21.2 C
London
Thursday, June 26, 2025
Homeराज्यकमंडल के आगे मंडल नहीं हारेगा vs ये तो गलत है... 'चंद्रशेखर...

कमंडल के आगे मंडल नहीं हारेगा vs ये तो गलत है… ‘चंद्रशेखर चरित’ पर RJD के बड़े नेता ही गुत्थमगुत्था

Published on

पटना

रामचरितमानस पर बिहार आरजेडी में बवाल हो गया है।आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने शिक्षा मंत्री प्रोफेसर चंद्रशेखर के बयान का समर्थन किया। उन्होंने शुक्रवार को कहा कि मंडल के आगे कमंडल हार नहीं मानेगा। हालांकि, प्रोफेसर चंद्रशेखर पर जगदानंद सिंह के बयानों पर पार्टी के उपाध्यक्ष शिवानंद तिवारी ने सवाल खड़े कर दिए। उन्होंने कहा कि मैं जगदानंद सिंह के बयान से सहमत नहीं हूं। इस मामले पर पार्टी में चर्चा हो।

दरअसल, आरजेडी नेता और बिहार के शिक्षा मंत्री प्रोफेसर चंद्रशेखर ने रामचरितमानस पर विवादित कमेंट किया था। उन्होंने कहा था कि रामचरितमानस नफरत फैलाने वाला ग्रंथ है। इस पर चंद्रशेखर बुरी तरह घिर गए। हालांकि, आरजेडी प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने उन्हें सपोर्ट किया। शरद यादव के निधन पर आरजेडी कार्यालय में आज शोक सभा का आयोजन किया गया था। इस दौरान पहले उन्होंने बिहार के समाजवादी नेता को श्रद्धांजलि दी। उसके बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए प्रोफेसर चंद्रशेखर के बयानों को ठीक बताया।

‘आप निश्चिंत रहें चंद्रशेखर जी सभी समाजवादी आपके साथ’
आरजेडी के प्रदेश कार्यालय में मौजूद जगदानंद सिंह ने प्रोफेसर चंद्रशेखर के बयानों का समर्थन करते हुए कहा की सभी समाजवादी आपके साथ हैं। उन्होंने कहा कि आप राम मनोहर लोहिया और तमाम समाजवादियों की विचारधारा को आगे बढ़ा रहे हैं। इसलिए सभी समाजवादी आपके साथ हैं। उन्होंने पूरी तरह से आरजेडी नेता के सपोर्ट में आवाज बुलंद कर दी।

जगदानंद ने पीठ थपथपाई, शिवानंद ने उठाए सवाल
आरजेडी प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने प्रोफेसर चंद्रशेखर की पीठ थपथपाते हुए कहा कि आपने शरद यादव के समाजवाद को आगे बढ़ाया है। आपने मंडलवाद को हमेशा मजबूत किया। उन्होंने शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर के कंधे पर हाथ रखते हुए कहा कि समाजवादियों ने जो राह दिखाई है उसे चंद्रशेखर आगे बढ़ा रहे हैं। पूरा आरजेडी चंद्रशेखर के साथ खड़ा है। घबराने की जरूरत नहीं कमंडलवादियों को सफल नहीं होने देंगे। हालांकि, जगदानंद सिंह के कमेंट पर प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान ही शिवानंद तिवारी ने असहमति जताई। उन्होंने कहा कि इस पर पार्टी में चर्चा होनी चाहिए।

शरद यादव के निधन पर क्या बोले बिहार आरजेडी चीफ
शरद यादव के निधन पर शोक जताते हुए जगदानंद सिंह ने कहा कि उनके जाने के बाद आरजेडी उनकी विचारधारा को आगे बढ़ाएगी। यह हमारी सामाजिक न्याय की धारा है जो राम मनोहर लोहिया की चली हुई है। जगदानंद सिंह ने कहा कि जो राह समाजवादियों ने दिखाई है उसकी राह पर हम आगे बढ़ रहे हैं।

Latest articles

बीएचईएल की प्रमोशन लिस्ट जारी भोपाल यूनिट से 5 बने महाप्रबंधक 

भेलबीएचईएल की प्रमोशन लिस्ट जारी भोपाल यूनिट से 5 बने महाप्रबंधक ,भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स...

CBSE का बड़ा ऐलान अब साल में दो बार होंगी 10वीं बोर्ड परीक्षाएँ

CBSE : आज बुधवार को केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस...

Share Market:शेयर बाज़ार में रौनक सोना-चांदी फिसले मिडिल ईस्ट में शांति का दिखा असर

Share Market: आज बुधवार को भारतीय शेयर बाज़ार में ज़बरदस्त तेज़ी देखने को मिली....

बुमराह को लेकर गंभीर का बड़ा अपडेट फैन्स को लगा झटका

बुमराह को लेकर गंभीर का बड़ा अपडेट फैन्स को लगा झटका,हेडिंग्ले में मिली करारी...

More like this

Jyotiraditya Scindia:मोबाइल पर अमिताभ की कॉलर ट्यून से ज्योतिरादित्य सिंधिया भी परेशान हटाया जा सकता है संदेश

Jyotiraditya Scindia:मोबाइल कॉल करने से पहले सुनाई देने वाली साइबर जागरूकता कॉलर ट्यून जिसमें...

मध्य प्रदेश में सदानिरा समागम का आगाज CM मोहन यादव बोले- प्रदेश में गंगा-यमुना से भी ज्यादा जल

CM : मध्य प्रदेश में जल संरचनाओं के संरक्षण के लिए चलाए जा रहे...

MP Unique Transfer: भ्रष्टाचार में जेल में बंद पटवारी का भी हो गया ट्रांसफर

MP Unique Transfer:हाल ही में मध्य प्रदेश में तबादला नीति के तहत अधिकारियों और...