उत्‍तराखंड के रामनगर में नदी में गिरी आर्टिगा कार, 9 सैलानियों की चली गई जान

रामनगर

उत्तराखंड के नैनीताल जिले के रामनगर से बड़ी दुर्घटना की जानकारी सामने आई है। इस दुर्घटना में 9 लोगों की मौत हो गई है। रामनगर के ढेलवा नदी में गिरने से लोगों की मौत हो गई है। आर्टिगा कार में 10 लोग सवार थे। इसमें से एक लड़की को जीवित पाया गया है। उसे रामनगर के सरकारी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। बरसाती नाला को पार करने के दौरान यह दुर्घटना हुई। नाले में अचानक पानी का बहाव तेज हुआ और गाड़ी बहती हुई नीचे नदी में जा गिरी। दुर्घटना सुबह साढ़े 5 बजे की बताई जा रही है। मरने वालों में कुछ स्थानीय लोग थे। वहीं, पंजाब से घूमने आए लोग भी इस दुर्घटना का शिकार हुए हैं।

मिल रही जानकारी, पंजाब से आए पर्यटक रामनगर के एक होटल में रुके हुए थे। सुबह 5 बजे वे होटल से घूमने के लिए निकले। रामनगर में गुरुवार देर रात से ही बारिश हो रही है। इस कारण बरसाती नाले उफान पर थे। ढेलवा नदी पुल पर भी पानी ओवरफ्लो हो रहा था। इसके बाद भी आर्टिगा चालक ने गाड़ी को पार कराने का निर्णय लिया। उसका यह फैसला पर्यटकों के लिए भारी पड़ गया। पानी की तेज धार में गाड़ी बह गई और नीचे जाकर पत्थरों के बीच फंस गई। इस कारण गाड़ी में सवार 9 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे में एक लड़की जिंदा पाई गई। उसे तत्काल हॉस्पिटल पहुंचाया गया। वहां उसका इलाज चल रहा है।

कार को नहीं खींच पाया ट्रैक्टर
दुर्घटना की जानकारी तत्काल पुलिस और प्रशासन को दी गई। इसके बाद रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू हुआ। वाहन को नदी की धार से बाहर निकालने की कोशिश की गई। लेकिन, पत्थरों के बीच फंसी गाड़ी को निकालने में सफलता नहीं मिली। इसके बाद गाड़ी के दरवाजों को काटकर शवों को बाहर निकाला गया। घटना के तीन घंटे बाद तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलता रहा। प्रशासन की ओर से शवों को बाहर निकालने के बाद आगे की प्रक्रिया शुरू की गई है।

About bheldn

Check Also

अब NO राजनीति! दरभंगा AIIMS पर दिल्ली से आई गुड न्यूज, ताजा अपडेट जान लीजिए

दरभंगा केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने दरभंगा के शोभन बाइपास वाली जमीन को एम्स निर्माण के …