दिल्ली के अलीपुर में बड़ा हादसा, गोदाम की दीवार गिरी, 6 मजदूरों की मौत, 15 घायल

नई दिल्ली

उत्तरी दिल्ली दिल्ली के अलीपुर में शुक्रवार दोपहर बड़ा हादसा हो गया। यहां निर्माणाधीन गोदाम की दीवार गिरने से 6 मजदूरों की मौत हो गई है। मलबे में दबे 9 मजदूरों को बाहर निकालकर अस्पताल में भर्ती कराा गया है। घायल मजदूरों में 2 की हालत गंभीर है। घटना स्थल पर मलबे को हटाने का काम चल रहा है।

अलीपुर में एक गोदाम की दीवार का निर्माण चल रहा था। शुक्रवार को करीब एक बजे यह दीवार ढह गई, जिसमें वहां मौजूद सभी मजदूर दब गए। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड के कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव का काम शुरू किया।

एनडीआरएफ गाजियाबाद की रीजनल रिस्पांस सेंटर द्वारका दिल्ली से एक टीम को घटनास्थल के लिए भेजा गया। मलबे से 9 मजदूरों को जीवित निकाला गया। घायलों को तुरंत राजा हरिश्चंद्र अस्पताल में भर्ती हैं कराया गया। घायलों का इलाज चल रहा है। अभी घटना के पीछे की वजह साफ नहीं है।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने घटना पर दुख जाहिर करते हुए कहा है कि राहत कार्य पर उनकी नजर है। मुख्यमंत्री ने ट्वीट किया, ”अलीपुर में दुखद हादसा हुआ। जिला प्रशासन राहत और बचाव के काम में जुटा हुआ है। मैं स्वयं राहत कार्य पर नजर रखे हुए हूं।दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करता हूं।”

About bheldn

Check Also

तुम राष्ट्रपति नहीं हो, तुम्हें यहां से जाना होगा… एलन मस्क के बेटे ने डोनाल्ड ट्रंप से क्या कहा कि कांग्रेस ने ली चुटकी

नई दिल्ली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिन के दौरे पर अमेरिका पहुंचे, जहां उन्होंने अमेरिकी …