16.4 C
London
Sunday, May 31, 2026
Homeहेल्थप्रदेश में जल्द शुरू होगी सीएम केयर योजना गंभीर बीमारियों का राज्य...

प्रदेश में जल्द शुरू होगी सीएम केयर योजना गंभीर बीमारियों का राज्य में ही होगा इलाज

Published on

भोपाल

मध्य प्रदेश विधानसभा में गुरुवार को प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को लेकर तीखी चर्चा हुई। विपक्ष (कांग्रेस) ने अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी, दवाओं की कालाबाजारी और गंभीर बीमारियों के इलाज की अनुपलब्धता का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। इन सवालों का जवाब देते हुए उप मुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र शुक्ल ने सदन में बड़ी घोषणा की। अब नहीं जाना होगा प्रदेश के बाहर: सीएम केयर योजना स्वास्थ्य मंत्री ने घोषणा की कि सरकार जल्द ही ‘सीएम केयर योजना’ शुरू करने जा रही है। इस योजना के तहत हार्ट, लीवर और कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों का इलाज अब मध्य प्रदेश में ही संभव होगा। मरीजों को इलाज के लिए राज्य से बाहर जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।अंगदान से जुड़ी बीमारियों पर इस योजना के माध्यम से विशेष फोकस किया जाएगा।

मेडिकल शिक्षा और बुनियादी ढांचे में सुधार विपक्ष द्वारा डॉक्टरों की कमी के आरोपों पर मंत्री राजेंद्र शुक्ल ने आंकड़े प्रस्तुत करते हुए कहा पिछले दो वर्षों में एमबीबीएस की सीटों में 1000 की वृद्धि हुई है।  मेडिकल पीजी की सीटें 2000 से बढ़कर 2800 हो गई हैं। विभाग ने हाल ही में 58 असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती निकाली है।प्रदेश के हर लोकसभा क्षेत्र में मेडिकल कॉलेज होगा; वर्तमान में 19 मेडिकल कॉलेज बनकर तैयार हैं। सुधर रहे हैं स्वास्थ्य मानक सदन को जानकारी दी गई कि राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं के स्तर में सुधार हुआ है शिशु मृत्यु दर 43% से घटकर 37% पर आ गई है। मातृ मृत्यु दर में भी बड़ी गिरावट दर्ज की गई है, जो 173% से घटकर 142% रह गई है।  बीते एक वर्ष में लगभग 27 लाख लोगों ने टेली-मेडिसिन सेवाओं का लाभ उठाया है। आयुष्मान कार्ड पर अन्य राज्यों में आ रही दिक्कतों पर घेरा विपक्षी विधायकों ने मुद्दा उठाया कि छिंदवाड़ा, सिवनी और बालाघाट जैसे जिलों से जब मरीज नागपुर, चेन्नई या बेंगलुरु जाते हैं, तो वहां आयुष्मान कार्ड से इलाज नहीं मिल रहा है। इस पर स्वास्थ्य मंत्री ने आश्वस्त किया कि सरकार इस समस्या का संज्ञान ले रही है और इस मसले को जल्द सुलझाया जाएगा।

Read Also :- गोविंदपुर क्षेत्र स्थित पशुपतिनाथ मंदिर में गूंजे महादेव के जयकारे रुद्राभिषेक, लाखबत्ती और व्रतबन्ध का भव्य आयोजन

Latest articles

कर्नाटक की सियासत में बड़ा बदलाव: डीके शिवकुमार होंगे राज्य के 24वें मुख्यमंत्री, 3 जून को लेंगे शपथ

बेंगलुरु/भोपाल। कर्नाटक की राजनीति में शनिवार को एक नए युग की शुरुआत हो गई...

श्री गुरु अर्जुन देव जी का बलिदान सत्य, सेवा और मानवता की रक्षा का अमर संदेश: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सिखों के पांचवें गुरु, श्री गुरु अर्जुन...

भ्रष्टाचार और लापरवाही पर सीएम भजनलाल शर्मा का बड़ा प्रहार: जीरो टॉलरेंस नीति के तहत अधिकारियों को दी सख्त हिदायत

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश में सुशासन की स्थापना और आमजन...

More like this

कक्षा 5वीं और 8वीं की पुनः परीक्षा का रिवाइज्ड टाइम टेबल जारी: अब 16 से 23 जून के बीच होंगी परीक्षाएं

भोपाल। स्कूल शिक्षा विभाग के अंतर्गत राज्य शिक्षा केंद्र (आरएसके) ने सत्र 2025-26 के...

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: डेढ़ लाख से अधिक शिक्षकों को पास करनी होगी TET, समय-सीमा बढ़ाकर 2028 की गई

भोपाल। सुप्रीम कोर्ट ने शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) को लेकर महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए...