16.8 C
London
Saturday, April 18, 2026
Homeराज्यदिल्ली से यूपी तक सरकारी फ्लैटों को खरीद क्यों नहीं रहे लोग?...

दिल्ली से यूपी तक सरकारी फ्लैटों को खरीद क्यों नहीं रहे लोग? कारणों के बारे में जान लीजिए

Published on

लखनऊ:

देश की राजधानी दिल्ली से लेकर प्रदेश की राजधानी लखनऊ तक सरकारी फ्लैट्स पर लोग भरोसा नहीं कर पा रहे हैं। डीडीए के फ्लैट्स की बिक्री नहीं हो पाने की खबर सामने आई है। कुछ यही स्थिति एलडीए के फ्लैट्स की भी है। सितंबर 2024 की रिपोर्ट्स के अनुसार, एलडीए और आवास विकास विभाग के करीब 13 हजार फ्लैट्स के लिए खरीदार नहीं मिल रहे हैं। एलडीए के आद्रा अपार्टमेंट और मृगशिरा अपार्टमेंट में पिछले 10 सालों में दो-दो फ्लैट्स बिक्री की खबर है। पूरी बिल्डिंग खड़े-खड़े खंडहर हो रही है।

यूपी आवास विकास के करीब 11,500 फ्लैट्स न बिक पाने का मामला सामने आया था। इसके अलावा लखनऊ विकास प्राधिकरण के करीब 1400 फ्लैट्स खाली हैं। आवास विकास के खाली फ्लैट्स में लखनऊ जोन के 4127 फ्लैट्स खाली होने की रिपोर्ट है। वहीं, गाजियाबाद में 3719 और मेरठ जोन में 1488 फ्लैट्स न बिक पाने की खबर है।

क्या है कारण?
एलडीए फ्लैट्स बिक नहीं पाने के कारण इनकी खराब गुणवत्ता को बताया जा रहा है। इसे बहुत खराब बताया जा रहा है। एलडीए के बनाए अपार्टमेंट में पार्क, स्विमिंग पूल, क्लब आद के लिए पर्याप्त जगह नहीं होने की बात सामने आई है। प्राधिकरण के फ्लैट अभी से खंडहर दिखने लगे हैं। इनमें सीलन, सीपेज है। स्पेस के अनुसार कीमत भी अधिक होने की बात सामने आई है।

आवास विकास के फ्लैटों की कीमतें भी काफी ज्यादा हैं। आवास विकास के अपार्टमेंट में भी पर्याप्त सुविधाएं नहीं है। गुणवत्ता भी बहुत अच्छी नहीं होने की बात सामने आई है। इसको लेकर लोगों का रुझान इस तरफ नहीं जा रहा है।

डीडीए के फ्लैट्स भी खराब
दिल्ली डेवलपमेंट अथॉरिटी के फ्लैट्स को लेकर भी ताजा मामला सामने आया है। प्राधिकार ने तीनों स्कीमों के तहत कुल 9887 फ्लैट बेचने के लिए रखे। अब तक केवल 2628 फ्लैट्स की ही बिक्री हुई है। इसका कारण यह माना जा रहा है कि इन फ्लैट्स का आकार काफी छोटा है। इन फ्लैट्स तक कनेक्टिविटी सुविधा बेहतर नहीं है। यहां सुविधाओं की कमी है। कुछ इसी प्रकार की स्थिति लखनऊ में भी देखने को मिली है।

Latest articles

चाय पीने के तुरंत बाद पानी पीना सेहत के लिए हो सकता है खतरनाक

चाय पीने के तुरंत बाद पानी न पीने की सलाह दी जाती है। इसके...

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...

जशपुर में ‘सियान गुड़ी’ डे-केयर सेंटर का लोकार्पण, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बुजुर्गों संग खेला कैरम

जशपुर। विष्णु देव साय ने जशपुर में वरिष्ठ नागरिकों के लिए विकसित अत्याधुनिक डे-केयर...

राजस्थान सचिवालय सेवा अधिकारी संघ का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिलाई शपथ

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि शासन सचिवालय राज्य प्रशासन का सबसे बड़ा निकाय...

More like this

जशपुर में ‘सियान गुड़ी’ डे-केयर सेंटर का लोकार्पण, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बुजुर्गों संग खेला कैरम

जशपुर। विष्णु देव साय ने जशपुर में वरिष्ठ नागरिकों के लिए विकसित अत्याधुनिक डे-केयर...

राजस्थान सचिवालय सेवा अधिकारी संघ का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिलाई शपथ

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि शासन सचिवालय राज्य प्रशासन का सबसे बड़ा निकाय...