19.1 C
London
Friday, April 24, 2026
Homeराज्यमहाराष्ट्र में कौन बनेगा कांग्रेस का अध्यक्ष? चेन्निथला ने नाना पटोले की...

महाराष्ट्र में कौन बनेगा कांग्रेस का अध्यक्ष? चेन्निथला ने नाना पटोले की नियुक्तियों को किया रद्द

Published on

मुंबई:

महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों में कांग्रेस की कारारी हार के बाद प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। हरियाणा के बाद अब महाराष्ट्र में कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी ने प्रदेश अध्यक्ष द्वारा की गई नियुक्तियों को रद्द कर दिया है। महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस समिति (MPCC) के अध्यक्ष नाना पटोले ने पिछले दिनों नांदेड़ और नवी मुंबई के जिला अध्यक्षों की नियुक्ति की थी, लेकिन अब महाराष्ट्र प्रभारी रमेश चेन्निथला ने इन नियुक्तियों को रद्द कर दिया है।

चेन्निथला ने रद्द की नियुक्तियां
कुछ दिन पहले वरिष्ठ कांग्रेस नेता और नवी मुंबई के पूर्व महापौर रमाकांत म्हात्रे ने कांग्रेस पार्टी छोड़ दी थी। तब अपने पद से इस्तीफा देते समय उन्होंने कई गंभीर आरोप लगाए। म्हात्रे ने कहा था कि कांग्रेस के दो नाना में से एक ने विधानसभा चुनाव में उनकी उम्मीदवारी के लिए 4 करोड़ रुपये की मांग की थी। म्हात्रे के आरोपों पर संज्ञान लेते हुए चेन्निथला ने पटोले द्वारा की गई नियुक्ति को निलंबित कर दिया है। यह कहा जा रहा है कि जिला अध्यक्षों की नियुक्ति करते समय अखिल भारतीय समिति की अनुमति नहीं ली थी। इसलिए चेन्निथला ने नियुक्ति को स्थगित करने का निर्णय लिया। इसे नाना पटोले के लिए झटके के तौर पर देखा जा रहा है। विधानसभा चुनाव नतीजों के बाद नाना पटोले के इस्तीफा देने की अटकलें सामने आई थीं। तब नाना पटोले ने मना कर दिया था।

प्रदेश अध्यक्ष की दौड़ में कौन-कौन?
सतेज पाटिल
विश्वजीत कदम
यशोमति ठाकुर
अमित देशमुख
विजय वडेट्टीवार

संसद सत्र के बाद ऐलान संभव
सूत्र की मानें तो प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले ने विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार की जिम्मेदारी लेते हुए पार्टी आलाकमान को अपना इस्तीफा भेज दिया है। पार्टी अंदरखाने नए प्रदेश अध्यक्ष की तलाश कर रही है। इस रेस में सीनियर कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार, पूर्व सीएम विलास राव देशमुख के पुत्र अमित देशमुख के अलावा सतेज बंटी पाटिल का नाम आगे चल रहा है। सूत्रों के मुताबिक संसद के बजट सत्र के बाद इस पर फैसला लिया जा सकता है। प्रदेश अध्यक्ष के लिए यशोमति ठाकुर के नाम की भी चर्चा हो रही है। विधानसभा चुनावों में कांग्रेस को सिर्फ 16 सीटें मिली हैं। खुद नाना पटोले सकोली से काफी कम अंतर से जीत पाए हैं। महाराष्ट्र से पहले हरियाणा में दीपक बाबरिया ने प्रदेश अध्यक्ष उदय भान के फैसलों पर रोक लगा दी थी।

Latest articles

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 92 वर्षीय डॉ. निर्मल घोष को किया सम्मानित, आपातकाल के संघर्षों को किया याद

बैकुंठपुर (कोरिया)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के प्रवास...

ओसियां को 416 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की खेल स्टेडियम की घोषणा, बोले- उन्नत तकनीक से समृद्ध बनें किसान

ओसियां (जोधपुर)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ओसियां उपखण्ड मुख्यालय के दौरे के...

जयपुर में ‘ग्राम-2026’ का शंखनाद: दिल्ली इन्वेस्टर मीट में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को किया आमंत्रित

नई दिल्ली/जयपुर। राजस्थान की कृषि विकास यात्रा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के...

More like this