33.1 C
London
Tuesday, June 23, 2026
Homeखेलसूर्या का जलवा, रैंकिंग में 44 पायदान की छलांग, कोहली-रोहित भी पीछे

सूर्या का जलवा, रैंकिंग में 44 पायदान की छलांग, कोहली-रोहित भी पीछे

Published on

नई दिल्ली,

टीम इंडिया के स्टार मिडिल ऑर्डर बैटर सूर्यकुमार यादव ने धमाल मचा दिया है. उन्होंने एक साल पहले (मार्च 2021) में इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया था. अब टी20 फॉर्मेट में दुनिया के नंबर-5 बल्लेबाज बन गए हैं. इस मामले में उन्होंने विराट कोहली औऱ रोहित शर्मा को भी पछाड़ दिया है.दरअसल, इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने बुधवार को टी20 प्लेयर्स की ताजा रैंकिंग जारी की. इसमें सूर्यकुमार यादव ने 44 पायदान की छलांग लगाई है. इसी के साथ वह टॉप-5 में पहुंच गए हैं. फिलहाल, सूर्या 732 पॉइंट्स के साथ पांचवें नंबर पर काबिज हो गए हैं.

टॉप-10 में सूर्यकुमार अकेले भारतीय
बता दें कि सूर्यकुमार यादव ने हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ टी20 मैच में शतक जमाया था. उन्होंने तीन मैचों की सीरीज के आखिरी मुकाबले में 55 बॉल पर 117 रनों की पारी खेली थी, जिसमें 6 छक्के और 14 चौके जमाए थे. यह मैच 10 जुलाई को नॉटिंघम में हुआ था.

आईसीसी की टी20 बल्लेबाजी रैंकिंग में सूर्यकुमार अकेले भारतीय हैं. उनके बाद भारतीयों में ईशान किशन का नंबर आता है, जो 12वें नंबर पर है. टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा 18वें स्थान पर काबिज हैं. टॉप-20 में यही तीनों भारतीय हैं. जबकि श्रेयस अय्यर 21वें और पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली 25वें नंबर पर मौजूद हैं.

बाबर आजम पहले और रिजवान दूसरे नंबर पर
ओवरऑल टी20 बल्लेबाजी रैंकिंग में पाकिस्तान टीम के कप्तान बाबर आजम टॉप पर काबिज हैं. उनके 818 पॉइंट्स हैं. उनके बाद दूसरे नंबर पर पाकिस्तान के ही विकेटकीपर बैटर मोहम्मद रिजवान हैं, जिनके 794 अंक हैं. वेस्टइंडीज के निकोलस पूरन को भी पांच पायदान का फायदा हुआ और वह टॉप-10 में पहुंच गए हैं. पूरन इस वक्त 8वें नंबर पर काबिज हैं.

Latest articles

भेल में यूनियन चुनाव की बढ़ी चुनौती, 20 प्रतिशत वोट के बिना नहीं मिलेगी मान्यता

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल में मान्यता प्राप्त यूनियन के आगामी चुनाव...

भेल के शीर्ष अधिकारियों ने आम कर्मचारियों की तरह कतार में खड़े होकर किया भोजन, कैंटीन व्यवस्था का लिया जायजा

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल), भोपाल की प्लांट कमेटी की बैठक में हेस्टू...

मध्य प्रदेश में 52% कम बारिश, मानसून की देरी से आधा सूखा जून, 4 जिलों में लू, 30 में बारिश का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक में हो रही देरी का असर बारिश...

भाजपा संगठन में बड़ा बदलाव, प्रदेश कार्यसमिति और स्थायी आमंत्रित सदस्यों की घोषणा

भोपाल। मध्य प्रदेश भाजपा से बड़ी खबर सामने आ रही है। पार्टी ने प्रदेश...

More like this

भारत और अफ़गानिस्तान ने टेस्ट मैच में 2018 का रिकॉर्ड तोड़कर नया बनाया रिकॉर्ड

नई दिल्ली। भारत और अफ़गानिस्तान के बीच अभी एक टेस्ट मैच चल रहा है।...

गुजरात के गढ़ में आरसीबी की ऐतिहासिक जीत, पांच विकेट से जीता फाइनल; लगातार दूसरी बार चैंपियन

अहमदाबाद। रविवार को अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में...

अफगानिस्तान के खिलाफ ODI सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित; प्रिंस और गुरनूर को मिला मौका

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली आगामी...