10.8 C
London
Thursday, April 23, 2026
Homeभोपाल'ऐसा भैया नहीं मिलेगा, जब चला जाऊंगा तब बहुत याद...', बोले मुख्यमंत्री...

‘ऐसा भैया नहीं मिलेगा, जब चला जाऊंगा तब बहुत याद…’, बोले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान

Published on

सीहोर,

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सीहोर जिले में विकास कार्यों के लिए 200 करोड़ रुपये की सौगात दी. उन्होंने ‘चरण पादुका’ योजना के तहत ‘तेंदूपत्ता संग्राहकों हितलाभ’ वितरण करते हुए चरण पादुका पहनाई. साथ ही संबोधन के दौरान सीएम शिवराज ने कहा, “ऐसा भैया मिलेगा नहीं. जब मैं चला जाऊंगा तब बहुत याद आऊंगा”.

सीएम के इस बयान के राजनीतिक गलियारों में कई मायने निकाले जा रहे हैं. सीएम ने अपने संबोधन में कहा, “मैंने राजनीति की परिभाषा बदल दी. कांग्रेस का राज आपने वर्षों देखा. कभी जनता के लिए ऐसी चिंता होती थी क्या? मैं सरकार नहीं परिवार चला रहा हूं”.

मैंने मध्य प्रदेश की राजनीति बदली- शिवराज
सीएम ने अपने संबोधन में आगे कहा, ‘मैंने मध्य प्रदेश की राजनीति बदली है. कभी आपने ऐसा सोचा था कि बहनों के खाते में हर महीने पैसा आएंगे. हर महीने तनख्वाह की तरह सीधे पैसा खाते में आ जाते हैं. यह एक क्रांति है, जिसे 1000 से शुरू किया. धीरे-धीरे इसे 3000 तक ले जाऊंगा’.

शिवराज ने कहा कि मुख्यमंत्री आवास योजना का सर्वे चल रहा है. सब हितग्राहियों को लाभ दिया जाएगा. जितने विकास के कार्य किए हैं? कभी कांग्रेस के जमाने में हुए क्या? हमने सड़कों का जाल बिछाया और उनके समय क्या स्थिति थी, आप सबको पता है.

‘हर परिवार से एक सदस्य को रोजगार से जोड़ेंगे’
CM शिवराज ने कहा कि अबकी बार हमारा लक्ष्य रहेगा कि हर एक परिवार से एक व्यक्ति को नौकरी दी जाए और रोजगार से जोड़ा जाएगा. महिलाओं को 10000 महीना इनकम आजीविका मिशन के माध्यम से जोड़ने का लक्ष्य है. मैं इंसान नहीं एक सामाजिक क्रांति हूं.

कांग्रेस-कमलनाथ पर CM ने बोला हमला
सीएम शिवराज ने कांग्रेस और कमलनाथ पर हमला करते हुए कहा, ‘वो कहते रहे मेरे पास पैसे नहीं हैं, कहां से लाऊं क्या करूं?. मैं कहता हूं, मेरे पास विकास के लिए पैसों की कोई कमी नहीं. कांग्रेसी मुझे सपने में देखकर चिल्लाते हैं. ऐसी कांग्रेस को बुरी तरह हराना है. आप सब लोग मिलकर संकल्प लें और बीजेपी को जिताएं’

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सादगी और सेवा के साथ 62वां जन्मदिन मनाया

जशपुर/बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपना 62वां जन्मदिन अपने गृह...

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान: हर जिले में खुलेंगे ‘मेंटल हेल्थ केयर सेल्स’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के...

सीएम मान का कैंसर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बोले- रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाओं से लैस होगा संस्थान

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कैंसर के इलाज को विश्व-स्तरीय...

सीएम मान ने तलवंडी साबो में किया नई एसडीएम बिल्डिंग का उद्घाटन, अकाली दल पर साधा निशाना

तलवंडी साबो। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बठिंडा जिले के तलवंडी साबो में...

More like this

वृद्धों के अनुभवों का लाभ लेकर राष्ट्र निर्माण में जुटें युवा: डॉ. अभिजीत देशमुख

भोपाल। राजधानी के जवाहर चौक स्थित डॉ. अभिजीत देशमुख के सभागार में 'अभिव्यक्ति विचार...

भोपाल मेट्रो: मिशन मोड में होगा काम, बरखेड़ी की आरा मशीनें होंगी शिफ्ट

भोपाल। राजधानी में मेट्रो रेल प्रोजेक्ट की बाधाओं को दूर करने और निर्माण कार्य...

कुंभ वायरल गर्ल मामला: पति का दावा- ‘पत्नी प्रेग्नेंट है, पुलिस के सामने नहीं हो सकती पेश’

कोच्चि/भोपाल। प्रयागराज महाकुंभ से सुर्खियों में आई 'वायरल गर्ल' का मामला एक बार फिर...