15.7 C
London
Sunday, May 3, 2026
Homeहेल्थगर्मी में राहत देगा इलायची का शरबत, जानिए बनाने का आसान तरीका...

गर्मी में राहत देगा इलायची का शरबत, जानिए बनाने का आसान तरीका और फायदे

Published on

गर्मियों की तेज धूप और उमस भरी गर्मी से बचने के लिए ठंडे और हेल्दी ड्रिंक्स बहुत जरूरी हो जाते हैं। ऐसे में अगर आप कुछ नया और ताजगी देने वाला पीना चाहते हैं, तो इलायची का शरबत एक बेहतरीन ऑप्शन है। इलायची का ठंडा-ठंडा शरबत न सिर्फ शरीर को अंदर से ठंडा रखता है, बल्कि पाचन को भी सही बनाता है और एनर्जी भी देता है।

गर्मी में क्यों खास है इलायची का शरबत?

  • इलायची में ठंडी तासीर होती है, जो लू लगने और डिहाइड्रेशन से बचाती है।
  • ये पेट की जलन, अपच और एसिडिटी में राहत देता है।
  • इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट शरीर को जल्दी एनर्जी देते हैं।
  • इलायची सांसों की बदबू दूर करती है और माउथ फ्रेशनर की तरह काम करती है।
  • ये ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने में भी मददगार मानी जाती है।

जरूरी सामग्री

  • 1 लीटर पानी
  • आधा कप चीनी (या स्वाद के अनुसार)
  • 8 से 10 हरी इलायची (थोड़ी दरदरी पिसी हुई)
  • 1 नींबू का रस
  • थोड़ा सा काला नमक
  • बर्फ के टुकड़े
  • कुछ पुदीने की पत्तियां (सजावट के लिए)

बनाने का तरीका:

  1. सबसे पहले एक पैन में पानी गर्म करें और उसमें चीनी घोल लें।
  2. जब चीनी अच्छी तरह घुल जाए, तो उसमें पिसी हुई इलायची डालें।
  3. इस पानी को कुछ देर ठंडा होने दें, ताकि इलायची का पूरा स्वाद पानी में आ जाए।
  4. ठंडा होने के बाद इसमें नींबू का रस और थोड़ा काला नमक मिला दें।
  5. अब इस शरबत को बर्फ के टुकड़ों के साथ सर्व करें। चाहें तो ऊपर से पुदीने की पत्तियों और नींबू के स्लाइस से गार्निश भी कर सकते हैं।

Latest articles

किराए पर वाहन लगवाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 80 लाख के 5 चारपहिया वाहन जब्त

भोपाल। राजधानी में किराए पर वाहन लगवाने का झांसा देकर गाड़ियां बेचने वाले एक...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...

अहमदाबाद में ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट आयोजित, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को दिया राजस्थान में निवेश का आमंत्रण

अहमदाबाद। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अहमदाबाद में आयोजित ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट में...

More like this

चाय पीने के तुरंत बाद पानी पीना सेहत के लिए हो सकता है खतरनाक

चाय पीने के तुरंत बाद पानी न पीने की सलाह दी जाती है। इसके...

Mulethi ke Fayde: औषधीय गुणों से भरपूर है मुलेठी, फायदे जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान

Mulethi ke Fayde: मुलेठी (Glycyrrhiza glabra) को आयुर्वेद में एक बहुत ही शक्तिशाली औषधीय...

Hair Regroth Tips: सफेद बालों को करना चाहते हैं नेचुरली काला तो अपनाएं ये उपाय

Hair Regroth Tips: आजकल खराब खान-पान की आदतें और जीवनशैली में बदलाव के कारण...