7.7 C
London
Saturday, March 14, 2026
Homeराज्यचिराग से मिलने क्यों पहुंचे केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय, 'मोदी के हनुमान'...

चिराग से मिलने क्यों पहुंचे केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय, ‘मोदी के हनुमान’ को मिल गई गुड न्यूज?

Published on

पटना

चिराग पासवान अपने आवास पर अपने प्रदेश और राष्ट्रीय पदाधिकारियों के साथ मीटिंग करने वाले हैं। इस मीटिंग के बाद चिराग कुछ बड़ा ऐलान कर सकते हैं। माना जा रहा है वह बीजेपी में शामिल होने का ऐलान करेंगे। इसी बीच केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय अचानक उनके एसके पूरे स्थित आवास पहुंचे। वहां उन्होंने चिराग को मजबूत नेता बताया। उन्होंने कहा कि चिराग पासवान अपने पिता के विरासत को आगे बढ़ा रहे हैं। नित्यानंद राय ने चिराग की तारीफ करते हुए कहा कि वो लंबे समय से एनडीए का हिस्सा रहे हैं और वह आगे भी एनडीए के साथ रहेंगे।

चिराग के लिए केंद्रीय मंत्री की कुर्सी पक्की!
केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने चिराग पासवान के आवास पहुंच कर कहा कि हम दोनों भाई मिले हैं, जब मिलते हैं तो कुछ न कुछ बात होती है। उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि चिराग लंबे समय से बीजेपी के साथ जुड़े हुए हैं। आगे भी एनडीए का हिस्सा रहेंगे। इस बयान के बाद यह माना जा रहा है कि चिराग पासवान की केंद्रीय कैबिनेट में एंट्री निश्चित हो चुकी है।

साथ देने का उपहार देने के मूड में बीजेपी
नित्यानंद राय के इस बयान से चिराग पासवान को जल्द ही कैबिनेट में मंत्री बनाया जाएगा। रामविलास पासवान के निधन के बाद बीजेपी और चिराग पासवान में थोड़ी दूरियां आ गई थी। मगर धीरे-धीरे यह दूरी कम होती नजर आ रही है। दूरियों को पाटने में चिराग पासवान ने भी काफी जोर लगाया।

नाराजगी के बावजूद बीजेपी के थे साथ
चिराग पासवान ने नाराजगी के बावजूद बिहार में हुए उपचुनाव के दौरान बीजेपी के लिए प्रचार किया। जिसका नतीजा यह निकला कि अब बीजेपी चिराग पासवान को कैबिनेट मंत्री के पद से नवाज ने पर विचार कर रही है। माना जा रहा है उनकी यह कुर्सी पक्की हो चुकी है। जल्द ही उन्हें केंद्रीय कैबिनेट का हिस्सा बनाया जाएगा।

Latest articles

महिला समाज और राष्ट्र की प्रगति का आधार, सर्वांगीण विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध — मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि महिला शक्ति न केवल परिवार, बल्कि समाज...

बीएचईएल में गूंजा मजदूर-किसान एकता का नारा, नुक्कड़ नाटक से नए श्रम कानूनों का विरोध

भोपाल बीएचईएल  गेट क्रमांक 5 पर आज मजदूर-किसान एकता का नया जोश देखने को मिला।...

लाड़ली बहनों के खातों में पहुंचे 1836 करोड़, सीएम डॉ. मोहन यादव ने दी 122 करोड़ की सौगात

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश की सवा करोड़ लाड़ली बहनों को बड़ी सौगात...

ईरान-इजराइल युद्ध की आंच: देशभर में एलपीजी के लिए हाहाकार, 2 हजार का सिलेंडर 4 हजार में

अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच छिड़ी जंग की चिंगारी अब भारत के आम जनजीवन...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...