CM दा ब्याहः केजरीवाल-चड्ढा बने बाराती, देखिए भगवंत मान की हो गई शादी

भगवंत मान की दुलहन गुरप्रीत कौर लाल जोड़े में नजर आईं। उन्होंने लाल रंग का लंहगा चुन्नी पहना और सोने के गहने पहने। सफेद रंग के कपड़े से भगवंत मान और गुरप्रीत का गठबंधन जोड़ा गया। भगवंत मान सेहरा बांधकर, हाथों में तलवार लेकर निकले। राघव चड्ढा उनके साथ नजर आए। राघव चड्ढा ने लिखा मान साहब नु लख-लख वधाइयां!

भगवंत मान हाथों पर तलवार और सिर पर सेहरा बांधकर निकले। राघव चड्ढा उनके सहबाला बनकर साथ नजर आए। दरवाजे पर भगवंत मान को रोककर उनकी सालियों ने नेग मांगा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवन्त मान की शादी से पहले पहली तस्वीर आई सामने आई है। उन्होंने गोल्डन कलर का कुर्ता पायजामा पहना है। राघव चड्ढा ने भगवंत मान की यह तस्वीर शेयर की।

8 तरह की स्वीट डिश और पंजाबी खाना
गुरप्रीत कौर और भगवंत मान की शादी में आठ तरह के डेजर्ट्स रखे गए हैं। इसमें आइसक्रीम, मूंग दाल हलवा, शाही टुकड़ा से लेकर रबड़ी और गुलाब जामुन शामिल हैं। इसके अलावा पंजाबी खाना, कॉन्टिनेंटल और कई तरह की सलाद भी मेन्यू में शामिल हैं।

केजरीवाल निभाएंगे मान के पिता की रस्में
भगवंत मान की शादी में शामिल होने के लिए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल चंडीगढ़ पहुंच गए हैं। मीडिया से बातचीत करते हुए केजरीवाल ने कहा कि मेरी कामना है कि मान का वैवाहिक जीवन सुखी रहे। विवाह समारोह में भगवंत के पिता की रस्में केजरीवाल निभाएंगे।

भगवंत से 16 साल छोटी हैं गुरप्रीत
भगवंत मान की उम्र 48 साल है जबकि डॉ. गुरप्रीत 32 साल की हैं। गुरप्रीत पेश से एक डॉक्टर हैं। उनका परिवार मोहाली में रहता है। वहीं शादी की तैयारियां चल रही हैं। गुरप्रीत कौर के घर का नाम गोपी है। उन्हें बच्चे प्यार से गोपी दीदी कहते हैं। लोगों ने बताया कि गुरप्रीत बहुत ही दयालू हैं। वह भावुक भी हैं और बहुत ही इंटेलिजेंट हैं।

About bheldn

Check Also

सरकारी स्कूलों में ये कैसा ‘गंदा खेल’! हरियाणा के बाद उत्तर प्रदेश में हेडमास्टर की अय्याशियां आईं सामने

वो कभी स्कूल की लड़कियों को अपने कमरे में बुलाता, कभी पढ़ाने के बहाने उनके …