7.1 C
London
Friday, May 15, 2026
Homeराज्यकिसका राज खोलने वाला था अतीक जो...केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने माफिया...

किसका राज खोलने वाला था अतीक जो…केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने माफिया के मर्डर में खोजा नया ऐंगल

Published on

नई दिल्ली

माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की हत्या के बाद यूपी में कानून और व्यवस्था को लेकर सवाल उठ रहे हैं। पुलिस हिरासत में माफिया को गोली मार हत्या किए जाने लेकर यूपी सरकार लगातार विपक्ष के निशाने पर हैं। विपक्षी दलों के नेता के हमले के बीच केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने इस मामले में यूपी सरकार का बचाव किया है। प्रदेश में कानून व्यवस्था के सवाल पर गिरिराज सिंह ने यूपी में मंत्री की हत्या का हवाला दिया।

ओडिशा में सवाल उठा था
केंद्रीय मंत्री से जब यूपी में कानून व्यवस्था और पुलिस कस्टडी में मौत के सवाल पूछा गया तो उन्होंने उल्टा सवाल किया कि आप ओडिशा में हो ना, आज से कुछ ही महीने पहले यहां मिनिस्टर को गोली मार दी गई थी। उस समय कानून और व्यवस्था का सवाल उठा था कि नहीं। केंद्रीय मंत्री का इशार साफ था कि जब ओडिशा में मंत्री को गोली मारने पर कानून और व्यवस्था को लेकर सवाल नहीं खड़े हुए तो यूपी में अतीक की हत्या पर ऐसे सवाल क्यों उठ रहे हैं।

जांच के बाद सामने आएगा दूसरा पक्ष
इससे पहले गिरिराज सिंह ने कहा कि मैंने भी टीवी पर देखा और मैं डिबेट देख रहा था आप ही लोगों के चैनल पर एक पैनलिस्ट ने ये भी सवाल खड़ा किया क्या अतीक अहमद क्या कोई राज विपक्ष का खोलने वाला था। गिरिराज सिंह ने डिबेट का हवाला देते हुए क्या वह समाजवादी पार्टी का राज खोलने वाला था। उन्होंने कहा कि ये जांच के दायरे में हैं कि अतीक अहमद कि मौत क्यों और कैसे हुई। गिरिराज ने कहा कि उसके दो पक्ष हैं, एक पक्ष जो आप उठा रहे हैं और दूसरा पक्ष जांच के बाद पता चलेगा।

Latest articles

संस्कार सेना द्वारा ‘एक शाम माँ के नाम’ कार्यक्रम का आयोजन; मातृ शक्ति और मेधावी छात्र होंगे सम्मानित

भोपाल। राष्ट्रीय संस्कार सेना के तत्वावधान में 'माता-पिता सम्मान संकल्प भारत यात्रा' की तीसरी...

दिल्ली में सीएम विष्णु देव साय ने गृहमंत्री अमित शाह को सौंपा बस्तर का विकास रोडमैप

रायपुर/नई दिल्ली। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने गुरुवार को नई दिल्ली में केंद्रीय...

जालोर: ग्रामीणों के बीच पहुंचे सीएम भजनलाल शर्मा, पंसेरी में सुबह की सैर कर जाना जनता का हाल

जालोर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को अपने जालोर दौरे के दौरान अपने सहज...

भारत पर नजर उठाई तो जो अब तक नहीं हुआ, वह होकर रहेगा : राजनाथ सिंह

राजस्थान। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार...

More like this