11.8 C
London
Monday, April 6, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीय48 हजार साल बाद सोकर उठा जॉम्बी वायरस, दुनिया में खलबली, भारत...

48 हजार साल बाद सोकर उठा जॉम्बी वायरस, दुनिया में खलबली, भारत पर भी होगा असर?

Published on

नई दिल्ली

तो क्या दुनिया एक और महामारी के मुहाने पर खड़ी है? दुनिया जहां अभी कोरोना वायरस के खतरे से उबरती दिख रही है वहीं, अब नए वायरस की दस्तक की खबर सिहरन पैदा करने वाली है। दरअसल, रूस के बर्फ वाले इलाके में 48 हजार साल से दबे जॉम्बी वायरस (Zombie Virus) को वैज्ञानिकों ने जिंदा कर दिया है। ये खतरनाक वायरस रूस के एक झील में हजारों साल पहले दफ्न हो गया था। लेकिन इसकी अब इसके ‘जिंदा’ होने के बाद भारत जैसे देशों के लिए भी बड़े खतरे की घंटी है।

भारत दुनियाभर को ग्लोबल वार्मिंग को लेकर चेतावनी देता रहा है। कहा जा रहा है कि अगर दुनिया में बढ़ती गर्मी के कारण रूस और साइबेरिया की जमी बर्फ पिघलती है तो दुनिया में कोहराम मच जाएगा। जॉम्बी वायरस इतना खतरनाक है कि यह कोशिका वाले छोटे जीवों को भी संक्रमित कर देता है।

अब सवाल उठता है कि क्या भारत जैसे देशों को इसके लिए किस तरह की तैयारी करनी होगी? दरअसल, कोरोना के बाद से दुनिया अब आने वाली महामारी की काट खोजने में जुटी है। भारत जैसे देश भी ऐसे वायरस से निपटने में सक्षम है। लेकिन कोरोना ने जो त्रासदी दुनिया को दी है वो डराने वाली थी। हालांकि, जॉम्बी वायरस का खतरा अभी वास्तविक तो नहीं है लेकिन हमें हर स्तर की तैयारी करके रखनी होगी।

भारत में भी ग्लोबल वार्मिंग का खतरा
भारत जैसे देशों में भी ग्लोबल वार्मिंग का खतरा है। सुंदरबन इलाके का हिस्सा जलमग्न हो रहा है। इसके अलावा मुंबई को लेकर भी कई तरह की भविष्यवाणी की गई है। विकसित देश विकासशील देशों पर तोहमत लगा देते हैं। लेकिन ये खतरा अब इतना बड़ा हो चुका है कि आने वाले समय में भारत समेत दुनिया के तमाम देशों को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।

इस जानलेवा वायरस के बारे में जान लीजिए
-रूस की एक झील हजारों साल से दबा हुआ था ये जॉम्बी वायरस। वैज्ञानिकों ने इस वायरस का नाम पंडोरावायरस एडिमा रखा है। अभी इस खोज के बारे में कोई जानकारी प्रकाशित नहीं हुई है।-फ्रांस के नेशनल सेंटर फॉर साइंटिफिक रिसर्च के दल ने बर्फ में दबे ऐसे दर्जनों वायरस का जिक्र किया था, जिसके बारे में दुनिया को जानकारी नहीं है। इसी में जॉम्बी वायरस भी शामिल है। ये वायरस 48,500 साल पुराना है। इसी टीम ने 2013 में 30 हजार साल पुराने वायरस का पता लगाया था।-ग्लोबल वॉर्मिंग के कारण दुनिया के कई हिस्सों में जमी बर्फ पिघल रही है। इससे एक नया खतरा पैदा होता जा रहा है। जॉम्बी वायरस भी उसमें से एक है। इन बैक्टीरिया में खतरनाक रोगाणु हो सकते हैं।

Latest articles

Hair Regroth Tips: सफेद बालों को करना चाहते हैं नेचुरली काला तो अपनाएं ये उपाय

Hair Regroth Tips: आजकल खराब खान-पान की आदतें और जीवनशैली में बदलाव के कारण...

अवधपुरी में अवैध शराब दुकान के विरोध में प्रदर्शन, रहवासियों ने दी आंदोलन की चेतावनी

भोपाल। अवधपुरी इलाके में अवैध शराब दुकान को लेकर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा।...

अयोध्या बायपास पर 10 लेन सड़क निर्माण के दौरान फूटी पानी की पाइप लाइन, सप्लाई प्रभावित

भोपाल। शहर में अयोध्या बायपास पर चल रहे 10 लेन सड़क निर्माण कार्य के...

उत्पादन लक्ष्य पूर्ति पर भेल के कार्यपालक निदेशक को दी बधाई

भेल। भेल भोपाल के कार्यपालक निदेशक से सौजन्य मुलाकात कर फायनेंशियल वर्ष 2025-2026 के...

More like this

ट्रम्प बोले- ईरान से डील नहीं हुई तो उपराष्ट्रपति दोषी, अमेरिका ने जंग के बीच 3 आर्मी अफसरों को हटाया

तेहरान। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने जंग के बीच आर्मी चीफ जनरल...

Iran-US War: ईरान की पूरी लीडरशिप, नेवी… एयर फ़ोर्स और मिसाइलें सब खत्म, ट्रंप ने कहा- अब और बड़ा हमला करेंगे

वाशिंगटन डीसी। गुरुवार को US प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान (Iran-US War) के साथ...

इजरायल का बड़ा दावा: लेबनान में मारा गया ईरानी कमांडर अल-जौहरी

तेहरान। ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल (Middle East War) के हमले जारी हैं...