24.5 C
London
Saturday, June 20, 2026
Homeराष्ट्रीयमुंबई-दिल्ली में रहकर यूपी-बिहार चुनाव में डाल सकेंगे वोट, चुनाव आयोग जल्द...

मुंबई-दिल्ली में रहकर यूपी-बिहार चुनाव में डाल सकेंगे वोट, चुनाव आयोग जल्द दे सकता है गुड न्यूज

Published on

नई दिल्ली

घरेलू प्रवासी मतदाताओं के बड़ी खबर सामने आई है। बता दें कि गुरुवार को चुनाव आयोग ने कहा कि घरेलू प्रवासी मतदाताओं के लिए रिमोट इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन के लिए एक शुरुआती मॉडल तैयार किया है। इसके जरिए लोग अपने घरों से दूर रहकर भी वोटिंग कर सकेंगे।

बता दें कि चुनाव आयोग ने रिमोट इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (RVM) को दिखाने के लिए राजनीतिक दलों को 16 जनवरी 2023 को बुलाया है। चुनाव आयोग की तरफ से जारी एक बयान के अनुसार आयोग ने ‘रिमोट वोटिंग’ पर एक प्रस्ताव पत्र जारी किया है। इस प्रस्ताव को लागू करने में जो भी कानूनी, प्रशासनिक प्रक्रियात्मक, तकनीकी तथा तकनीकि संबंधी चुनौतियां आएंगी, उसपर राजनीतिक दलों के विचार मांगे गए हैं।

बयान के अनुसार, इस मसौदे के जरिए एक ‘रिमोट’ मतदान केंद्र होगा, जिससे 72 निर्वाचन क्षेत्रों में ‘रिमोट वोटिंग’ की सुविधा दी जा सकेगी। आयोग का मानना है कि इस सुविधा के होने से प्रवासी मतदाताओं को वोटिंग के लिए अपने गृह राज्य/नगर जाने की आवश्यकता नहीं होगी। जिस जगह वे होंगे वहीं से इस सुविधा के जरिए मतदान कर सकेंगे। मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार ने कहा, ‘‘रिमोट वोटिंग एक परिवर्तनकारी पहल साबित होगी।’’

बताना होगा कि घोषणा पत्र के दावे कैसे पूरे होंगे:
बता दें कि 2023 में दस राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं। इसको लेकर चुनाव आयोग अपनी तैयारियों में लगा हुआ है। उन तैयारियों में चुनाव आयोग ने सभी राजनीतिक दलों को एक अतिरिक्त नया प्रोफॉर्मा पेश करने के लिए कहा है कि जिसमें घोषणा पत्र में किए गए प्रत्येक चुनावी वादे, पूरा व्यय और राज्य की वित्तीय स्थिति की तुलना में वादों को कैसे पूरा किया जाएगा, जैसी बातों का विवरण हो।

NRI को भी वोटिंग का अधिकार कैसे मिले:
चुनाव आयोग NRI भारतीयों के लिए भी मतदान को आसान बनाने की योजनाओं पर काम कर रहा है। टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक एक आंकड़े में NRI की संख्या लगभग 1.5 करोड़ हैं और उनमें से लगभग पचीस हजार वर्तमान में भारतीय मतदाताओं के रूप में पंजीकृत हैं।हालांकि अगर ऐसे लोगों को वोटिंग की सुविधा मिलती है तो इसकी संख्या और भी हो सकती है। बता दें कि इनकी अधिकतर संख्या केरल, पंजाब, गोवा और आंध्र प्रदेश राज्यों से है।

फंड का ब्यौरा:
चुनाव आयोग का प्रस्ताव है कि सभी राजनीतिक दलों को बताना चाहिए कि क्या उन्हें कोई विदेशी चंदा मिला है। ऐसे दलों को कुल चंदे का 20 फीसदी से अधिक कैश के रूप में स्वीकार नहीं करना चाहिए।

आधार-वोटर आईडी लिंक:
आधार को वोटर आईडी से लिंक करने का काम चल रहा है और उम्मीद है कि ऐसा करके मतदाता सूची से जो भी नकली/फर्जी मतदाता पंजीकृत हैं, उन्हें हटाया जाएगा।

Latest articles

टीनू यादव के आभूषण चोरी की सबसे बड़ी गवाही- ‘चांदी गला दी गई है उसे भूल जाओ’

नई दिल्ली। राम मंदिर में भक्तों की आस्था से खिलवाड़ के बाद मैराथन जांच...

मानसून की बाट जोग रहा मध्य प्रदेश, 45 जिले सूखे, 38 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में दक्षिण-पश्चिम मानसून की एंट्री अब तक नहीं हो सकी है,...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदक विजेता योग खिलाड़ियों के साथ किया योगाभ्यास

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला...

More like this

टीनू यादव के आभूषण चोरी की सबसे बड़ी गवाही- ‘चांदी गला दी गई है उसे भूल जाओ’

नई दिल्ली। राम मंदिर में भक्तों की आस्था से खिलवाड़ के बाद मैराथन जांच...

राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस को झटका; क्रॉस वोटिंग और वोट रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

रांची। झारखंड की दो राज्यसभा सीटों के लिए हुए चुनाव की मतगणना में बड़ा...