17.5 C
London
Thursday, May 28, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयरूस में 10 बच्चे पैदा करने पर महिलाओं को मिलेंगे 10 लाख...

रूस में 10 बच्चे पैदा करने पर महिलाओं को मिलेंगे 10 लाख रूबल: पुतिन

Published on

मास्को

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन कोविड -19 महामारी और रूस-यूक्रेन युद्ध के कारण उभरे देश के जनसांख्यिकीय संकट को बहाल करने के लिए महिलाओं को 10 या अधिक बच्चे पैदा करने के लिए पैसे की पेशकश कर रहे हैं। 10 बच्चों को जन्म देने और जीवित रखने के लिए 13,500 पाउंड दिए जाएंगे। विशेषज्ञों ने इसे एक हताश प्रयास के रूप में वर्णित किया जा रहा है।

रूसी राजनीति और सुरक्षा विशेषज्ञ डॉ जेनी मैथर्स ने टाइम्स रेडियो पर ब्रॉडकास्टर हेनरी बोन्सु से नई रूसी इनाम योजना के बारे में बात की। आपको बता दें कि इसे ‘मदर हीरोइन’ का नाम दिया गया है। पुतिन ने इसे रूस घटती आबादी को फिर से भरने के उपाय के रूप में घोषित किया है।

इस साल मार्च के बाद से रूस में कोरोना महामारी के कारण कई मौतें हुईं। वहीं, यूक्रेन से युद्ध के कारण 50,000 से अधिक सैनिकों की जान जा चुकी है। डॉक्टर मैथर्स ने कहा कि पुतिन कहते रहे हैं कि बड़े परिवार वाले लोग ज्यादा देशभक्त होते हैं।

बोनसु ने कहा, “सोवियत युग का पुरस्कार उन महिलाओं को दिया जाता है जिनके दस या उससे अधिक बच्चे होते हैं। इसे मदर हीरोइन कहा जाता है। यह युक्रेन से साथ गहराए युद्ध संकट के बीच रूस की जनसंख्या को बहाल करने का एक प्रयास है।”

इस योजना के अनुसार, महिलाओं को 10 लाख रूबल यानी 13.5 हजार पाउंड का एकमुश्त भुगतान किया जाएगा। उनके दसवें बच्चे के पहले जन्मदिन पर ये पैसे दिए जाएंहे। हालांकि, शर्त यह है कि अन्य नौ भी जीवित रहने चाहिए। बोनसु ने इसे एक हताशा करार दिया है।

डॉक्टर मैथर्स ने कहा, “यह वास्तव में काफी हताशा वाला कदम है। मेरा मतलब यह है कि रूस की जनसंख्या में गिरावट जरूर हुई है। 1990 के दशक के बाद से वास्तव में रूस को आबाद करने के लिए पर्याप्त लोगों को प्राप्त करने की कोशिश कर रहा है।”

उन्होंने कहा कि यूक्रेन में युद्ध के अलावा कोविड -19 महामारी ने वास्तव में रूस की जनसांख्यिकी को काफी पीछे कर दिया है। उन्होंने कहा, “यह स्पष्ट रूप से रूसी महिलाओं को को अधिक बच्चे पैदा करने और वास्तव में बड़े परिवार रखने के लिए प्रोत्साहित करने का एक प्रयास है।”

Latest articles

भीषण गर्मी में सतर्कता और संवेदनशीलता बरतें, मूक पशु-पक्षियों का भी बनें सहारा : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न हिस्सों में पारा चढ़ने के साथ ही भीषण...

नौतपा और भीषण गर्मी को लेकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अपील: बरतें सावधानी, जनगणना कर्मियों का करें आदर-सत्कार

जयपुर। राजस्थान में पड़ रही भीषण गर्मी और 'नौतपा' के कड़े मिजाज को देखते...

बीकानेर में अमित शाह की सुरक्षा समीक्षा बैठक, सीमा से 15 किमी दायरे में अवैध निर्माण हटाने के निर्देश

जयपुर। केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने राजस्थान के बीकानेर में एक...

भीषण गर्मी से राहत: पंजाब में बदले स्कूल और दफ्तरों के समय, चंडीगढ़ में 25 मई से ग्रीष्मकालीन छुट्टियां घोषित

चंडीगढ़। उत्तर भारत में पैर पसार रही भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान को देखते...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

नीदरलैंड ने लौटाई विरासत, PM मोदी को सौंपीं चोल राजा की 1 हजार साल पुरानी निशानियां, जानें क्या है इनकी खासियत?

एम्सटर्डम। पीएम मोदी की नीदरलैंड यात्रा के दौरान भारतीय संस्कृति और सभ्यता के लिए...