द्रौपदी मुर्मू ने जीता राष्ट्रपति चुनाव, तीसरे राउंड की काउंटिंग में ही यशवंत सिन्हा को हराया

नई दिल्ली

एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति चुनाव जीत लिया है. तीसरे राउंड की गिनती में ही उन्होंने राष्ट्रपति बनने के लिए जरूरी 50 फीसदी वोट पा लिये हैं. उन्होंने विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को बड़े अंतर से हरा दिया है. अभी एक राउंड वोटों की गिनती बची है, लेकिन यह सिर्फ औपचारिकता मात्र है. कुल तीनों राउंड की बात करें तो कुल वोट 3219 थे. इनकी वैल्यू 8,38,839 थी. इसमें से द्रौपदी मुर्मू को 2161 वोट (वैल्यू 5,77,777) मिले. वहीं यशवंत सिन्हा को 1058 वोट (वैल्यू 2,61,062) मिले.

जीत के बाद मुर्मू से मुलाकात कर सकते हैं प्रधानमंत्री मोदी
राष्ट्रपति चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू की जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उनकी मंत्रिपरिषद के वरिष्ठ सदस्य और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जे पी नड्डा उनसे मुलाकात कर सकते हैं। सूत्रों ने बताया कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, संसदीय कार्यमंत्री प्रल्हाद जोशी, राज्यसभा में सदन के नेता पीयूष गोयल भी जीत की बधाई देने मुर्मू से मिलने जाएंगे।मोदी लोकसभा में सदन के नेता हैं।राष्ट्रपति चुनाव में मुर्मू का मुकाबला विपक्ष के संयुक्त उम्मीदवार यशवंत सिन्हा से है। मतगणना के शुरुआती दौर में मुर्मू ने बढ़त बना ली है और उनकी जीत निश्चित मानी जा रही है।

 

About bheldn

Check Also

‘क्या बिहार, आंध्र प्रदेश देश का हिस्सा नहीं है’, लोकसभा में दीपेंद्र हुड्डा पर ‘लाल-पीले’ हो गए ललन सिंह

नई दिल्ली/मुंगेर: लोकसभा की कार्यवाही के दौरान केंद्रीय मंत्री और जेडीयू सांसद राजीव रंजन उर्फ …