एग्जिट का दरवाजा खोला था. डीजीसीए कोई एक्शन नहीं ले रही है. क्या उनकी पार्टी ने उन्हें फ्री पास दे दिया है.

AIMIM सांसद ओवैसी ने इस घटना पर आए मीडिया रिपोर्ट पर तंज कसा और कड़ी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने ट्वीट किया, “खैर अगर आपके पास “संस्कारी” नाम है तो यह आकस्मिक है, अगर नाम अब्दुल है तो आकाश ही सीमा है. कृपया अपनी सीट बेल्ट हमेशा लगा कर रखें.”  इस घटनाक्रम पर कर्नाटक कांग्रेस के अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने तंज कसते हुए कहा है कि सुरक्षित टेक-ऑफ और लेंडिंग के लिए हमेशा कांग्रेस के साथ उड़ें.

Latest articles

लापरवाह ठेकेदारों पर कसेगा शिकंजा, तीन दिन में काम पूरा न होने पर होंगे ब्लैक लिस्ट : राज्यमंत्री कृष्णा गौर

भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने विकास...

भेल में यूनियन चुनाव की बढ़ी चुनौती, 20 प्रतिशत वोट के बिना नहीं मिलेगी मान्यता

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल में मान्यता प्राप्त यूनियन के आगामी चुनाव...

भेल के शीर्ष अधिकारियों ने आम कर्मचारियों की तरह कतार में खड़े होकर किया भोजन, कैंटीन व्यवस्था का लिया जायजा

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल), भोपाल की प्लांट कमेटी की बैठक में हेस्टू...

मध्य प्रदेश में 52% कम बारिश, मानसून की देरी से आधा सूखा जून, 4 जिलों में लू, 30 में बारिश का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक में हो रही देरी का असर बारिश...

More like this

लखनऊ के कोचिंग सेंटर में आग लगने से 15 की मौत, इनमें ज्यादातर स्टूडेंट्स, CM योगी मौके पर पहुंचे?

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलीगंज इलाके में स्थित एक कोचिंग सेंटर...

4 राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट, 5 राज्यों में हीटवेव का अलर्ट जारी, छत्तीसगढ़ में दस्तक दे सकता है मानसून

नई दिल्ली। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया है कि दक्षिण पश्चिम मानसून के...