8.2 C
London
Thursday, April 23, 2026
Homeराष्ट्रीय'आप हर हफ्ते कोई ना कोई PIL लेकर चले आते हैं, दोबारा...

‘आप हर हफ्ते कोई ना कोई PIL लेकर चले आते हैं, दोबारा ऐसा किया तो…’, आखिर वकील पर क्यों भड़के CJI चंद्रचूड़

Published on

नई दिल्ली

सुप्रीम कोर्ट में हर बार कोई ना कोई दिलचस्प मामला आ ही जाता है। सोमवार यानी आज भी कोर्ट में कुछ ऐसा ही एक मामला आया। इस पर मुख्य न्यायधीश डीवाई चंद्रचूड़ ने चेतावनी भी दे डाली। सीजेआई ने कहा कि अगर अगली बार इस तरह की कोई भी पीआईएल आई तो मैं भारी जुर्माना लगा दूंगा।

बता दें कि एक वकील ने सुप्रीम कोर्ट में जनहित याचिका दाखिल की थी। इस पर मुख्य न्यायधीश ने वकील से सवाल करते हुए कहा कि हमें इस पर सुनवाई क्यों करनी चाहिए। सीजेआई इतने पर ही नहीं रुके, उन्होंने आगे कहा कि आप हर हफ्ते ही कोई ना कोई जनहित याचिका लेकर सुप्रीम कोर्ट आ जाते हैं। सरकार को जो भी करना होगा वह तो करेगी ही। सीजेआई ने पीआईएल को खारिज कर दिया।

सीजेआई चंद्रचूड़ ने दी चेतावनी
इसके बाद वकील ने भी अपना पक्ष रखा और कहा कि निठारी हत्यकांड की रोशनी में यह जनहित याचिका काफी जरूरी है। फिर क्या था मुख्य न्यायधीश वकील पर भड़क उठे। उन्होंने वकील से चेतावनी भरे लहजे में कहा कि अगर आपने अगली बार इस तरह की कोई भी जनहित याचिका दाखिल की तो हम आपके ऊपर भारी जुर्माना लगा देंगे। मुख्य न्यायधीश डीवाई चंद्रचूड़ ने कहा कि हमने इस जनहित याचिका को सही से पढ़ा है। इसमें कुछ भी ऐसा नहीं है जिस पर गंभीरता से विचार किया जा सके।

हले भी मुख्य न्यायधीश ने वकील को दी थी नसीहत
सुप्रीम कोर्ट में इस तरह के मामले आते ही रहते हैं। जैसे आज सीजेआई ने वकील को नसीहत दी है ठीक उसी तरह कुछ दिन पहले भी एक वकील को नसीहत दी थी। एक वकील के ऊपर करीब पांच लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया था। इस मामले को लेकर वह वकील मुख्य न्यायधीश डीवाई चंद्रचूड़ के पास पहुंचा तो इस पर सीजेआई ने कहा कि आपको पीठ के जजों पर इस तरह के आरोप नहीं लगाने चाहिए। सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ ने आगे कहा कि कई बार बहस के दौरान माहौल गर्म हो जाता है। साथ ही, उन्होंने यह भी कहा कि जो भी जज हो वह वकील के साथ में गलत व्यवहार नहीं करते हैं।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सादगी और सेवा के साथ 62वां जन्मदिन मनाया

जशपुर/बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपना 62वां जन्मदिन अपने गृह...

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान: हर जिले में खुलेंगे ‘मेंटल हेल्थ केयर सेल्स’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के...

सीएम मान का कैंसर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बोले- रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाओं से लैस होगा संस्थान

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कैंसर के इलाज को विश्व-स्तरीय...

सीएम मान ने तलवंडी साबो में किया नई एसडीएम बिल्डिंग का उद्घाटन, अकाली दल पर साधा निशाना

तलवंडी साबो। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बठिंडा जिले के तलवंडी साबो में...

More like this

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...