8.4 C
London
Friday, May 15, 2026
Homeराज्यबेटी नहीं होना अचानक अखर क्यों रहा? बीजेपी सांसद बोले- भगवान से...

बेटी नहीं होना अचानक अखर क्यों रहा? बीजेपी सांसद बोले- भगवान से लड़ने का दिल कर रहा

Published on

रांची/देवघर

आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव का सिंगापुर में सफलतापूर्वक किडनी ट्रांसप्लांट हो गया है। लालू प्रसाद को उनकी बेटी रोहिणी आचार्य ने अपनी किडनी डोनेट की है। पिता के लिए किडनी डोनेट करने के बाद रोहिणी आचार्य की प्रशंसा लालू प्रसाद कट्टर विरोधी भी कर रहे है। झारखंड में गोड्डा के बीजेपी सांसद निशिकांत दूबे ने भी लालू प्रसाद यादव को किडनी देने वाली उनकी बेटी रोहिणी आचार्य का एक फोटो ट्वीट कर जमकर प्रशंसा की है। निशिकांत दूबे ने कहा- ‘मुझे भगवान ने बेटी नहीं दी, आज रोहिणी आचार्य को देखकर सचमुच भगवान से लड़ने का दिल कर रहा है, मेरी नानी हमेशा कहती थी, बेटा से बेटी भली, जो कुलवंती हो।’

सीएम हेमंत सोरेन ने भी रोहिणी आचार्य की सराहना करते हुए आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद और रोहिणी के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने भी रोहिणी आचार्य के त्याग की प्रशंसा की है। सभी लोग रोहिणी के पिता के प्रति प्रेम और समर्पण की खूब तारीफ कर रहे है। रोहिणी आज पूरे समाज के लिए उदाहरण बन गई है। सभी कह रहे हैं कि बेटी हो तो रोहिणी जैसी।

बहुचर्चित चारा घोटाले के विभिन्न मामलों में सीबीआई की विशेष अदालत की ओर से दोषी करार दिए जाने के बाद लालू प्रसाद ने लंबे समय तक रांची जेल में अपना समय गुजारा था। इस दौरान ही लालू प्रसाद की किडनी खराब होने की बात सामने आई थी। लालू प्रसाद की सिर्फ किडनी ही खराब नहीं थी, बल्कि एक दर्जन से अधिक बीमारियों से ग्रसित थे। जिसके कारण वे महीने रिम्स के पेइंग वार्ड में इलाजरत थे।
बेटी हो तो रोहिणी जैसी… पिता लालू की जिंदगी के लिए डोनेट की अपनी एक किडनी

रांची में रिम्स में भर्ती रहने के दौरान उनके सेवादार इरफान अंसारी की ओर से भी अपनी या परिवार के अन्य सदस्यों की किडनी लालू प्रसाद को देने की पेशकश की गई थी, लेकिन किडनी ट्रांसप्लांट की नीति के कारण ऐसा करने की उन्हें इजाजत नहीं मिली थी। अब रोहिणी आचार्य ने अपने पिता के लिए किडनी देकर समाज के लिए नजीर बन गई हैं।

Latest articles

संस्कार सेना द्वारा ‘एक शाम माँ के नाम’ कार्यक्रम का आयोजन; मातृ शक्ति और मेधावी छात्र होंगे सम्मानित

भोपाल। राष्ट्रीय संस्कार सेना के तत्वावधान में 'माता-पिता सम्मान संकल्प भारत यात्रा' की तीसरी...

दिल्ली में सीएम विष्णु देव साय ने गृहमंत्री अमित शाह को सौंपा बस्तर का विकास रोडमैप

रायपुर/नई दिल्ली। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने गुरुवार को नई दिल्ली में केंद्रीय...

जालोर: ग्रामीणों के बीच पहुंचे सीएम भजनलाल शर्मा, पंसेरी में सुबह की सैर कर जाना जनता का हाल

जालोर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को अपने जालोर दौरे के दौरान अपने सहज...

भारत पर नजर उठाई तो जो अब तक नहीं हुआ, वह होकर रहेगा : राजनाथ सिंह

राजस्थान। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार...

More like this