10.9 C
London
Friday, May 15, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयकब्रिस्तान ले जाकर लात-घूंसे मारे, भलाई के नाम पर सूली चढ़ाकर महिला...

कब्रिस्तान ले जाकर लात-घूंसे मारे, भलाई के नाम पर सूली चढ़ाकर महिला की हत्या

Published on

नई दिल्ली,

ब्राजील में एक महिला की कथित तौर पर बेरहमी से हत्या करने के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है. इस भयावह घटना में, 57 वर्षीय ज़िल्डा कोरिया बिटेनकोर्ट को ब्राज़ील के एक कब्रिस्तान में सूली पर लटकाकर बेरहमी से पीटा गया. संदिग्धों में दो भाइयों, उनके पिता और एक महिला को पुलिस ने 10 फरवरी को तब गिरफ्तार किया जब वे जिल्डा की लाश गाड़ी में लेकर अस्पताल जा रहे थे.

पुलिस प्रवक्ता सैंड्रो मीनर्ज के अनुसार, संदिग्धों पर यातना देकर मानव हत्या करने का आरोप लगाया गया है. कथित तौर पर जिल्डा की मौत के दौरान उनके पति और बेटे (जिनका नाम नहीं बताया गया है) कब्रिस्तान में मौजूद थे.

स्थानीय मीडिया के अनुसार, ज़िल्डा को एक प्रकार के धार्मिक सफाई अनुष्ठान (Exorcism) के लिए साइट पर ले जाया गया था. दो संदिग्धों ने पुलिस को बताया कि वे 20 वर्षों से उसके अंदर रहने वाली दो ‘आत्माओं’ को खत्म करने का प्रयास कर रहे थे. लेकिन वहां पर इसके बजाय ज़िल्डा को प्रताड़ित किया गया और मार डाला गया.

यानी साफ है कि भूत-प्रेत भगाने के लिए झाड़-फूंक की प्रक्रिया के नाम पर ये सब कुछ किया गया था. कथित तौर पर यह भयावह प्रक्रिया ‘पाइस डी सैंटोस’ (एक प्रकार का अफ्रीकी-ब्राज़ीलियाई पुजारी) के एक जोड़े द्वारा की गई थी.एनबी नोटिसियास की रिपोर्ट के अनुसार, गवाहों का दावा है कि उन्होंने ज़िल्डा पर क्रूर हमले को देखा है जिसमें घूंसे, थप्पड़, सिर पर हमला और उसके शरीर के विभिन्न हिस्सों पर लाठियों से वार करना शामिल था.

क्रूस पर बांधने से पहले कथित तौर पर उसे कई बार जमीन पर गिराया गया था.रेडियो डिफ्यूसोरा की रिपोर्ट के अनुसार, ज़िल्डा के बेटे ने पुलिस को बताया कि पेस डी सैंटोस ने उन्हें बताया था कि 20 मिनट तक क्रॉस से बांधे रखने के बाद वह ठीक हो जाएगी, लेकिन जब वे वापस लौटे तो वह मर चुकी थी.सैन्य ब्रिगेड को शनिवार (10 फरवरी) के शुरुआती घंटों में घटना के बारे में सूचित किया गया और कब्रिस्तान के रास्ते में उन्हें एक वाहन मिला जो ज़िल्डा को अस्पताल ले जा रहा था, जहां डॉक्टरों ने पुष्टि की कि वह पहले ही मर चुकी थी.

पुलिस ने वाहन के अंदर से चार लोगों को गिरफ्तार किया और अधिकारियों द्वारा पूछताछ के बाद दो को शुरू में रिहा कर दिया गया. लेकिन एक अदालत ने रविवार को अन्य दो संदिग्धों को एहतियातन हिरासत में लेने का आदेश दिया और अब चारों को एक स्थानीय जेल में रखा जा रहा है.अधिकारियों ने फोरेंसिक जांच के लिए कब्रिस्तान को सील कर दिया है और शव परीक्षण से ज़िल्डा की मौत का कारण सामने आने की उम्मीद है.

Latest articles

संस्कार सेना द्वारा ‘एक शाम माँ के नाम’ कार्यक्रम का आयोजन; मातृ शक्ति और मेधावी छात्र होंगे सम्मानित

भोपाल। राष्ट्रीय संस्कार सेना के तत्वावधान में 'माता-पिता सम्मान संकल्प भारत यात्रा' की तीसरी...

दिल्ली में सीएम विष्णु देव साय ने गृहमंत्री अमित शाह को सौंपा बस्तर का विकास रोडमैप

रायपुर/नई दिल्ली। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने गुरुवार को नई दिल्ली में केंद्रीय...

जालोर: ग्रामीणों के बीच पहुंचे सीएम भजनलाल शर्मा, पंसेरी में सुबह की सैर कर जाना जनता का हाल

जालोर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को अपने जालोर दौरे के दौरान अपने सहज...

भारत पर नजर उठाई तो जो अब तक नहीं हुआ, वह होकर रहेगा : राजनाथ सिंह

राजस्थान। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार...

More like this

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...