14.3 C
London
Monday, December 8, 2025
Homeराज्यकौन बनेगा विजेता? शरद की NCP से उतरे स्वरा भास्कर के पति...

कौन बनेगा विजेता? शरद की NCP से उतरे स्वरा भास्कर के पति फहाद अहमद, नवाब मलिक की बेटी से होगी टक्कर

Published on

मुंबई

मुंबई की अणुशक्ति नगर विधानसभा सीट पर मुकाबला रोचक हो गया है। दरअसल यह सीट चाचा – भतीजा के अलग अलग गुटों में बंटी एनसीपी के कोटे में आया है। भतीजे अजित पवार ने इस सीट से महाराष्ट्र के विवादित मंत्री नवाब मलिक की बेटी सना खान को उम्मीदवार बनाया है। भतीजे को हर सीट पर तगड़ी फाइट देने पर आमादा चाचा शरद पवार ने इस सीट पर अभिनेत्री स्वरा भास्कर के पति फहाद अहमद को उम्मीदवारी दी है। यह सीट अल्पसंख्यक बहुल सीट है। इस सीट से एनसीपी नेता नवाब मलिक चुनाव जीतते रहे है।

NCP के धड़ों को मिली सीट
2019 का चुनाव भी वे इसी सीट से जीते थे। इसीलिए एनसीपी में विभाजन के बाद भी एनसीपी के दोनों गुटों के हिस्से में यह सीट आई है। इस बार एनसीपी के साथ साथ शिवसेना भी विभाजित हुई है। देखने वाली बात यह है कि इस सीट पर अब अजित पवार के पक्ष में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की शिवसेना का वोट ट्रांसफर होता है या फिर शरद पवार के पक्ष में उद्धव ठाकरे की शिवसेना का वोट ट्रांसफर होता है। या फिर दोनों मुस्लिम उम्मीदवार होने के कारण शिवसेना का वोटर उदासीन रहता है।

10 हजार से जीते थे नवाब मलिक
2019 में नवाब मलिक ने इस सीट पर शिवसेना के तुकाराम काते को तकरीबन 10 हजार वोट के अंतर से हराया था। तुकाराम काते और नवाब मलिक के बीच इस सीट पर एक बार तेरी जीत एक बार मेरी जीत वाली लड़ाई थी। 2014 में इसी सीट पर शिवसेना के तुकाराम काते ने एनसीपी के नवाब मलिक को महज 1007 वोट से हराया था। उससे पहले 2009 में नवाब मलिक ने तुकाराम काते को 6825 वोट से हराया था।

मनसे भी एक फैक्टर है
इस सीट पर एक फैक्टर मनसे भी है। जिसने 2009 के विधानसभा चुनाव में 16 हजार 737 वोट, 2014 के चुनाव में 3 हजार 285 वोट और 2019 के चुनाव में 5 हजार 879 वोट पाए थे। 2014 में जब कांग्रेस एनसीपी अलग अलग चुनाव लड़ी थीं तब कांग्रेस को इस अणुशक्ति नगर सीट पर 17 हजार 615 वोट मिले थे। इस हिसाब से अगर कांग्रेस और उद्धव ठाकरे की शिवसेना के वोट स्वरा भास्कर के पति फहाद अहमद के पक्ष में ट्रांसफर होते है तो उनकी जीत पक्की है, क्योंकि सना खान को बीजेपी के वोटर कितना साथ देंगे कहा नहीं जा सकता।

Latest articles

विधायकों के वीसी रूम फंड पर विवाद

भोपाल।मध्यप्रदेश में सभी विधायकों के घर या कार्यालय में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग रूम बनाने के...

कार को बचाने में रेड बस डिवाइडर पर चढ़ी

भोपाल ।बैरागढ़ से भोपाल की ओर आ रही एमपी-04-पीए-3871 नंबर बेकाबू होकर डिवाइडर पर...

भोपाल में 5 घंटे से जाम, ट्रैफिक पुलिस गायब

भोपाल ।भोपाल के ऐशबाग और आसपास के इलाकों में 5 घंटे से जाम लगा...

‘रन भोपाल रन’ में हजारों लोगों ने दौड़ लगाई

भोपाल।राजधानी में रविवार सुबह फिटनेस का जुनून चरम पर दिखा। ‘दौड़ हिंदुस्तान के दिल...

More like this

ओरछा को विश्वस्तरीय पर्यटन स्थल बनाने की तैयारी तेज, मुख्य सचिव अनुराग जैन ने किया व्यापक निरीक्षण

ओरछा/भोपाल।राज्य सरकार ने ऐतिहासिक नगरी ओरछा को विश्वस्तरीय पर्यटन गंतव्य के रूप में विकसित...

एमपी के राजभवन का नाम बदला, अब हुआ लोक भवन

भोपाल।केंद्र सरकार के निर्णय के बाद मध्यप्रदेश के राजभवन का नाम अब ‘लोक भवन’...

सियासी हलचल तेज, भाजपा के साथ जा सकते हैं सोरेन

झारखंड।बिहार विधानसभा चुनाव में महागठबंधन की करारी हार के बाद झारखंड की सियासत में...