19.5 C
London
Saturday, June 13, 2026
Homeराज्य'नीतीश के चेहरे पर लड़ेंगे, लेकिन संसदीय बोर्ड तय करेगा CM', दिलीप...

‘नीतीश के चेहरे पर लड़ेंगे, लेकिन संसदीय बोर्ड तय करेगा CM’, दिलीप जायसवाल के बयान से बिहार में हलचल

Published on

पटना,

बिहार में नीतीश कुमार सीएम का चेहरा होंगे या नहीं इसे लेकर पेच गहराता दिख रहा है. बिहार बीजेपी के अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा है कि सीएम का चेहरा कौन होगा ये बीजेपी संसदीय बोर्ड तय करेगा.उन्होंने कहा कि इतना तय है कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में चुनाव लडा जाएगा लेकिन सीएम चेहरा पर फैसला एनडीए के घटक दल मिलकर करेंगे.

सीएम चेहरा घोषित करने पर दिलीप जायसवाल ने कहा कि करने वाला सब ऊपर वाला भगवान है, ‘नीतीश कुमार का नेतृत्व में चुनाव लड़ेंगे.तेजस्वी यादव के पास कोई काम नहीं है इसलिए केवल निशांत पर बात कर रहे हैं. नीतीश कुमार के नेतृत्व में चुनाव लड़ेंगे मगर CM चेहरा कौन होगा यह बीजेपी का पार्लियामेंट्री बोर्ड और एनडीए के सभी घटक दल मिलकर फैसला करेंगे.आप हमसे कह रहे हैं कि सीएम चेहरा आज ही बना दीजिए.’

निशांत ने दिया था ये बयान
आपको बता दें कि दिलीप जायसवाल का यह बयान नीतीश के बेटे निशांत के उस बयान के बाद आया है जिसमें उन्होंने उम्मीद जताई थी कि एनडीए नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित कर उनकी अगुवाई में ही चुनाव मैदान में उतरेगा और वे फिर से सत्ता में वापसी करेंगे. निशांत अपनी माता मंजू सिन्हा की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे. यहां निशांत कुमार ने उम्मीद जताई कि बिहार चुनाव में जेडीयू का प्रदर्शन अच्छा रहेगा.

निशांत कुमार सियासत से लेकर अपने पिता की सीएम उम्मीदवारी और बिहार सरकार के कामकाज तक, हर मुद्दे पर बगैर किसी लागलपेट के बोल रहे हैं. वह खुलकर सामने तो आ गए हैं लेकिन सियासी डेब्यू का सवाल रहस्यमयी अंदाज में ‘अरे छोड़िए’ कहकर टाल जा रहे हैं. निशांत कुमार सियासत में एंट्री की लाइन के करीब खड़े हैं, इतने करीब की कभी भी एंट्री कर जाएं लेकिन फिर भी अपने पत्ते नहीं खोल रहे. ऐसा क्यों है? इसे चार पॉइंट में समझा जा सकता है.

Latest articles

मध्यप्रदेश में पटवारियों के ऑनलाइन होंगे आवेदन, अंतर-जिला स्थानांतरण की नई नीति जारी

भोपाल। मध्यप्रदेश शासन के राजस्व विभाग ने पटवारियों के अंतर्जिला संविलियन (जिला परिवर्तन) के...

असम में एयरफोर्स का ट्रांसपोर्ट विमान क्रैश, पायलट समेत 5 की मौत, लैंडिंग के दौरान आग लगी

जोरहाट। असम में जोरहाट के रौरिया इंडियन एयरबेस पर शनिवार सुबह 10 बजे लैंडिंग...

वक्फ बोर्ड भारत छोड़ो’ अभियान के तहत राजधानी में रैली, पुतला दहन

भोपाल। राजधानी के बोर्ड ऑफिस चौराहे पर शुक्रवार को भारतीय गण वार्ता पार्टी (भगवा...

आंधी-बारिश का कहर: दीवार गिरने से तीन की मौत, ऑटो पलटने से महिला ने गंवाई जान

भोपाल। मध्य प्रदेश में प्री-मानसून गतिविधियों के बीच शुक्रवार को तेज आंधी और बारिश...

More like this

हैदराबाद इन्वेस्टर कनेक्ट में छत्तीसगढ़ को मिले 9,580 करोड़ के निवेश प्रस्ताव, 7,800 युवाओं के लिए खुलेंगे रोजगार के रास्ते

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य में औद्योगिक निवेश आकर्षित करने की दिशा में एक...

राजस्थान के किसानों को बड़ी राहत: सीएम भजनलाल शर्मा ने गेहूं खरीद की अवधि 19 जून तक बढ़ाई

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने प्रदेश के...

नीति आयोग की बैठक में भगवंत मान ने उठाए पंजाब के मुद्दे, स्पेशल कैटेगरी स्टेटस की मांग

नई दिल्ली। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने नीति आयोग की बैठक में राज्य...