1.7 C
London
Saturday, March 14, 2026
Homeराज्यसोफे पर योगी के मंत्री, जमीन पर फरियादी शिक्षक, वायरल फोटो पर...

सोफे पर योगी के मंत्री, जमीन पर फरियादी शिक्षक, वायरल फोटो पर स्वतंत्र देव सिंह हुए ट्रोल

Published on

नई दिल्ली

उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री स्वतंत्र देव सिंह की एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वह एक शख्स की फरियाद सुनते नजर आ रहे हैं। फोटो में स्वतंत्र देव सिंह सोफे पर बैठे हुए हैं, आस पास अन्य लोग भी मौजूद हैं लेकिन एक शख्स घुटने के बल जमीन पर बैठकर स्वतंत्र देव सिंह के सामने हाथ जोड़े हुए दिखाई दे रहा है।

स्वतंत्र देव सिंह का फोटो हो रहा वायरल
सोशल मीडिया पर यह फोटो तेजी से वायरल हो रहा है। योगी सरकार के मंत्री स्वतंत्र देव सिंह के सामने हाथ जोड़कर जमीन पर बैठा शख्स एक शिक्षक बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, शिक्षक अपनी सैलरी रोके जाने से परेशान था, वह मंत्री के सामने अपनी फरियाद लेकर पहुंचा था और हाथ जोड़कर उनके सामने बैठ गया। वहीं स्वतंत्र देव सिंह आराम से सोफे पर बैठे दिखाई दे रहे हैं.।

वायरल फोटो पर लोगों की प्रतिक्रियाएं
ट्विटर पर एक यूजर ने तस्वीर शेयर कर लिखा, “सोफे पर बैठे मंत्री स्वतंत्र देव सिंह हैं, नीचे बैठ कर मिन्नत करने वाले तदर्थ शिक्षक राजेश कुमार पांडेय हैं। शिक्षक अपनी रुके हुए 1 साल के वेतन के लिए फरियाद लेकर हाथ जोड़े हुए नीचे बैठे हैं। मंत्री जी अपने आपको भगवान समझ रहें है शिक्षकों का इस तरह से अपमान क्यों हो रहा है मंत्री जी?”

ममता त्रिपाठी ने लिखा, “सामंती ठसक के साथ सोफे पर पसरे यूपी के कद्दावर मंत्री स्वतंत्र देव सिंह हैं। हाथ जोड़े हुए फरियादी माध्यमिक शिक्षा के तदर्थ शिक्षक राजेश कुमार पांडे हैं जो स्वतंत्र देव सिंह के चरणों में गिरकर अपनी जीविका के लिए मन्नत और याचना कर रहे हैं लेकिन मंत्री जी का “अहंकार” देखिए शिक्षक की कितनी इज्जत करते हैं वो।”

अंशुमान ने लिखा, ‘यह कोई आम फरियादी नहीं है बल्कि माध्यमिक शिक्षा के तदर्थ शिक्षक राजेश कुमार पांडे है। जो मंत्री स्वतंत्र देव सिंह के चरणों में गिरकर अपनी जीविका के लिए मन्नत और याचना कर रहे हैं लेकिन मंत्री जी का अपना स्वैग है।’ सोशल मीडिया पर तमाम लोगों ने स्वतंत्र देव की इस वायरल तस्वीर को लेकर आलोचना की है।बता दें कि स्वतंत्र देव सिंह उत्तर प्रदेश सरकार में सिंचाई और जल संसाधन मंत्री हैं। हालांकि वायरल हो रही तस्वीर कब और कहां की है, इससे जुड़ी जानकारी सामने नहीं आई हैं।

Latest articles

महिला समाज और राष्ट्र की प्रगति का आधार, सर्वांगीण विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध — मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि महिला शक्ति न केवल परिवार, बल्कि समाज...

बीएचईएल में गूंजा मजदूर-किसान एकता का नारा, नुक्कड़ नाटक से नए श्रम कानूनों का विरोध

भोपाल बीएचईएल  गेट क्रमांक 5 पर आज मजदूर-किसान एकता का नया जोश देखने को मिला।...

लाड़ली बहनों के खातों में पहुंचे 1836 करोड़, सीएम डॉ. मोहन यादव ने दी 122 करोड़ की सौगात

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश की सवा करोड़ लाड़ली बहनों को बड़ी सौगात...

ईरान-इजराइल युद्ध की आंच: देशभर में एलपीजी के लिए हाहाकार, 2 हजार का सिलेंडर 4 हजार में

अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच छिड़ी जंग की चिंगारी अब भारत के आम जनजीवन...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...