देवेंद्र फडणवीस को नहीं मिलेगा गृह मंत्रालय जैसा अहम विभाग? इस नेता का नाम रेस में आगे

मुंबई

महाराष्ट्र के नए नवेले मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस इस समय दिल्ली के दौरे पर हैं। दोनों ने शुक्रवार रात केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। बैठक रात 9.30 बजे शुरू हुई और करीब 2 बजे समाप्त हुई। बैठक में कैबिनेट विस्तार पर विस्तार से चर्चा हुई। सूत्रों ने बताया कि बैठक में इस बात पर भी चर्चा हुई कि गृह मंत्रालय का नया पद किसे मिलेगा।

न्यूज-18 लोकमत के मुताबिक, राजनीतिक सूत्रों ने कहा है कि गृह मंत्री पद के लिए देवेंद्र फडणवीस नहीं चंद्रकांत पाटिल आगे चल रहे हैं। इससे पहले जब फडणवीस मुख्यमंत्री थे तब वे गृह मंत्री थे। अब संभव है कि फडणवीस की जगह चंद्रकांत पाटिल को यह विभाग मिल जाए। भाजपा गृह विभाग के साथ वित्त विभाग पर भी जोर दे रही है। चंद्रकांत पाटिल बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष हैं। अगर वह कैबिनेट में शामिल होते हैं तो किसी ओबीसी नेता को प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया जा सकता है। सूत्रों ने कहा कि आगामी नगर निकाय चुनाव में भाजपा की नजरें ओबीसी वोट बैंक पर ही टिकी हैं।

सूत्रों के मुताबिक अमित शाह के साथ हुई दोनों नेताओं की बैठक में कैबिनेट विस्तार और विभागों के बंटवारे को अंतिम रूप दे दिया गया। शिंदे गुट को 13 मंत्री पद मिलने की संभावना है। बाकी भाजपा को मिलेंगे। आपको बता दें कि शिंदे-फडणवीस आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे। हालांकि महाराष्ट्र कैबिनेट के फॉर्मूले को अंतिम रूप दे दिया गया है। नए मंत्रियों का शपथ ग्रहण सोमवार सुबह होने की संभावना है।

एकनाथ शिंदे ने शिवसेना के 40 और करीब 50 निर्दलीय विधायकों के समर्थन पर उद्धव ठाकरे से अपनी राह अलग कर ली। इन्होंने महा विकास अघाड़ी की सरकार गिरा दी और प्रदेश को एक नई सरकार दी। शपथ ग्रहण समारोह को एक सप्ताह हो गया है, लेकिन मंत्रियों ने अभी तक शपथ नहीं ली है।

About bheldn

Check Also

अब NO राजनीति! दरभंगा AIIMS पर दिल्ली से आई गुड न्यूज, ताजा अपडेट जान लीजिए

दरभंगा केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने दरभंगा के शोभन बाइपास वाली जमीन को एम्स निर्माण के …