12.6 C
London
Monday, March 30, 2026
Homeखेलछक्का मारकर फिफ्टी के करीब आए और अगली ही बॉल पर बोल्ड,...

छक्का मारकर फिफ्टी के करीब आए और अगली ही बॉल पर बोल्ड, फिर भी दो बड़े रिकॉर्ड बना गए Rishabh Pant

Published on

चटगांव

भारत और बांग्लादेश के बीच पहले टेस्ट का पहला दिन काफी रोमांचक रहा। पहले सेशन में भले ही बांग्लादेशी गेंदबाजों का पलड़ा भारी था, लेकिन दिन का खेल खत्म होते-होते भारत ने जोरदार पलटवार किया। चेतेश्वर पुजारा और श्रेयस अय्यर क्रीज पर खूंटा गाड़कर खड़े हो गए, लेकिन इससे पहले टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए भारत की खराब शुरुआत को ऋषभ पंत ने संवारा था। खब्बू विकेटकीपर बल्लेबाज को अच्छी शुरुआत भी मिली। मगर एकबार फिर वह अपना विकेट फेंक आए।

लंच तक 26 गेंद में 29 रन बनाकर खेल रहे ऋषभ पंत ने दूसरे सेशन में गियर बदला। बड़े शॉट्स लगाने लगे। बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने स्कोरबोर्ड को चलायमान रखा। ऑफ स्पिनर मिराज मेहदी हसन को छक्का मारने के तुरंत बाद वह बोल्ड हो गए। 45 गेंदों पर 46 रन की पारी के दौरान ऋषभ पंत ने दो मील के बड़े पत्थर भी पार किए। ऋषभ पंत ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 4000 रन पूरे किए और टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज 50 छक्के लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज भी बन गए।

पिछली सात पारियों में ऋषभ पंत ने 89 की जबरदस्त एवरेज से 534 रन बनाए हैं। वह इस फॉर्मेट के सुपरस्टार हैं। इससे पहले कप्तान राहुल (22), शुभमन गिल (20) और विराट कोहली (एक) सस्ते में आउट हुए। लेग स्पिनर तैजुल इस्लाम ने गिल और कोहली को पवेलियन भेजा। भारत ने सात ओवर में बिना किसी नुकसान के 30 रन बना लिए थे, हालांकि बांग्लादेशी गेंदबाजों ने भारतीयों को खुलकर खेलने नहीं दिया। गिल एक खराब स्वीप शॉट पर अपना विकेट गंवा बैठे जबकि राहुल ने गैर जिम्मेदाराना शॉट खेला। कोहली को इस्लाम ने बेहद खूबसूरत गेंद पर पगबाधा आउट किया। भारत ने रिव्यू भी लिया, लेकिन फैसला गेंदबाज के पक्ष में रहा।

Latest articles

सड़क चौड़ीकरण: हटेंगी लेबर कॉलोनी की 55 दुकानें और 38 मकान, विरोध तेज

भोपाल। शहर में इंद्रपुरी-भवानीशाह क्षेत्र की सड़क चौड़ीकरण योजना के तहत प्रशासन द्वारा लेबर...

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...