9.6 C
London
Wednesday, May 6, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयहां, यह सच है- पाकिस्तान में बढ़ी हिंदुओं की आबादी… लेकिन है...

हां, यह सच है- पाकिस्तान में बढ़ी हिंदुओं की आबादी… लेकिन है एक बड़ा पेच

Published on

नई दिल्ली

पाकिस्तान में हिंदुओं की कम होती आबादी को लेकर हमेशा विवाद की स्थिति रही है। कई रिपोर्ट सामने आ चुकी हैं कि जिनमें कहा गया है कि पाकिस्तान में हिंदू समाज काफी दयनीय स्थिति में है, मानवाधिकारों का उल्लंघन लगातार हो रहा है। अब इस बीच Pakistan Bureau of Statistics (PBS) की रिपोर्ट सामने आई है जो बताती है कि पाकिस्तान में हिंदुओं की आबादी बढ़ गई है।

हिंदुओं की आबादी बढ़ी लेकिन…
रिपोर्ट में लिखा है कि पाकिस्तान में हिंदुओं की आबादी 3.5 मिलियन से 3.8 मिलियन तक पहुंच गई है, यह आंकड़ा 2017 से 2023 के बीच का है। इस तरह से पाकिस्तान में हिंदू सबसे बड़ा अल्पसंख्यक समाज बन गया है। लेकिन इसे पूरी सच्चाई नहीं माना जा सकता है, असल में पाकिस्तान में हिंदुओं की आबादी जरूर बढ़ी है, लेकिन उसी कुल आबादी में उनका शेयर कम हो चुका है।

इसे ऐसे समझ सकते हैं कि पाकिस्तान में वर्तमान में हिंदुओं की आबादी 3.8 मिलियन है, लेकिन कुल आबादी में उनका शेयर घटकर 1.61 फीसती हो चुका है। 2017 तक यह आंकड़ा 1.73 फीसदी बैठता था। दूसरी तरफ ईसाई, सिख जैसे जो दूसरे अल्पसंख्यक समाज के लोग हैं, उनकी सिर्फ आबादी नहीं बढ़ी है बल्कि उनका शेयर भी कुल आबादी में बढ़ा है।

मुस्लिमों का क्या हाल?
वैसे रिपोर्ट तो यहां तक कहती है कि पाकिस्तान में अब मुस्लिमों की आबादी जरूर कुछ कम हुई है। कुल आबादी में मुस्लिमों का शेयर 96.35 फीसदी दर्ज किया गया है जो 2017 में 96.47 फीसदी था। अब यह फर्क काफी मामूली है और इसका ज्यादा असर नहीं पड़ने वाला है। अब धर्म के आधार पर तो पाकिस्तान की आबाद की सटीक जानकारी मिली ही है, इसके साथ-साथ इस मुस्लिम देश में पुरुषों की आबादी आज भी महिलाओं की तुलना में ज्यादा चल रही है। पाकिस्ता में इस समय 124.32 मिलियन पुरुष आाबादी है, वही महिलाओं की संख्या 117.25 मिलियन बैठी है। यह भी कहा गया है कि 2050 तक पाकिस्तान की कुल आबादी दोगुनी हो जाएगी।

Latest articles

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

भोपाल-इंदौर मेट्रो में अब ₹7000 में कर सकेंगे प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थ-डे सेलिब्रेशन

भोपाल। भोपाल और इंदौर मेट्रो में अब प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थडे...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

ममता बोलीं- मैं इस्तीफा नहीं दूंगी, चुनाव आयोग असली विलेन, भाजपा के साथ मिलकर 100 सीटें लूटीं

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को कोलकाता में प्रेस कॉन्फ्रेंस...

More like this

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...