3.2 C
London
Saturday, March 21, 2026
Homeराष्ट्रीयपाकिस्तान के F-16 के लिए पैकेज क्यों, वह भी बिना बताए? अमेरिका...

पाकिस्तान के F-16 के लिए पैकेज क्यों, वह भी बिना बताए? अमेरिका से भारत ने जताया कड़ा ऐतराज

Published on

नई दिल्ली

पाकिस्तान को F-16 विमानों के लिए दिए पैकेज पर भारत ने अमेरिका से कड़ा विरोध जताया है। दक्षिण और मध्य एशियाई मामलों के लिए अमेरिकी सहायक विदेश मंत्री डोनाल्ड लू से भारत ने विरोध जताया है साथ ही इस फैसले की टाइमिंग को लेकर भी सवाल किया है। पाकिस्तान के लिए यह पैकेज ट्रम्प प्रशासन के फैसले को पलटते हुए किया गया है। अमेरिका की ओर यह फैसला किया गया है कि वह पाकिस्‍तान एयरफोर्स (PAF) के पास मौजूद फाइटर जेट एफ-16 को अपग्रेड करेगा।

भारत सरकार का यह मानना है कि इससे दोनों देशों के संबंधों कोई असर नहीं पड़ेगा लेकिन दोनों देशों के संबंधों में असहजता आएगी। भारत के लिए परेशान करने वाली बात यह है कि अमेरिका ने भारत को इस महत्वपूर्ण फैसले के बारे में पहले से नहीं बताया। अमेरिका की घोषणा के बाद लू के साथ हुई सभी बैठकों में इस मुद्दे को जोरदार तरीके से उठाया गया।

उन्हें यह बताया गया कि सरकार को उम्मीद है कि अमेरिका भारत के सुरक्षा हितों का ध्यान रखेगा। भारत ने अभी तक इस मुद्दे पर सार्वजनिक तौर पर कुछ नहीं कहा है। वहीं अमेरिका की ओर से कहा गया है कि इस पैकेज में नई क्षमताएं, हथियार या युद्ध सामग्री शामिल नहीं होगी।सरकार का मानना है पाकिस्तान के F-16 टारगेट पर भारत रहेगा। भले ही कुछ विमान बहुत पुराने हैं या ऑपरेशनल नहीं है। वहीं तालिबान का दावा है कि अल-जवाहिरी को मारने के लिए अपने हवाई क्षेत्र के उपयोग की अनुमति देने के लिए पाकिस्तान को यह तोहफा अमेरिका की ओर से मिला है।

2018 में ट्रम्प प्रशासन ने आतंकी समूहों के खिलाफ एक्शन नहीं लिए जाने के कारण पाकिस्तान को सैन्य सहायता निलंबित कर दी थी। बाइडेन प्रशासन की ओर से इस फैसले को पलट दिया गया है। यह फैसला ऐसे वक्त हुआ है जब यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद भारत के रुख को लेकर अमेरिका से कुछ मतभेद भी पैदा हुए हैं। अमेरिका के दबाव बनाए जाने के बाद भी भारत अपने स्टैंड पर कायम रहा।

Latest articles

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

नवरात्र के पहले दिन रिकॉर्ड 622 रजिस्ट्रियां, सात करोड़ की आय

भोपाल भोपाल में चैत्र नवरात्र के पहले दिन संपत्ति रजिस्ट्रियों का रिकॉर्ड बना है। एक...

भोपाल में नहीं दिखा ईद का चांद, आज धूमधाम से मनाई जाएगी ईद

भोपाल भोपाल में गुरुवार को ईद का चांद नजर नहीं आया, जिसके चलते अब शुक्रवार...

कटारा हिल्स में रजाई-गद्दे की दुकान खाक, दमकल की देरी से भड़का लोगों का गुस्सा

भोपाल भोपाल। राजधानी के कटारा हिल्स स्थित स्प्रिंग वैली क्षेत्र में गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...

भेल के निदेशक कृष्ण कुमार ठाकुर कार्यमुक्त, अब एनएमडीसी में संभालेंगे नई जिम्मेदारी

नई दिल्ली | सार्वजनिक क्षेत्र की महारत्न कंपनी भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) में एक...

भेल की बोर्ड बैठक में बड़ा फैसला: वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों के रखरखाव के लिए टिटागढ़ रेल के साथ बनेगा नया जॉइंट वेंचर

नई दिल्ली | देश की प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र की इंजीनियरिंग और विनिर्माण कंपनी, भारत हैवी...