डेनमार्क के शॉपिंग मॉल में फायरिंग, हैरी स्टाइल के कॉन्सर्ट से पहले गोलीबारी, बदहवास भागते दिखे लोग

कोपेनहेगन

यूरोपीयाई देश डेनमार्क में फायरिंग का मामला सामने आया है, जिसमें कई लोग घायल हो गए हैं। डेनिश पुलिस ने बताया कि रविवार को गोलीबारी में कई लोग घायल हुए हैं। कोपेनहेगन पुलिस ने ट्वीट किया कि शहर के केंद्र और हवाई अड्डे के बीच अमेगर जिले में बड़े फील्ड मॉल के आसपास पुलिस बल को तैनात किया गया है। पुलिस ने कहा कि हम घटनास्थल पर पहुंचे हैं, जहां पर कई लोगों को गोली लगी है। एक व्यक्ति को इस मामले में हिरासत में लिया गया है।

फायरिंग के चश्मदीदों का कहना है कि पहली फायरिंग के बाद मॉल में हड़कंप मच गया। लगभर 100 से ज्यादा लोग मॉल से बाहर तेजी से निकले। पुलिस ने उनके आने तक लोगों से इमारत के अंदर सुरक्षित जगह पर इंतजार करने का आग्रह किया है। वहीं जो लोग बाहर आ गए उन्हें बिल्डिंग से दूर जाने को कहा गया है। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि लोग फायरिंग के बाद बदहवास होकर भाग रहे हैं।

हैरी स्टाइल का था कॉन्सर्ट
ब्रिटिश सिंगर हैरी स्टाइल यहां शाम 8 बजे (भारतीय समय 11:30 बजे) परफॉर्म करने वाले थे। उनके परफॉर्मेंस से ठीक पहले ये गोलीबारी हुई है। कॉन्सर्ट के प्रमोटर लाइव नेशन ने अभी इसे लेकर कोई टिप्पणी नहीं की है। घटना की एक फोटो में दिख रहा है कि एक शख्स घायल है और उसे एंबुलेंस में ले जाया जा रहा है। अभी इस बात कि पुष्टि नहीं हो सकती है कि कितने लोग घायल हुए हैं। लेकिन डेनिश मीडिया रिपोर्ट ने एक अस्पताल के हवाले से बताया है कि तीन लोगों का इलाज चल रहा है जो इस मॉल फायरिंग में घायल हुए हैं।

About bheldn

Check Also

राजीव जैन ने आज छाप लिए पैसे, एक दिन में अडानी के शेयरों से 3000 करोड़ कमाई

नई दिल्ली, मंगलवार को अडानी ग्रुप की कंपनियों के शेयरों में जोरदार तेजी देखने को …