9.6 C
London
Sunday, December 14, 2025
Homeराज्यपति के खाने में पत्नी ने मिलाया जहर, घर लाने के लिए...

पति के खाने में पत्नी ने मिलाया जहर, घर लाने के लिए गया था मायके, किसी तरह जान बची तो दर्ज कराया केस

Published on

गाजीपुर

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में पति-पत्नी के विवाद से जुड़ा एक खौफनाक मामला सामने आया है। सुदर्शन बिंद ने अपनी पत्नी पर सनसनीखेज आरोप लगाया है। सुदर्शन के अनुसार उनकी पत्नी के संबंध कुछ शोहदे किस्म के व्यक्तियों से हैं। वह अक्सर उन लोगों के साथ दिन-रात घूमती रहती है। सुदर्शन बिंद ने आरोप लगाया कि उनकी पत्नी ने साजिश के तहत उनके खाने में जहर मिलाकर खिला दिया।

कानूनी कार्रवाई के डर से जहरीला पदार्थ खिलाने के बाद सुदर्शन को अस्पताल ले गई। सुदर्शन ने इस मामले में नंदगंज थाने में लिखी शिकायत दी है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। तहरीर के अनुसार सुदर्शन की शादी ग्राम धरवां की कलावती बिंद के साथ लगभग 8 साल पहले हुई थी। सुदर्शन के अनुसार वह कम पढ़ा लिखा देहाती व्यक्ति है। मेहनत मजदूरी करके जीवन निर्वाहन करता है।

पत्नी बहाना बनाकर चली जाती है मायके
शादी के समय सुदर्शन ने अपने सामर्थ के अनुसार आभूषण अपनी पत्नी को दिया था। शादी के बाद दोनों को एक बेटा और एक बेटी पैदा हुई। सुदर्शन के अनुसार उसकी पत्नी का शुरू से ही स्वभाव काफी चंचल रहा है। इधर उसका संबंध कुछ खराब किस्म के व्यक्तियों से हो गया है। वह अक्सर उन लोगों के साथ घूमती रहती है। काफी प्रयास के बाद एक-दो महीने किसी तरह सुदर्शन के घर रहती है। वह कोई न कोई बहाना बनाकर अपने मायके भाग जाती है। सुदर्शन ग्राम डहराकलां, थाना सैदपुर के रहने वाले है।

पत्नी ने दिया जहरीला खाना
सुदर्शन ने आरोप लगाया कि कुछ समय पहले पत्नी मायके चली गई थी। वह उसे लेने वहां गया था। तब पत्नी ने अपने साथ खाना-खाने का अनुरोध किया। खाना खाने के लगभग 15 से 20 मिनट बाद सुदर्शन को चक्कर आने लगा। कुछ देर बाद मुंह से झाग आना शुरू हो गया। इस पर सुदर्शन को जहरीला पदार्थ खिलाने का शक हुआ। सुदर्शन ने अपने घर फोन कर सूचना देने की कोशिश की तो उसका मोबाइल पत्नी ने रख लिया।

सुदर्शन ने आरोप लगाया कि उसने फोन पर पत्नी को हत्या की साजिश के बारे में बात करते हुए भी सुना। इस पर उसने शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर सुनकर गांव के कुछ लोग आ गए और उसे हॉस्पिटल ले जाने का सुझाव दिया। सुदर्शन को ससुराल वाले बाइक से हास्पिटल ले गए। सदर अस्पताल में उसका उपचार कराया गया।

कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ केस
सुदर्शन के मुताबिक ससुराल पक्ष के लोग उसे जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। इसके साथ ही उसके ससुराल वालों की ओर उस बाइक वापस नहीं की जा रही है। बाइक लेकर वह अपनी पत्नी को विदा कराने गया था। सुदर्शन लंबे समय तक अपनी शिकायत पुलिस में दर्ज कराने के लिए परेशान रहा। इसके बाद उसने कोर्ट की शरण ली। कोर्ट के आदेश पर इस मामले में नंदगंज थाने में केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस इस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Latest articles

पीएसयू की विरासत से निकले पावर ग्रिड के नए सीएमडी

भोपाल/हैदराबाद।पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया के नवनियुक्त अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक (सीएमडी)  बुर्रा वामसी...

मैनिट चौराहे का होगा सौंदर्यीकरण, बाउंड्रीवाल भी बनेगी— निगम परिषद अध्यक्ष ने किया भूमिपूजन

भोपाल।शहर के मैनिट चौराहे का जल्द ही सौंदर्यीकरण होगा। यहां एक बाउंड्रीवाल भी बनाई...

मंत्री व महापौर ने किया नेत्र ज्योति यज्ञ का शुभारंभ

भोपाल।पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री कृष्णा गौर व महापौर मालती राय ने रविवार...

जंतर-मंतर पर ईपीएस-95 पेंशनभोगियों का बड़ा प्रदर्शन, न्यूनतम पेंशन 7,500 रुपये करने की मांग तेज

नई दिल्ली।निवृत्त मान कर्मचारी 1995 पेंशन समन्वय समिति के बैनर तले आज राजधानी दिल्ली...

More like this

सागर में नेशनल हाईवे 44 पर भीषण सड़क हादसा

सागर ।मध्यप्रदेश के सागर जिले में नेशनल हाईवे-44 पर मंगलवार की सुबह बड़ा हादसा...

राजस्थान के सीकर में दर्दनाक सड़क हादसा

राजस्थान ।राजस्थान के सीकर जिले में जयपुर–बीकानेर राष्ट्रीय राजमार्ग पर देर रात दिल दहला...

खजुराहो में कैबिनेट बैठक : बुंदेलखंड विकास के लिए कई बड़े निर्णय

भोपाल ।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को खजुराहो के महाराजा छत्रसाल...