8 C
London
Tuesday, March 10, 2026
Homeराज्यआपकी सिक्योरिटी, कीड़े-मकोड़े का डर... अखिलेश को अनुमति नहीं देने के पीछे...

आपकी सिक्योरिटी, कीड़े-मकोड़े का डर… अखिलेश को अनुमति नहीं देने के पीछे पुलिस ने क्या बताया कारण

Published on

लखनऊ,

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में जयप्रकाश नारायण (JP) की जयंती को लेकर एक बार फिर सियासी संग्राम छिड़ गया है. समाजवादी पार्टी (SP) के चीफ अखिलेश यादव एक तरफ जेपी इंटरनेशनल सेंटर (JPNIC) में माल्यार्पण करने को लेकर अड़ गये हैं तो वहीं दूसरी तरफ यूपी सरकार कई वजहें बताकर उन्हें रोकने में लगी हुई है.

जेपी सेंटर के गेट पर बकायदा टीन की एक बड़ी दीवार लगा दी गई है. हालांकि, इसके बावजूद अखिलेश यादव ने ऐलान किया है कि वो JPNIC में जाकर जेपी की प्रतिमा का माल्यार्पण करेंगे. इसे देखते हुये लखनऊ पुलिस ने जेपीएनसी पर बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात कर दी है.

LDA सचिव ने जारी किया पत्र
अखिलेश यादव को JPNIC न जाने देने के पीछे जो कारण बताये गए हैं, उन्हें लेकर भी समाजवादी पार्टी लगातार सवाल उठा रही है. दरअसल, लखनऊ विकास प्राधिकरण ने जयप्रकाश नारायण की जयंती पर JPNIC जाने के अखिलेश यादव के कार्यक्रम के संबंध में LDA सचिव ने एक पत्र जारी किया है.

पत्र में कीड़े-मकोड़े का भी जिक्र
LDA सचिव के पत्र में लिखा हुआ है,’JPNIC एक निर्माण स्थल है, जहां निर्माण सामग्री बेतरतीब ढंग से फैली हुई है और बारिश के कारण कीड़े-मकोड़े होने की संभावना है. सपा प्रमुख अखिलेश यादव को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा मिली हुई है, जिसके कारण सुरक्षा कारणों से उनका प्रतिमा पर माल्यार्पण करना और JPNIC का दौरा करना सुरक्षित और उचित नहीं है.’

अखिलेश के कार्यकाल में बना है सेंटर
इस मामले को लेकर पूरी समाजवादी पार्टी सरकार पर जबरदस्त तरीके से हमलावर हो गई है. JPNIC के गेट पर समाजवादी पार्टी की तरफ से पोस्टर लगाया गया है, जिसमें जय प्रकाश नारायण को शत-शत नमन लिखा गया है. यह पोस्टर ठीक JPNIC के गेट पर लगाया गया है. बता दें कि जेपी सेंटर अखिलेश सरकार में बना है. अखिलेश का आरोप है कि योगी सरकार जेपी सेंटर को बेचने की तैयारी कर रही है. वहीं बीजेपी सरकार ने करप्शन का आरोप लगाते हुए जांच का हवाला दे रही है.

Latest articles

राजस्थान में ‘प्लास्टिक कचरा मुक्त अभियान-2026’ को मिला जनसमर्थन, 18 लाख से अधिक लोगों ने लिया हिस्सा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में राजस्थान...

भोपाल के 30 इलाकों में कल 6 घंटे तक गुल रहेगी बिजली

भोपाल राजधानी के करीब 30 प्रमुख इलाकों में मंगलवार को बिजली की कटौती की जाएगी।...

गौतम नगर में सैलून संचालक ने दुकान में लगाई फांसी, सुसाइड नोट न मिलने से कारण अज्ञात

भोपाल राजधानी के गौतम नगर थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक सैलून संचालक ने अपनी...

कोलार में 10वीं की छात्रा से दुष्कर्म, होली पर लापता हुई किशोरी मिली, आरोपी दोस्त गिरफ्तार

भोपाल राजधानी के कोलार थाना क्षेत्र में एक 16 वर्षीय छात्रा के साथ उसके दोस्त...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...