13.4 C
London
Friday, November 14, 2025
Homeअंतरराष्ट्रीयहिमालय के पिघलने से भारत को भी क्यों डरना चाहिए? पाकिस्तान में...

हिमालय के पिघलने से भारत को भी क्यों डरना चाहिए? पाकिस्तान में आई बाढ़ को देखिए

Published on

नई दिल्ली

पाकिस्तान में भारी बारिश और फिर बाढ़ की वजह से स्थिति काफी भयावह हो चुकी है। अब तक 1100 से अधिक लोग अपनी जान गंवा चुके हैं, लाखों लोग विस्थापित हुए हैं, सरकार को कुछ समझ नहीं आ रहा है कि क्या किया जाए। दुनियाभर से मदद की अपील की गई है। बाढ़ कितनी खतरनाक है इसका अंदाजा आप इसी से लगा सकते हैं कि पाकिस्तान का एक तिहाई हिस्सा पानी में डूब गया है। बाढ़ के लिए बदलता मौसम तो जिम्मेदार है ही साथ में हिमालय में पिघलने वाले ग्लेशियरों ने संकट को और गंभीर कर दिया। ग्लेशियरों का पिघलना भारत के लिए भी बड़ा खतरा बन सकता है।

Trulli

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT), इंदौर के शोधकर्ताओं ने इस साल की शुरुआत में तेज गर्मी और लू के कारण हिमालय के ग्लेशियरों में अत्यधिक पिघलने को दर्ज किया है। रिसर्चर 15 साल से भी अधिक समय से हिमालय के बर्फ के आवरण, बर्फ के निर्माण और मौसमी हिमपात पर नजर रख रहे हैं।

तेजी से पिघल रहे ग्लेशियर
IIT इंदौर के एक ग्लेशियोलॉजिस्ट मोहम्मद फारूक आजम ने ब्लूमबर्ग को बताया, ‘हमने इस पर (ग्लेशियर) जून में नजर रखना शुरू किया था और अगस्त तक हमें उसका अवशेष भी नहीं ढूंढ सके। गर्मियों की शुरुआत में तेजी गर्मी को महसूस किया, मार्च और अप्रैल में ही तापमान ने 100 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। परिणाम ये हुआ कि ग्लेशियर पिघल गए। हमारी टीम पिछले हफ्ते एक ग्लेशियर पर थी और हमने हिमालय में बर्फों को रिकॉर्ड तोड़ पिघलते हुए देखा है।’

ग्लेशियरों के पिघलने से नदियों में आया उफान
ग्लेशियरों के पिघलने के साथ-साथ अतिरिक्त बारिस ने पाकिस्तान की नदियों में उफान पैदा कर दिया। ग्लेशियर पिघलने के बाद हिमालय से निकला पानी नदियों के बहाव को और तेज कर दिया। इसे हिमनत झील का प्रकोप बाढ़ कहा जाता है। हिमालय में ग्लेशियरों का तेजी से पिघलना कोई अकेली घटना नहीं है। इसी तरह की घटनाएं यूरोप के आल्प्स में भी देखी गई हैं। हिमालय के बारे में चिंताजनक बात यह है कि यह उत्तरी और दक्षिणी ध्रुवों के बाहर जमे हुए मीठे पानी का सबसे बड़ा भंडार रखता है।

पीने के पानी की भी हो सकती है किल्लत
2021 में IIT इंदौर द्वारा किए गए एक पिछले अध्ययन से पता चला है कि ग्लेशियरों का पिघलना और बर्फ इस क्षेत्र में महत्वपूर्ण घटक हैं और अगर यह सदी तक जारी रहा, तो एक दिन पानी का आपूर्ति पूरी तरह से बंद हो जाएगी। दुनियाभर के ग्लेशियर क्षेत्र में एक अरब से अधिक लोग बर्फ के पिघलने के बाद निकले पानी पर ही निर्भर रहते हैं। ऐसे में इनका तेजी से पिघलना भविष्य में पानी की कमी का कारण भी बन सकता है।

 

Latest articles

Bihar Election Result: तारापुर सीट पर चला डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी का जादू, 45,000 से अधिक वोटों से जीते

Bihar Election Result: बिहार विधानसभा चुनाव के परिणामों में मुंगेर जिले की बहुचर्चित तारापुर...

न्यायोत्सव उत्सव विधिक सेवा सप्ताह 2025

भोपाल ।राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस पर 14 नवंबर को बाइक रैली एवं विधिक जागरूकता...

More like this

🇮🇳 गुजरात ATS ने पाक के बायोटेरर नेटवर्क का किया पर्दाफाश, देश में तबाही मचाने की थी साजिश

गुजरात ATS (एंटी टेररिस्ट स्क्वॉड) ने पाकिस्तान के एक बड़े बायोटेरर (Bioterror) नेटवर्क का...

Russia Cruise Missile 9M729:रूस की मिसाइल 9M729 कितनी खतरनाक? जानें अमेरिका से क्यों हुआ था विवाद और नाटो को क्यों है डर

Russia Cruise Missile 9M729:रूस की सबसे विवादास्पद और खतरनाक मानी जाने वाली क्रूज़ मिसाइल...