10.4 C
London
Monday, March 30, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयशी जिनपिंग तीसरी बार बने चीन की कम्‍युनिस्‍ट पार्टी के नेता, राष्‍ट्रपति...

शी जिनपिंग तीसरी बार बने चीन की कम्‍युनिस्‍ट पार्टी के नेता, राष्‍ट्रपति बनने का रास्‍ता साफ

Published on

बीजिंग

चीन के राष्‍ट्रपति शी जिनपिंग, रविवार को तीसरी बार सत्‍ताधारी कम्‍युनिस्‍ट पार्टी के लीडर बन गए हैं। एक हफ्ते तक चली राष्‍ट्रीय कांग्रेस में उन्‍हें पार्टी का नेता चुना गया है। इसके साथ ही उन्‍होंने असाधारण तौर पर बतौर राष्‍ट्रपति तीसरा कार्यकाल भी अपने लिए सुरक्षित कर लिया है। यह पहला मौका है जब चीन में किसी राष्‍ट्रपति को तीसरा कार्यकाल दिया जाएगा। मार्च 2023 में जिनपिंग को राष्‍ट्रपति पद के लिए चुने जाने की औपचारिकता की जायेगी। जिनपिंग ने इसके साथ ही अपने लिए उस टीम का चुनाव भी कर दिया है जो अगले पांच सालों तक हर बड़े फैसले में उनका साथ देगी।

देश के नए पीएम ली कियांग
पार्टी का नेता चुने जाने के बाद जिनपिंग ने वादा किया है कि वह एक नेता के तौर देश के लिए लगातार काम करते रहेंगे। जिनपिंग ने बीजिंग के ग्रेट हॉल ऑफ पीपुल में मौजूद जर्नलिस्‍ट्स के कहा, ‘मैं पार्टी के सभी सदस्‍यों का तहेदिल से शुक्रिया अदा करता हूं कि उन्‍होंने मुझमें और मेरे साथियों में अपना भरोसा जताया।’ जिनपिंग की सपोर्ट टीम में प्रधानमंत्री ली कियांग, ली शी, डिंग ज़ुएक्सियांग और काई क्यूई को जगह दी गई है। वांग हुनिंग और पूर्व भ्रष्टाचार विरोधी प्रमुख झाओ लेजी को नई पोलित ब्‍यूरो स्‍टैंडिंग कमेटी में जगह दी गई है।

जिनपिंग पुराने और टीम में नई
जिनपिंग की टीम में सारे नए चेहरे हैं। इसके साथ ही उन्‍होंने अगले पांच सालों और आने वाले कई सालों के आने के लिए बतौर राष्‍ट्रपति अपनी जगह पक्‍की कर ली है। जिनपिंग ने अपनी टीम को ग्रेट हॉल में मौजूद लोगों से मिलवाया। न्‍यूज एजेंसी शिन्‍हुआ के मुताबिक पोलित ब्‍यूरो की नई हायरकी में 69 साल के पार्टी सेक्रेटरी शी जिनपिंग, 63 साल के ली कियांग, 65 साल के झाओ लेजी, 67 साल के वांग हुनिंग, 66 साल के डिंग ज़ुएक्सियांग और 66 साल के ली शी प्रमुख हैं।साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्‍ट के मुताबिक इससे साफ हो गया है कि जिनपिंग के बाद कियांग देश के राष्‍ट्रपति होंगे। कै क्यूई को पार्टी के पहले सेक्रेटरी हैं और वह वांग हुनिंग के उत्‍तराधिकारी हैं। उन पर पार्टी के रोजाना के मसलों का जिम्‍मा होगा।

 

Latest articles

सड़क चौड़ीकरण: हटेंगी लेबर कॉलोनी की 55 दुकानें और 38 मकान, विरोध तेज

भोपाल। शहर में इंद्रपुरी-भवानीशाह क्षेत्र की सड़क चौड़ीकरण योजना के तहत प्रशासन द्वारा लेबर...

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

More like this

इराक से अमेरिकी और नाटो (NATO) सेना की ‘घर वापसी’! क्या ईरान के डर से खाली किए गए सैन्य ठिकाने?

मिडिल ईस्ट के रणक्षेत्र से एक ऐसी खबर आई है जिसने पूरी दुनिया के...