4.7 C
London
Saturday, March 14, 2026
Homeराज्य'पत्नी कहती है मैं उसके स्टेटस से मैच नहीं करता', SDM ज्योति...

‘पत्नी कहती है मैं उसके स्टेटस से मैच नहीं करता’, SDM ज्योति और आलोक जैसा विवाद

Published on

कानपुर देहात,

SDM ज्योति मौर्य और उनके पति आलोक का मामला अभी थमा भी नहीं कि यूपी के कानपुर देहात से भी ऐसा मामला सामने आया है. यहां एक शख्स ने आरोप लगाया है कि उसने पढ़ाई के प्रति पत्नी की मेहनत और लगन को देखकर उसे आगे पढ़ाने का फैसला किया. कर्ज लेकर उसको नर्सिंग का कोर्स करवाया. इसके बाद मेडिकल लाइन में उसे नौकरी मिली. अगर अब वो तलाक लेना चाहती है.

दरअसल, जिले के शिवली कोतवाली के मैंथा रविंद्रपुरम गांव निवासी अर्जुन सिंह की शादी 2017 में बस्ती जिले की रहने वाली सविता मौर्या के साथ हुई थी. अर्जुन का कहना है कि शादी के बाद पत्नी की पढ़ाई के प्रति लगन देखकर उसने आगे पढ़ाने का फैसला लिया. इसके बाद नर्सिंग की पढ़ाई कराने के लिए उसका दाखिला कानपुर नगर के एक कॉलेज में कराया.

पत्नी कहती है- ‘काला, नाटा हूं और स्टेटस मैच नहीं करता’
पढ़ाई पूरी होने के बाद पत्नी की दिल्ली में नौकरी लग गई. इसी दौरान उसे पत्नी पर कुछ शक हुआ तो वापस अपने पास बुला लिया. इसके बाद कानपुर देहात में रसूलाबाद के नारखुर्द में स्वास्थ्य केंद्र में सीएचओ (कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर) के पद पर उसकी नौकरी लग गई. फिलहाल वो संविदा पर है.

पति का कहना है कि नौकरी मिलने के 2-3 महीने बाद से ही उसका रवैया बदल गया. वो रसूलाबाद में कमरा लेकर रहने लगी और दूरी बनाने लगी. अब कहती है, “मैं काला और नाटा हूं. उसके स्टेटस से भी नहीं मैच करता हूं. इसलिए तलाक चाहिए”.

‘एक साल की फीस ही दी है, कोई मकान नहीं बेच दिया’
अर्जुन का कहना है कि 6 से 7 लाख रुपये कर्ज लेकर उसने पत्नी को पढ़ाया था, जिसे वो आज भी किसी तरह मजदूरी करके चुका रहा है. मगर पत्नी तलाक चाहती है, पर वो उसके साथ घर बसाकर जिंदगी जीना चाहता है.

अर्जुन का कहना है कि जो उसके साथ हुआ है, उसके बाद कोई भी व्यक्ति अपनी पत्नी को नहीं पढ़ाएगा. अर्जुन की आपबीती के बाद जब इस पूरे मामले में उनकी पत्नी से बात की गई तो उन्होंने कहा- एक साल की फीस ही दी है, कोई मकान नहीं बेच दिया. वो कुछ करना नहीं चाहते हैं. पढ़ना-लिखना भी नहीं चाहते हैं.

Latest articles

महिला समाज और राष्ट्र की प्रगति का आधार, सर्वांगीण विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध — मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि महिला शक्ति न केवल परिवार, बल्कि समाज...

बीएचईएल में गूंजा मजदूर-किसान एकता का नारा, नुक्कड़ नाटक से नए श्रम कानूनों का विरोध

भोपाल बीएचईएल  गेट क्रमांक 5 पर आज मजदूर-किसान एकता का नया जोश देखने को मिला।...

लाड़ली बहनों के खातों में पहुंचे 1836 करोड़, सीएम डॉ. मोहन यादव ने दी 122 करोड़ की सौगात

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश की सवा करोड़ लाड़ली बहनों को बड़ी सौगात...

ईरान-इजराइल युद्ध की आंच: देशभर में एलपीजी के लिए हाहाकार, 2 हजार का सिलेंडर 4 हजार में

अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच छिड़ी जंग की चिंगारी अब भारत के आम जनजीवन...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...