15.9 C
London
Wednesday, June 10, 2026
Homeखेलबैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु का धमाल, सिंगापुर ओपन के फाइनल में पहुंची

बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु का धमाल, सिंगापुर ओपन के फाइनल में पहुंची

Published on

सिंगापुर,

सिंगापुर ओपन में भारत की बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु ने धमाल मचा दिया है. दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु ने फाइनल में जगह बना ली है. उन्होंने सेमीफाइनल में जापान की गैर वरीय साइना कावाकामी को सीधे सेटों में हराया.बता दें कि फाइनल के लिए पीवी सिंधु और साइना कावाकामी के बीच सेमीफाइनल हुआ, जो सिंधु ने 21-15, 21-7 के अंतर से आसानी से जीत लिया. जापानी स्टार कावाकामी एक भी बार सिंधु पर भारी पड़ती नजर नहीं आईं.

सिंधु के लिए क्वार्टरफाइनल मुकाबला मुश्किल था
खिताबी मुकाबले में पीवी सिंधु की सीधी टक्कर जापान की आया ओहोरी या चीन की जी यी वांग से होगा. जापान की आया ओहोरी ने क्वार्टरफाइनल में भारतीय स्टार साइना नेहवाल को ही शिकस्त दी थी. साइना नेहवाल को जापान की आया ओहोरी ने 21-13, 15-21, 22-20 से हराया. ओहोरी को खिताबी मुकाबले में सिंधु से भिड़ने के लिए अब जी यी वांग को हराना होगा.

पीवी सिंधु ने चीन की हान यूइ को एक घंटे से अधिक चले मुकाबले में हराकर सिंगापुर ओपन सुपर 500 टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में प्रवेश किया था. दुनिया की सातवें नंबर की खिलाड़ी ने एक गेम गंवाने के बाद 17-21, 21-11, 21-19 से जीत दर्ज की थी. सिंधु के लिए जितना मुश्किल क्वार्टरफाइनल मुकाबला रहा था, उतना ही आसान सेमीफाइनल रहा. उन्होंने सिर्फ 30 मिनट में कावाकामी को शिकस्त दी.

स्विस ओपन के बाद किसी टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंची
पीवी सिंधु लगातार शानदार फॉर्म में नजर आ रही हैं. उन्होंने इसी साल मार्च में हुए स्विस ओपन के बाद पहली बार किसी टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बनाई है. सिंधु ने स्विस खिताब पर कब्जा जमाया था. उन्होंने स्विस ओपन सुपर 300 बैडमिंटन टूर्नामेंट के फाइनल में थाईलैंड की बुसानन ओंगबामरुंगफान को 21-16, 21-8 से हराया था.

Latest articles

PM मोदी ने जवाहरलाल नेहरू का रिकॉर्ड तोड़ा; मोदी का बतौर PM 4399 दिन का कार्यकाल

कैबिनेट ने सात संकल्पों के साथ प्रस्ताव पास किया नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने...

मीनाक्षी के नामांकन मामले में चुनाव आयोग जल्द सुनाएगा फैसला, भोपाल में सामूहिक उपवास पर कांग्रेस

भोपाल। मध्य प्रदेश से कांग्रेस की राज्यसभा उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन खारिज होने...

ईरान ने बहरीन, कुवैत और जॉर्डन में अमेरिकी ठिकानों पर किया हमला, यूएस अमेरिकी एयरस्ट्राइक के जवाब में कार्रवाई

ट्रम्प बोले थे- हेलिकॉप्टर गिराने का बदला लेंगे अम्मान। पश्चिम एशिया में अमेरिका और ईरान...

मध्य प्रदेश में मानसून से पहले बारिश की बौछार, कुछ जिलों में सामान्य से कई गुना अधिक गिरा पानी

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की आधिकारिक दस्तक अभी बाकी है, लेकिन प्री-मानसून गतिविधियां...

More like this

भारत और अफ़गानिस्तान ने टेस्ट मैच में 2018 का रिकॉर्ड तोड़कर नया बनाया रिकॉर्ड

नई दिल्ली। भारत और अफ़गानिस्तान के बीच अभी एक टेस्ट मैच चल रहा है।...

गुजरात के गढ़ में आरसीबी की ऐतिहासिक जीत, पांच विकेट से जीता फाइनल; लगातार दूसरी बार चैंपियन

अहमदाबाद। रविवार को अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में...

अफगानिस्तान के खिलाफ ODI सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित; प्रिंस और गुरनूर को मिला मौका

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली आगामी...