चंडीगढ़: स्कूल में बच्चों पर गिरा 250 साल पुराना पेड़, 1 छात्र की मौत

चंडीगढ़

चंडीगढ़ में शुक्रवार को एक स्कूल में बड़ा हादसा हुआ है। यहां के सेक्टर 9 स्थित कार्मेल कॉन्वेंट स्कूल में बच्चों के ऊपर एक विशालकाय पेड़ गिर पड़ा। घटना के समय बच्चे पेड़ के नीचे बैठकर खाना खा रहे थे। इस घटना में एक बच्चे के मौके पर ही मौत हो गई, वहीं कई और बच्चे घायल बताए जा रहे हैं। मौके पर पुलिस, प्रशासन और स्कूल प्रबंधन की टीम पहुंची है। बच्चों के इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है।

बताया जा रहा है कि दोपहर को स्कूल में लंच का समय था। कई बच्चे विशालकाय पीपल के पेड़ के नीचे बैठकर खाना खा रहे थे तो कई बच्चे वहां खेल रहे थे। तभी अचानक पेड़ भरभराकर बच्चों के ऊपर गिर पड़ा। बच्चे घबराकर इधर-उधर भागने लगे और चिल्लाने लगे।

घटना के बाद मचा हड़कंप
घटना के बाद स्कूल में हड़कंप मच गया। सभी बच्चे घबरा गए। बच्चों के पैरंट्स तक घटना की जानकारी हुई तो वह स्कूल पहुंच गए और अपने बच्चों को वापस ले जाने की जिद करने लगे। किसी तरह पैरंट्स को समझाया गया। स्कूल में फिर से पढ़ाई शुरू हुई लेकिन बच्चे सदमे में थे।

11 बच्चे भर्ती
अभी तक मिली जानकारी के अनुसार यह पीपल का पेड़ बहुत पुराना था। एक बच्चे की हालत गंभीर बताई जा रही है, उसे इलाज के लिए चंडीगढ़ पीजीआई में शिफ्ट किया गया है। वहीं दस अन्य बच्चों का इलाज सेक्टर 16 के अस्पताल में ही चल रहा है।

About bheldn

Check Also

राजस्थान में 7 महिला थाने बंद, 210 पद भी समाप्त, जिले निरस्त करने के बाद भजनलाल सरकार ने लिया फैसला

जयपुर प्रदेश की भाजपा सरकार ने पूर्ववर्ती सरकार द्वारा बनाए गए 9 जिलों को समाप्त …