9.5 C
London
Wednesday, May 13, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयइमरान खान की बल्ले-बल्ले, 20 में से 18 सीटों पर PTI आगे,...

इमरान खान की बल्ले-बल्ले, 20 में से 18 सीटों पर PTI आगे, हमजा शहबाज की जाएगी कुर्सी

Published on

इस्लामाबाद

पाकिस्तान के पंजाब सूबे में हो रहे उपचुनाव में इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) आगे है। ताजा आंकड़ों के अनुसार, पीटीआई 20 में से 16 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। इमरान खान की पार्टी को अगर 12 सीटें भी मिल जाती है तो प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के बेटे हमजा शहबाज को पंजाब के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देना होगा। यह चुनाव पीटीआई से बगावत कर हमजा शहबाज को समर्थन देने वाले विधायकों के अयोग्य घोषित होने के बाद हुआ था। मतगणना के दिन पंजाब के कई जगहों से हिंसा की खबरें भी मिल रही हैं। इनमें से ही एक मामले में पंजाब पुलिस ने इमरान खान के राजनीतिक सलाहकार शहबाज गिल को गिरफ्तार कर लिया है।

पीपी-217 सीट पर शाह महमूद कुरैशी के बेटे की जीत
पंजाब के पीपी-217 सीट पर शाह महमूद कुरैशी के बेटे जैन कुरैशी ने जीत हासिल की है। डॉन न्यूज टीवी और जियो न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, उन्होंने पीएमएल-एन के मोहम्मद सलमान को 6,785 वोटों से हराया। जैन ने 46,963 वोट हासिल किए, जबकि सलमान को 40,104 वोट ही मिले।

रावलपिंडी के पीपी-7 कहूटा में भी पीटीआई आगे
रावलपिंडी के पीपी-7 कहूटा सीट पर भी पीटीआई उम्मीदवार शब्बीर अवान बढ़त बनाए हुए हैं। कहूटा के 266 मतदान केंद्रों में से 66 के अनौपचारिक परिणामों के अनुसार, पीटीआई के शब्बीर अवान 14,970 मतों के साथ आगे चल रहे थे, जबकि पीएमएल-एन के राजा सगीर अहमद 14,097 मतों के साथ दूसरे नबंर पर हैं।

पीपी-202 साहीवाल में भी पीटीआई को बढ़त
साहीवाल के पीपी-202 निर्वाचन क्षेत्र के 176 मतदान केंद्रों में से 122 पर पीटीआई का उम्मीदवार आगे है। अनौपचारिक परिणामों के अनुसार, पीटीआई के सेवानिवृत्त मेजर गुलाम सरवर ने पीएमएल-एन के नौमान लांगरियाल को 41,245 मतों से पीछे छोड़ दिया है। नौमान लांगरियाल को 38,712 वोट मिले हैं।

पीपी-90 भाकड़ में भी पीटीआई जीत की ओ
भाकड़ के पीपी-90 निर्वाचन क्षेत्र में पीटीआई के इरफानुल्ला खान नियाजी ने 10,102 मतों के साथ अपनी बढ़त बनाए रखी है। इसके बाद पीएमएल-एन के सईद अकबर खान को 7,918 मत मिले।

Latest articles

असम के दूसरी बार मुख्यमंत्री बने हिमंता, 2 बीजेपी और 2 सहयोगी दलों से मंत्री बने, मोदी-शाह मौजूद रहे

गुवाहाटी। हिमंता बिस्वा सरमा लगातार दूसरी बार असम के मुख्यमंत्री बने हैं। असम के...

मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना से धनंजय तिवारी को मिली 14 हजार से अधिक रुपये की राहत

रायपुर। विष्णुदेव साय के नेतृत्व में संचालित मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026...

बीएचईएल में नई भर्ती आर्टिजनों के वेतन पुनरीक्षण की मांग, ऐबू ने प्रबंधन को सौंपा ज्ञापन

भोपाल। बीएचईएल भोपाल में नई भर्ती कामगारों (आर्टिजनों) के हितों और वेतन विसंगतियों को...

उद्यमशीलता से प्रवासी राजस्थानियों ने देश-विदेश में बनाई अलग पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रवासी राजस्थानियों ने अपनी उद्यमशीलता, मेहनत और दूरदर्शिता...

More like this

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...